टिहरी में खाई में गिरी मिली दो दिन से लापता कार, दो लोग थे सवार…
उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे परएक कार खाई में मिली है। कार बीते दो दिन से लापता थी। जिसमें दो लोग सवार थे। जिनकी मौत हो गई है। वहीं सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कोई वाहन मरोड़ बैंड नैनबाग से लगभग दो-तीन किलोमीटर आगे जमुना नदी में नीचे खाई में गिरा हुआ है। मौके पर पाया कि वाहन के टूटे हुए शीशे लाइट आदि दिखाई दिये। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
बताया गया कि वाहन संख्या uk08 दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा मिला, जिसमें दो व्यक्ति मृत अवस्था में मिले हैं। इस संबंध में जनपद देहरादून से गुमशुदा होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। वाहन संख्या यूके 08 Ay 1973 kiya सोनेट की जानकारी प्राप्त हुई जो मौके प...








