Saturday, March 7News That Matters

Month: September 2023

राज्यपाल अभिभाषणों के संकलन पर आधारित पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन…

राज्यपाल अभिभाषणों के संकलन पर आधारित पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन…

उत्तराखण्ड
देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन राजभवन में सीएम धामी द्वारा किया गया। बताया जा रहा है कि ये पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षान्त समारोह आदि के 108 प्रमुख सम्बोधनों का संकलन है। कार्यक्रम के दौरान राजभवन में विभिन्न क्रियाकलापों में अपनायी जाने वाली बेस्ट प्रेक्टिसेज पर आधारित लघु फिल्म ‘‘देवभूमि में कर्तव्य पथ पर दो वर्ष’ को प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म में राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल में हुई अभिनव पहलों और कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कोई पुस्तक लिखता है तो समझा जा सकता है कि उसका हृदय भाव और भावनाओं से किस प्रकार भरा हुआ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा ...
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक कर सकते है आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक कर सकते है आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Jobs Update: भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सहित देश के कई जिलों के लिए एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 निकली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी 6160 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2023 के पदों पर आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो ग्रेजुएशन फाइनल वर्ष की परीक्षा देने वाले हैं, वो भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, चयन के दौरान उन्होंने फाइनल मार्कशीट जरूरी सौंपनी होगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणन...
उत्तराखंड : ऋषिकेश मे पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव, ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज

उत्तराखंड : ऋषिकेश मे पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव, ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश मे पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव, ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज ऋषिकेश में कक्षा आठवीं के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपन...
उत्तराखंड : जागड़ा पर्व में उमड़े श्रद्धालु, भंजरा पंचरा की बेटियों ने महासू देवता मंदिर में चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र

उत्तराखंड : जागड़ा पर्व में उमड़े श्रद्धालु, भंजरा पंचरा की बेटियों ने महासू देवता मंदिर में चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जागड़ा पर्व में उमड़े श्रद्धालु, भंजरा पंचरा की बेटियों ने महासू देवता मंदिर में चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राज्य मेले जागड़ा पर्व के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। जौनसार बावर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र से रोडवेज बसों, टैक्सी, यूटिलिटी और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजन किया। वहीं शाम को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हनोल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेंगे। भंजरा पंचरा की ध्यांटुडियों (बेटियां) ने बौठा महासू और चालदा महासू देवता को सात तोले का सोने का छत्र अर्पित कर गांव की खुशहाली और सुख शांति की कामना की। गांव की तीन हजार बेटियों ने आपसी सहयोग से धन एकत्र कर देव को अर्पित करने के निए छत्र खरीदा था। छत्र अर्पित करने वालों में विवाहित और अविवाहित दोनों ही ध्यांटुड़िया श...
देहरादून में डेंगू को लेकर सख्ती, आपके घर में मिला लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

देहरादून में डेंगू को लेकर सख्ती, आपके घर में मिला लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देहरादून में तेजी से डेंगू फैल रहा है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। यदि आपके घर में किसी कंटेनर में पानी भरा हुआ है और उसमें डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं ताे न सिर्फ आपकी सेहत खतरे में है बल्कि आपको इसके बदले में जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा। जी हां इसके लिए शहर में डेंगू के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है। डोर टू डोर सर्वे के दौरान ऐसे भवन मालिकों से जुर्माना वसूला जा रहा है जाे डेंगू के लार्वा काे पनपने में मददगार साबित हाे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के महापौर द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग के साथ डेंगू बीमारी की रोकथाम हेतु एक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्देश दिये गये कि डेंगू बीमारी को फैलाने वाले श्रोतों को पनपाने वाले घरेलू भवन स्वामियों पर 1000 से 5000 रू0 तक का चालान आरोपित किया जाय तथा ...
टिहरीः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अधिकारी को किया निलंबित…

टिहरीः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अधिकारी को किया निलंबित…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि डीएम ने राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन करने पर राजस्व उप निरीक्षक पाटाखाल तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल धर्मानन्द ममगाई का निलम्बन किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कीर्तिनगर की आख्यानुसार राजस्व उप निरीक्षक धर्मानन्द ममगाई  पर राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, अधिकांशतः कार्यक्षेत्र में नशे की हालत में पाए जाने के आरोप है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार न लाने तथा बार-बार पुनरावृत्ति किए जाने पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी द्वारा धर्मानन्द ममगाई को उ० राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बन कर दिया गया ...
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1,51,100 रुपए तक है सैलरी…

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1,51,100 रुपए तक है सैलरी…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukari: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से 29 सितंबर, 2023  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। सैलरी की बात की जाए तो समीक्षा अधिकारी को 47,600 से लेकर 1,51,100 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। वहीं सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी 44,900 रुपए से लेकर 1,42,000 रुपए प्रतिमाह होगी। जानें पूरा प्रोसेस इस भर्ती अभियान के तहत कुल 137 रिक्तियां भरी जाएगी। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल है। परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है। जो उम्मीदवार आरओ/एआरओ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें यह जानना होगा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की विंडो बंद होने के बाद, ...
उत्तराखंड में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता…

उत्तराखंड में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक 7 अक्टूबर को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उत्तराखंड के लिए ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इस बैठक में उत्तराखंड समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री चिंतन करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले है। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होने है। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। बता दें कि पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को स्थागित कर दिया गया था। ये बैठक पहले 15 जुलाई को आयोजित होनी थी। बैठक की तैयारियां शुरू ...
हल्द्वानी: स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार,  बच्चे थे सवार…

हल्द्वानी: स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार, बच्चे थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड  में हादसो का सिलसिला जारी है। कोई दिन ऐसा नहीं होता जिस दिन हादसे की खबर न मिलती हो। सोमवार को हल्द्वानी में हादसा हो गया। यहां बच्चों से भरी बस स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं हरिद्वार में हादसे में एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक  का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड तिकोनिया चौराहे से आगे अचानक एक बस  डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बस निर्मला कॉन्वेंट की थी। जो बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट का पोल भी गिर गया। मौके पर जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में राहगीरों की मदद से  सभी बच्चों को बस से उतारा गया।  देखते ही देखते जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। य...
उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में इन पदों पर भर्ती के लिए आज लास्ट डेट…

उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में इन पदों पर भर्ती के लिए आज लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Jobs:  युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के तहत प्रबंधन अधिकारी के 07 पद और  शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत केन्द्रीयित पालिका सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाकर 18 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आज आवेदन नहीं किया तो ये मौका आपके हाथ से छूट सकता है।  प्रबंधन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग और होटल प्रबंधन में डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की एमसीक्यू आधारित ल...