Thursday, March 5News That Matters

Day: September 23, 2023

प्रदेश में पुराने वाहनों को किया जाएगा चलन से बाहर, इस रणनीति पर हो रहा काम…

प्रदेश में पुराने वाहनों को किया जाएगा चलन से बाहर, इस रणनीति पर हो रहा काम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश में 15 साल पुराने वाहनों के लिए नई रणनीति पर काम किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि अब प्रदेश सरकार पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के लिए निजी वाहन स्वामियों को भी प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में यदि कोई वाहन स्वामी पुराने वाहनों को स्क्रैप (कबाड़) घोषित कर देता है तो उसे नए वाहन के पंजीकरण में छूट दी जाएगी। आइए जानते है कैसे.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर शासन ने पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के लिए स्क्रैप नीति बनाई है। प्रदेश में सरकार द्वारा पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के लिए स्क्रैप नीति में संशोधन करने की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके अंतर्गत निजी वाहन स्वामियों को वाहन स्क्रैप करने पर पंजीकरण में 25 प्रतिशत की छूट अथवा 50 हजार, जो कम हो वह दिया जाएगा। वहीं व्यावसायिक वाहनों की स्थिति में व...
सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी…

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से बड़ा अपडेट है। आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग की ओर से भर्ती के लिए टंकण परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। साथ ही इस टंकण परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए है। आइए जानते है ये परीक्षा कब और कहां होगी। मिली जानकारी के अनुसार स्नातक स्तरीय पुर्न परीक्षा के तहत होने वाली सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा व कंप्यूटर तकनीकी ज्ञान परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आयोग की ये परीक्षा 27 सितंबर को डीडी कॉलेज निंबूवाला गढ़ी कैंट में होगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। साथ ही इसके एडमिट कार्ड  जारी कर दिए गए है।इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ए...
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने देहरादून में खोला स्टोर, देती है ये सुविधा…

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने देहरादून में खोला स्टोर, देती है ये सुविधा…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देश की एक सबसे बड़ी गोल्ड एंड डायमंड रिटेल चेन, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने उत्तराखंड में अपना स्टोर खोला है। बताया जा रहा है कि ये स्टोर देहरादून में खोला गया है। कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी की उपस्थिति में  इसका उद्घाटन किया गया। यह उत्तर क्षेत्र में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का 24 वां स्टोर है। देहरादून का शोरूम गोल्ड, डायमंड, कीमती जेमस्टोन और प्लैटिनम में वैवाहिक, परंपरागत, कंटेंपरेरी और लाइट वेट ज्वैलरी का भव्य कलेक्शन ऑफर करता है। यह माइन डायमंड ज्वैलरी, एरा अनकट डायमंड ज्वैलरी, डिवाइन इंडियन हेरिटेज ज्वैलरी, एथेनिक हैंडकारप्टेड एंटीक ज्वैलरी कलेक्शन और प्रेशिया जेमस्टोन ज्वैलरी के साथ जोल लाइफ स्टाइल ज्वैलरी, विराज पोल्की ज्वैलरी आदि जैसे कलेक्शनों सहित अपने लोकप्रिय उप ब्रांड की ज्वैलरी भी प्रदर्शित करता है। अतुलनीय अन्य किस्मों के अतिरिक्त शोरूम अपने ग्राहकों को...
ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल…

ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़ी खबर है। यहां ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर बनी पहली टनल में दरार पड़ने लगी है। बताया जा रहा है कि टनल की दरारों से पानी भी टपकने लगा है। इतना ही नहीं टनल के ऊपर बने मकानों में भी दरारें पड़ी हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने टिहरी डीएम से बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भू वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल में दरारें आ गई है। बताया जा रहा है कि इस टनल को गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा पर आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए बनाया गया है। टिहरी जिले के चंबा के पास बीआरओ द्वारा चंबा के मंजयूड गांव से गोल्डी गांव तक 440 मीटर लंबी टनल बनाई गई है। अब इस टनल से सीधे गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वाले यात्री बिना जाम के आ-जा सकते हैं, लेकिन इस टनल मे...
BJP की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली गोपनीयता की शपथ…

BJP की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली गोपनीयता की शपथ…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने आज देहरादून में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विधायक को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता भी बताई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद व गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस दौरान पार्वती दास ने कहा कि वो स्वर्गीय मंत्री चंदन रामदास के बचे हुए कामों को पूरा करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।वहीं सीएम धामी ने भी बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक पार्वती दास स्व चंदन...
उत्तराखंडः विजिलेंस ने रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

उत्तराखंडः विजिलेंस ने रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस टीम ने एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई जिला सहकारी बैंक,शाखा ग्राम मगरूबपुर थाना- झबरेड़ा में की गई है। बताया जा रहा है कि यहां शाखा प्रबन्धक ने लोन कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ रू0 4000/- रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुलार थाना लक्सर, पीतपुर, हरिद्वार निवासी अमन ने द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उसकी पत्नी प्रियंका देवी व उसके चाचा के लड़के मोनू कुमार तथा पड़ोसी राहुल कुमार द्वारा दीनदयाल योजना के अन्तर्गत भैंस खरीदने के लिए एक-एक लाख ऋण के लिए अपने क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक की शाखा ग्राम मगरूनपुर, थाना बहादराबाद हरिद्वार में आवेदन किया था, इन तीनों की...
यूकेपीएससी ने युवाओं को दिया आखिरी मौका, इस दिन खुलेगी फिर इस भर्ती के लिए विंडो…

यूकेपीएससी ने युवाओं को दिया आखिरी मौका, इस दिन खुलेगी फिर इस भर्ती के लिए विंडो…

उत्तराखण्ड
UKPSC UPDATE: युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने उम्मीदवारों को एक बार फिर मौका दिया है। जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन के लिए विंडो दुबारा खोली जा रही है। आइए जानते कब कर सकते है एडिट.. मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी आदेश में लिखा है शहरी विकास विभाग में पालिका केन्द्रीयित सेवा के अन्तर्गत अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन सं0-01/E-02 / DR/EO TR1/2023 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 18.09.2023 तक आमंत्रित किये गये थे। उक्त विज्ञापन के अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु सं0-8 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम ति...
प्रदेश के कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी, यहां हो सकती है बारिश…

प्रदेश के कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी, यहां हो सकती है बारिश…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड से जहां मानसून रुखसत हो रहा है। तो वहीं ये जाता हुआ मानसून भी परेशान कर सकता है। कई जिलों में जहां बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी वर्षा गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना जताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी ,देहरादून तथा पौड़ी जनपदों के लिए आने वाले दो दिनों तक येलो अलर्ट के रूप में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार में शनिवार के दिन येलो अलर्ट में रखा गया है। वहीं उध...
भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और भर्ती से जुड़ी जानकारी…

भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और भर्ती से जुड़ी जानकारी…

उत्तराखण्ड
Navy Jobs: अगर आप इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती की जा रही है।  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है । इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने के वाले उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये...
सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएम ने दिलाई शपथ…

सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएम ने दिलाई शपथ…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षाएं रहती हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सरकार के अंग हैं तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है और संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी कल्याण कोष के गठन हेतु ₹30 लाख की धनराशि प्रदान करने तथा सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चाइल्ड केयर लीव की पूर्ववत व्यवस्था बनाये रखने आदि की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की, कि...