हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का होने जा रहा है आयोजन, गृहमंत्री शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद…
एक और प्रदेश में जहां टिहरी में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियां चल रही है। वहीं इस बीच गृहमंत्री के हल्द्वानी दौरे की खबर भी आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून के बाद अब अक्टूबर माह में हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में अगले महीने 07-8 अक्टूबर को श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है। तो वहीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक भी अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री शाह करेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है।
बताया जा रहा है कि श्री अन्न महोत्सव के पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह...








