उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 30 सिंतबर है आवेदन की लास्ट डेट…
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जो छात्र अभी तक प्रवेश से वंचित रह गए हैं, उनके लिए यूओयू में दाखिला लेने का मौका है। क्योंकि एडमिशन के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जो शिक्षार्थी अगस्त-सितंबर में परीक्षा दे चुके हैं वे भी रिजल्ट का इंतजार किए बिना दाखिला ले सकते हैं। आइए जानते है पूरी जानकारी..
मिली जानकारी के अनुसार यूआयू में बीती 1 अगस्त से जुलाई-2023 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। छात्रहित को देखते हुए विवि ने 30 अगस्त को प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी थी। हालांकि, इस बीच अन्य विवि-कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के कारण काफी कम छात्रों ने दाखिले को आवेदन किया। सभी जगह प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कई छात्र ऐसे रह गए थे जिन्हें कहीं प्रवेश नहीं मिल पाया था। ऐसे में यूओयू ने 15 सितंबर को...








