Saturday, March 7News That Matters

Month: September 2023

बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी, स्टॉफ-बच्चों सहित इतने लोग थे सवार…

बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी, स्टॉफ-बच्चों सहित इतने लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर स्कूली बस हादसे की शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि अब हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इससे पहले मंगलवार को भी एक बस हादसे की शिकार हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ है जब  बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी। बताया जा रहा है कि ये बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की थी। जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। गनिमत रही की किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं हादसे की सूचना स्था...
उत्तराखंड : महिला आरक्षण बिल: 33 % आरक्षण लागू होने से 23 महिलाएं बनेंगी विधायक, मातृशक्ति ने बताया ऐतिहासिक फैसला

उत्तराखंड : महिला आरक्षण बिल: 33 % आरक्षण लागू होने से 23 महिलाएं बनेंगी विधायक, मातृशक्ति ने बताया ऐतिहासिक फैसला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महिला आरक्षण बिल: 33 % आरक्षण लागू होने से 23 महिलाएं बनेंगी विधायक, मातृशक्ति ने बताया ऐतिहासिक फैसला कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने के बाद भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बिल के लागू होने से प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। पार्टी ने कहा, 23 महिलाएं विधानसभा पहुंचेंगी। इससे महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने केंद्रीय कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल मंजूरी को ऐतिहासिक कदम करार दिया। कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान किया है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने के फैसले के बाद पूरी तस्वीर बदलने वाली है। 33 फीसदी आरक्षण मिलने से देश के सर्वोच्च सदन में महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित हो जाएंगी। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्...
उत्तराखंड : ‘अब्बा न होते तो मुश्किल होता संस्कृत पढ़ना’ जानें कौन है रजिया, जिन्हें मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड : ‘अब्बा न होते तो मुश्किल होता संस्कृत पढ़ना’ जानें कौन है रजिया, जिन्हें मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ‘अब्बा न होते तो मुश्किल होता संस्कृत पढ़ना’ जानें कौन है रजिया, जिन्हें मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी अब्बा न होते तो संस्कृत से पढ़ाई करने में शायद मुश्किल होती। पढ़ाई में शुरुआत से ठीक थीं। अब्बा ने कुरान शरीफ का हिंदी में अनुवाद किया था। वे चाहते थे मैं संस्कृत में अनुवाद करूं। यह कहना है, यूपी के सहारनपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजिया सुल्ताना का, जिन्हें उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की शिक्षा समिति में सदस्य बनाए जाने की तैयारी है। रजिया एमए संस्कृत से करने के बाद अब पीएचडी कर रही हैं। रजिया के मुताबिक, उनके अब्बा मोहम्मद सुलेमान देवबंद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उन्होंने कुरान शरीफ का हिंदी में अनुवाद किया था। वह चाहते थे कि मैं इसका संस्कृत में अनुवाद करूं। पढ़ाई के दौरान शुरुआत में संस्कृत पढ़ता देख मुझे लोग यह कहते थे कि संस्कृत पढ़कर पंडिताई करेगी,...
उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण प्रशासन ने तुंगनाथ घाटी में अवैध अतिक्रमण को हटाया। बुधवार को इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने यहां अवैध तरीके से बनाएं गए ढाबों को हटाया। प्रशासन ने देर रात्रि तुंगनाथ घाटी में यह कार्रवाई की। मक्कुबैंड में कई ढाबों को ध्वस्त किया गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन क्या चीज है? उन्होंने कहा कि सनातनियों को ठगबंधनों से सावधान रहने की जरूरत है। धामी मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। रोडशो में पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच उनका और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। जनसभा में सीएम शिवराज चौहान ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी ने देवभूमि की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख ...
वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2021′ से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, पढ़ें अपडेट…

वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2021′ से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: युवाओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2021′ से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने अभ्यार्थियों के साक्षात्कार और शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसके लिए तैयारी शुरू कर दें। अभ्यार्थी साक्षात्कार कार्यक्रम, साक्षात्कार ज्ञाप एवं अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने  वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा के सापेक्ष मुख्य परीक्षा का परिणाम दिनांक 01 सितम्बर, 2023 को घोषित किया था। उक्त परीक्षा में सफल घोषित 146 अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा दिनांक 10, 17 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में तथा साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले क्रमश: 80 अभ्यर्थी, 80 अभ्यर्थी एवं 20 अभ्यर्थियों का दृष्टि परीक्षण किया जाएगा। साक्षात...
इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए प्रदेश के लोगों को मिलेगे रोजगार, जानें सरकार का प्लान…

इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए प्रदेश के लोगों को मिलेगे रोजगार, जानें सरकार का प्लान…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में इको पार्क के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों एवं डीएफओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अधिकतम भू-भाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए प्रदेश के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराना है। मुख्य सचिव ने कहा कि सीजन में प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में क्षमता से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। आसपास के खूबसूरत स्थलों को ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित कर पर्यटकों को इन पर्यटन स्थलों की ओर मोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग के आसपास अधिक से अधिक ईको पार्क विकसित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि ऊधम सिंह नगर कुमाऊँ क्षेत्र का द्वार है, इसके आसपास बहुत सी वाटर बॉडीज हैं, जिन्हें बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए विकसित कर...
उत्तराखंड: सर्दियों के सीजन में नहीं होगा प्रदेश में बिजली संकट, केंद्र से मिली 1589 मेगावाट बिजली

उत्तराखंड: सर्दियों के सीजन में नहीं होगा प्रदेश में बिजली संकट, केंद्र से मिली 1589 मेगावाट बिजली

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: सर्दियों के सीजन में नहीं होगा प्रदेश में बिजली संकट, केंद्र से मिली 1589 मेगावाट बिजली उत्तराखंड में सर्दियों के सीजन में बिजली की किल्लत नहीं होगी। केंद्र ने छह माह के लिए 1589 मेगावाट बिजली दे दी है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह बिजली एक अक्तूबर से मिलनी शुरू होगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि केंद्र ने गैर आवंटित कोटे से एक अक्तूबर से 31 मार्च 2024 तक माहवार बिजली आवंटन का आदेश जारी किया है। इसके तहत अक्तूबर माह में 456 मेगावाट, नवंबर में 378 मेगावाट, दिसंबर में 78 मेगावाट, जनवरी में 169 मेगावाट, फरवरी में 195 मेगावाट और मार्च में 313 मेगावाट बिजली मिलेगी। केंद्र ने अपने सेंट्रल पूल से चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड को नार्दर्न ग्रिड से बिजली देने का ये आदेश जारी किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सि...
उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान

उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ान आज सुबह से दोबारा शुरू की गई। हेली सेवा में जौलीग्रांट से कुल 18 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना हुए। रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 सीरिज का डबल इंजन बीस सीटर हेलिकॉप्टर आज सुबह साढे छह बजे एयरपोर्ट से पहले बदरीनाथ के लिए उड़ान भरेगा। बदरीनाथ के दर्शन कराकर हेलीकॉप्टर वापस गुप्तकाशी में लैंड होगा। गुप्तकाशी से एक छोटे हेलिकॉप्टर में सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शनों को ले जाएगा। वापस गुप्तकाशी आने पर एमआई 17 से श्रद्धालुओं को वापस जौलीग्रांट लाया जाएगा। जौलीग्रांट से दो धामों के लिए आवाजाही करने में हेलीकॉप्टर को कुल दो घंटों का समय लगेगा। कंपनी का हेलिकॉप्टर मंगलवार शाम पांच बजे के लगभग एसडीआरएफ के हेलीपैड पर ...
उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले प्रदेश में बीते 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल के सबसे ज्यादा मामले हैं। अब डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या 344 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को देहरादून में 16, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 19, पौड़ी गढ़वाल में 24, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। हालांकि कहीं भी डेंगू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक डेंगू से 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 1400 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ। 344 सक्रिय मामले हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...