Thursday, March 5News That Matters

Day: September 24, 2023

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बनाई फाइनल में जगह, पूजा ने की शानदार गेंदबाजी…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बनाई फाइनल में जगह, पूजा ने की शानदार गेंदबाजी…

उत्तराखण्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है। भारत की जीत की हीरो तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकर  की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 17.5 ओवर में 51 रन पर ही ऑलआउट कर दिया, भारत ने 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, मैच की पहली ही गेंद पर पूजा ने भारत को विकेट दिला दिया। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भी पूजा को विकेट मिला, इसके बाद बांग्लादेश की पारी संभल ही नहीं पाई और पावरप्ले खत्म होने तक बांग्लादेश ने 21 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए, बांग्लादेशी कप्तान निगर ही इकलौती बैटर रही जिन्होंने दहाई का आंकड़ां पार किया निगर भी इस पारी को ज्यादा नहीं बढ़ा पाई और उन्होंने 12 रन ही बनाए। नदीहा ...
प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वाराकिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना दी और विधायक देवप्रयाग  विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि  भारत-दर्शन से छात्रों में विशेष अनुभूति जागृत होगी। वे भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को जान सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा नई शिक्षा नीति में छात्रों...
इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Navy Jobs: अगर आप इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती की जा रही है।  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है । इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने के वाले उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये...
पीएम मोदी के जिक्र के बाद हर कोई कर रहा नैनीताल की इस अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की बात, जानें…

पीएम मोदी के जिक्र के बाद हर कोई कर रहा नैनीताल की इस अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की बात, जानें…

उत्तराखण्ड
देश की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) की। पीएम के मन की बात कार्यक्रम का आज 105वां एपिसोड प्रसारित किया गया. इस दौरान उन्होंने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी सहित -20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और जी-20 का जिक्र किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में इस कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ भी किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिस घोड़ा लाइब्रेरी को सराहा है। उसकी नैनीताल में कुछ युवाओं ने बच्चों के लि शुरुआत की है। बेशक गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन पुस्तकें बच्चों से दूर नहीं रही। वाक्या नैनीताल जिले के सुदूरवर्...
यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन से मांगे गए सुझाव, दून पुलिस ने की ये अपील…

यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन से मांगे गए सुझाव, दून पुलिस ने की ये अपील…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: वर्तमान में जनपद देहरादून में वाहनों की संख्या की अधिकता व विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में  शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने के संबंध में दून पुलिस द्वारा आमजन से समस्याओं/सुझावों को साझा करने के लिए की अपील  की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्राप्त सुझावो पर अन्य सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर तात्कालिक रूप से कार्यवाही करते हुए सुधार के प्रयास किये जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यातायात समस्याओं के तात्कालिक समाधान तथा वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के मध्य यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु एस0एस0पी0 देहरादून व पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी यातायता कर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं का आंकलन व मीडियाकर्मियों, व्यापारीगण, जन प्रभुत्व तथा आम जनमानस से उनके कार्य क्...
जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई…

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई…

उत्तराखण्ड
Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय  में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालयों में दाखिला अगले शैक्षणिक वर्ष के दौरान रिक्त होने वाली सीटों के लिए ही लिया जाएगा। दाखिले के लिए स्टूडेंट्स का चयन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST)’ के माध्यम से होगा। कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए LEST 2023 आयोजित किया जाएगा। आयु सीमा और शैक्षिणिक योग्यता बताया जा रहा है कि कक्षा 11 के लिए छात्रों को सत...