टिहरी डीएम ने अधिकारियों को दिए इन कार्यों को करने के निर्देश, जनता को मिल सकेगी बेहतर सुविधा…
Tehri News: जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत प्रस्तावित/स्वीकृत कार्याें, बजट आदि को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। जिससे जिले के हालत में बदलाव आने और बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने अधिकारियों को खनन प्रभावित क्षेत्रों में जिन स्कूलों में शौचालय नहीं है, वहां शौचालय बनाने, जहां अधिक आवाजाही हो वहां एक हाईटेक चिकित्सा केंद्र बनाने, छोटी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत व्यवस्था हेतु सोलर पैनल लगाने, हर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्रों में एक एक स्मार्ट विलेज में कंप्यूटर सुविधा के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, चिकित्सा केंद्र के अन्य प्रस्ताव यदि हों, तो उपलब्ध कराने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि...








