कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट…
देहरादून : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत केन्द्रीयित पालिका सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं तथा उसमें उल्लिखित रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आवेदन 18 सितम्बर 2023 तक किये जा सकेंगे।
जिन रिक्त पदों पर भर्ती होने जा रहे है उसमें अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत (शहरी विकास विभाग) शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पालिका (केन्द्रीयित ) प्रशासी(अधीनस्थ) सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत की रिक्तियों की कुल संख्या 63 है। जबकि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा के कर एवं राजस्व निरीक्षक पद की रिक्तियों की क...







