Thursday, March 5News That Matters

Day: September 25, 2023

1 अक्टूबर से होने जा रहा कई वित्तीय नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

1 अक्टूबर से होने जा रहा कई वित्तीय नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

उत्तराखण्ड
सितंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है  कुछ दिनों के बाद अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। हर महीने में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होते हैं। इसी कड़ी में 1 अक्टूबर 2023 से भी कई बड़े नियमों में भी बदलाव होंने वाला है। ऐसे में कई ऐसे काम हैं जिन्हें आपको 30 सितंबर तक जरूर कर लेना चाहिए। वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि एक अक्टूबर से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं। दो हजार का नोट बदलने की लास्ट डेट मिली जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर से 2000 रुपये का नोट मान्य नहीं अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट है और आपने अब तक इसे नहीं बदला है तो 30 सितंबर तक इस काम को जरूर पूरा काम कर लें। दरअसल 30 सितंबर 2023 दो हजार रुपये के नोट को बदलने की आखिरी तारीख है। इसके बाद 2000 रुपये के नोट नहीं चलेंगे और आपके ये नोट बेकार हो जाएगा। बर्थ सर्टिफिकेट हो जाएगा अनिवार्य ...
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के केश उतरवाने के मामले में प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार को चेताने के लिए महिला नेत्रियों के बाद कांग्रेस के बड़े नेता भी अब अपने केश दान कर सीएम धामी को भेजेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से वार्ता में पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। वह अपनी पार्टी के काले कारनामों को छुपाने के लिए छोटा मुंह, बड़ी बात कह रहे हैं। कांग्रेस नेत्रियों की ओर से केश दान को वह सनातन धर्म से जोड़कर अपने अज्ञान का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार में ...
आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव हो गया है। जिससे कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है।कर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सभी कर्मचारियों की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। वहीं मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के आंचल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव होने के चलते करीब 8 कर्मचारी इससे प्रभावित हो गए। जिनमें से दो कर्मचारियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गैस से पीड़ित कर्मचारी खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दूसरी...
उत्तराखंड : पट्टे की जमीनों में बिजली-पानी कनेक्शन के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य, जानें फैसले की पीछे वजह

उत्तराखंड : पट्टे की जमीनों में बिजली-पानी कनेक्शन के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य, जानें फैसले की पीछे वजह

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पट्टे की जमीनों में बिजली-पानी कनेक्शन के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य, जानें फैसले की पीछे वजह पट्टे की जमीनों और बस्तियों में अब बिना नगर निगम की एनओसी के बिजली-पानी के कनेक्शन नही दिए जाएंगे। जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त रोकने के लिए यह फैसला लिया है। इसके लिए निगम ने ऊर्जा निगम और जल संस्थान को पत्र भी लिखा है। 2016 के बाद पट्टे की जमीन या बस्तियों में हुए निर्माणों को अवैध माना जाएगा। दरअसल, चंद्रबनी, मेंहूवाला, बड़ोवाला, मोथरोवाला, आईटी पार्क, सहस्रधारा, कारगी कुआंवाला, हर्रावाला, नकरौंदा, बालावाला, नेहरूग्राम, सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में लोग वर्षों से सरकारी जमीनों में निवास कर रहें है। यहां कई लोगों ने कब्जा किया हुआ तो कइयों को सरकार ने पट्टे दिए गए हैं। पट्टे की जमीनों और बस्तियों में मकानों की बड़े पैमाने में अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। दस, पचास और सौ रुपये क...
चार दिवसीय दौरे पर सीएम धामी लंदन रवाना, यहां करेंगे महत्वपूर्ण बैठक…

चार दिवसीय दौरे पर सीएम धामी लंदन रवाना, यहां करेंगे महत्वपूर्ण बैठक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दिसंबर में होने जा रहे इस समिट के लिए निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश करने के प्रति आकर्षित करने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इन्वेस्टर्स के साथ बैठक की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार दिवसीय दौरे पर लंदन रवावा हो गए है। उन्होने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि लंदन दौरे पर सीएम यहां न सिर्फ महत्वपूर्ण बैठके करेंगे बल्कि रोड शो भी करेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक डेलिगेशन 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी। साथ ...
मुख्यमंत्री की टोल फ्री नम्बर-1064 मुहिम ला रही रंग, ग्राम प्रधान रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री की टोल फ्री नम्बर-1064 मुहिम ला रही रंग, ग्राम प्रधान रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां एक और धामी सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त है। लगातार कार्यवाही का जा रही है। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुख्यमंत्री की मुहिम के तहत टोल फ्री नम्बर-1064 रंग ला रही है। विजिलेंस ने रिश्वत लेते एक ग्राम प्रधान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भंगा ग्राम प्रधान को प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस को टोल फ्री नम्बर-1064 में शिकायत मिली थी कि पर पीएमएवाई के घऱ दिलान के एवज में ग्राम प्रधान रिश्वत की मांग कर रही है। जिस पर एक्शन लेते हुए विजिलेंस की टीम किच्छा पहुंची और ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार, निवासी ग्राम भंगा, थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर को अपने आवास पर 10,000 /- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है। बताया जा र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित, तैयारियां शुरू…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित, तैयारियां शुरू…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पीएम मोदी आने वाले है। बताया जा रहा है कि आगामी 11 और 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ दौरे पर आ सकते है। इसको लेकर उच्च हिमालय में तैयारियां तेज हो चुकी हैं। पीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा आठ अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक उच्च हिमालय में जाने वाले पर्यटकों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं करने का भी निर्णय लिया जा रहा है। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर 11 अक्टूबर को आएंगे। दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री आदि कैलाश दर्शन के साथ ही ओल्ड लिपुलेख में साइट सीन स्थल का उद्घाटन कर सनातन और देश की सुरक्षा का भी संदेश देंगे। इस साइट सीन स्थल पर पहुंचकर यात्री सीधे कैलास मानसरोवर के दर्शन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को धारचूला अनुमंडल में व्यास...
उत्‍तरकाशी जिले की धरती एक बार फिर कांपी, जानें तीव्रता…

उत्‍तरकाशी जिले की धरती एक बार फिर कांपी, जानें तीव्रता…

उत्तराखण्ड
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती डोली है। बताया जा रहा है कि भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले की धरती एक बार फिर कांप गई। उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप आया है। झटके लगने पर किसी बड़ी आशंका से डरे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कम होने के चलते नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र हिमाचल राज्य से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि इस साल जिले में कई बार भू...
एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट के लिए अप्लाई इस दस्तावेज की होगी जरूरत…

एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट के लिए अप्लाई इस दस्तावेज की होगी जरूरत…

उत्तराखण्ड
New Rules: अगर आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाने है तो आपके लिए काम की खबर है। एजुकेशन इंस्टिट्यूट में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना हो या फिर मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना हो आपको एक दस्तावेज की जरूरत होगी। जी हां एक अक्टूबर से नियम बदलने वाले है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने एकल दस्तावेज के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग की अनुमति दी गई है। इसके लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 2023 पर एक अधिसूचना जारी की थी। मिली जानकारी के अनुसार  बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन (संशोधन) अधिनियम, 2023  का प्रावधान एक अक्टूबर, 2023 से लागू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि जिसके बाद किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, मतदाता सूची तैयार करने, आधार संख्या, विवाह के पंजीकरण और सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए एकल दस्तावेज के तौर पर जन्म प्र...
उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं

उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अगल से सेवा नियमावली बननी है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने डेढ़ साल पहले दावा किया था कि अगले दो महीने के भीतर नियमावली वजूद में आ जाएगी, लेकिन अब जाकर इसका प्रस्ताव तैयार हुआ है। ऐसे में इन विद्यालयों के लिए शिक्षकों की सीधी भर्ती कब शुरू होगी, पता नहीं। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के पद सृजित हैं, लेकिन इन पदों पर सीधी भर्ती से स्थायी शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। नवोदय विद्यालय कैडर के अनुसार, हर स्कूल में 20 से 22 शिक्षकों के पद हैं। इसके अलावा हर स्कूल में तीन मिनिस्टीरियल संवर्ग, दो वार्डन, प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य का एक-एक पद हैं, जबकि अन्य आउटसोर्स के पद हैं। वर्ष 2014-15 में इ...