प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
देहरादून, 15 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की।
कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सेवा सप्ताह के रूप में मानने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल क्रियान्वयन और सुनियोजित ढंग से करने का आव्हान किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में प्रधानमंत...