Saturday, March 7News That Matters

Month: September 2023

उत्तराखंड : आईएएस मनीषा पंवार के आधार व मोबाइल नंबर से ब्लू डार्ट कुरियर से बुक कर दिया पार्सल

उत्तराखंड : आईएएस मनीषा पंवार के आधार व मोबाइल नंबर से ब्लू डार्ट कुरियर से बुक कर दिया पार्सल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईएएस मनीषा पंवार के आधार व मोबाइल नंबर से ब्लू डार्ट कुरियर से बुक कर दिया पार्सल आईएएस मनीषा पंवार का आधार और मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर मुंबई से मलेशिया के लिए एक पार्सल बुक कर दिया गया। आईएएस को कुरियर कंपनी की ओर से फोन आया कि पार्सल में अवैध वस्तु थी तो यह कस्टम ने रोक लिया। अब उनके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले में आईएएस मनीषा पंवार ने वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शुरुआती जांच में आईएएस को आई यह कॉल साइबर ठगों की भी हो सकती है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आईएएस मनीषा पंवार को मंगलवार को ब्लू डार्ट कुरियर की ओर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि पंवार ने एक मुंबई से मलेशिया के लिए पार्सल बुक किया है। इस पार्सल पर उनका मोबाइल और आधार नंबर लिखा हुआ है। इस पार्सल को एयरपोर्ट पर रिजेक्ट कर उनके खिलाफ बां...
उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां भाजपा ने कहा, धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 12 हजार नौकरियां देगी। अब तक सरकार 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं। साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी, जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कई सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है। इस दिन हस्तकला से जुड़े लोगों के साथ कई कार्यक्रमों व पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर और पर्वतीय जिलों में जिलास्तर पर रक्तदान शिविर लगेंगे। 19 से 24 सितंबर क...
बर्थ सर्टिफिकेट की अहमियत बढ़ी, अब आसानी से बन सकेंगे ये दस्तावेज, बदले नियम…

बर्थ सर्टिफिकेट की अहमियत बढ़ी, अब आसानी से बन सकेंगे ये दस्तावेज, बदले नियम…

उत्तराखण्ड
अब एजुकेशन इंस्टिट्यूट में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना हो या फिर मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना हो आपको एक दस्तावेज की जरूरत होगी। जी हां गृह मंत्रालय ने  जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 2023 पर एक अधिसूचना जारी की। जिसके बाद अब नियम बदल गए है। मंत्रालय ने एकल दस्तावेज के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग की अनुमति दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार संसद ने मॉनसून सत्र में बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन (संशोधन) अधिनियम 2023 पारित किया था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्त को इस पर मुहर लगा दी थी। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसके मुताबिक, बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन (संशोधन) अधिनियम, 2023 की धारा 1 की उप-धारा (2) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए, केंद्र सरकार यह सूचित करती है कि एक अक्टूबर,...
शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत इन कर्मियों को मिली राहत, सरकार की अपील खारिज…

शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत इन कर्मियों को मिली राहत, सरकार की अपील खारिज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने धामी सरकार को बड़ा झटका दिया है। एकलपीठ ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत तृतीय संवर्ग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को राहत देते हुए सरकार की स्पेशल अपील को खारिज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एकलपीठ की ओर से पारित आदेश जिसमें अशासकीय सहायता प्राप्त समस्त उत्तराखंड में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को ग्रेड वेतन का लाभ बीस अक्टूबर 2016 से देने के आदेश पूर्व में पारित किए गए थे जबकि राजकीय विद्यालयों में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को यह लाभ एक जनवरी 2013 से दिया जा रहा है। हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश को बरकरार रखते हुए सरकार की स्पेशल अपील को खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि अशासकीय विघालयों में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की ओर से नारायण दत्त पांडे व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की...
दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 उत्तराखंड का कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित, CM धामी ने कही ये बात…

दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 उत्तराखंड का कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित, CM धामी ने कही ये बात…

उत्तराखण्ड
दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 उत्तराखंड का कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस मौके पर आईटीसी ने उत्तराखंड सरकार को5 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया। तो वहीं महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1 हजार करोड़ और ई-कुबेर के साथ 16 सौ करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थिति होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर  द ओबेरॉय ग्रुप के कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष  आर. शंकर व अन्य प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से उत्तराखण्ड में अपने प्रोजेक्ट्स के विस्तार के सम्बन्ध में वि...
यूकेपीएससी ने आरओ और एआरओ पदों पर निकाली भर्ती…

यूकेपीएससी ने आरओ और एआरओ पदों पर निकाली भर्ती…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से 29 सितंबर, 2023  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जानें पूरा प्रोसेस इस भर्ती अभियान के तहत कुल 137 रिक्तियां भरी जाएगी। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल है। परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है। जो उम्मीदवार आरओ/एआरओ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें यह जानना होगा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की विंडो बंद होने के बाद, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अधिकारी 05 से 14 अक्टूबर 2023 तक सुधार विंडो सक्रिय कर देंगे। शैक्षणिक योग्यता आरओ पद के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल...
उत्तराखंड : देहरादून 19 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगा इन ट्रेनों का संचालन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तराखंड : देहरादून 19 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगा इन ट्रेनों का संचालन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून 19 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगा इन ट्रेनों का संचालन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड में चकराजमल स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण 19 सितंबर से 24 सिंतबर तक देहरादून, मुरादाबाद और ऋषिकेश से आने-जाने वाली ट्रेनें बाधित रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन संख्या 04360 ऋषिकेश से चंदोसी 19 से 23 सितंबर तक बाधित रहेगी। जबकि चंदोसी से ऋषिकेश को चलने वाली ट्रेन संख्या 04359 बीस से 24 तारीख, देहरादून से चलने वाली देहरादून-काठगोदान नैनी दून 12091 बीस से 22 और 23 जबकि काठगोदाम से देहरादून आने वाली नैनी दून 12092 भी 20, 22 और 23 सितंबर को बाधित रहेगी। वहीं, मुरादाबाद से सहारनपुर और सहारनपुर से मुरादाबाद आने वाली ट्रेनें भी 20 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए दे...
महज ढाई घंटे में दून से दिल्ली के सफर के लिए हो जाएं तैयार…

महज ढाई घंटे में दून से दिल्ली के सफर के लिए हो जाएं तैयार…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: अब देहरादून से दिल्ली का सफर आसान होने वाला है। महज ढाई घंटे में दून से दिल्ली में पहुँचा जा सकेगा। दिल्ली-हरिद्वार के बीच 5 से 2 घंटे तक कम हो जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए है। बताया जा रहा है कि अब योजना पूरी होने में 6 माह का समय लगेगा।  प्रोजेक्ट के निर्माण के बाद दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 213 किलोमीटर रह जाएगी। 125 पिलर और टनल बनकर तैयार मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे बनने से जल्द उत्तराखंडवासियों का दिल्ली तक का सफर आसान होने वाला है। दिल्‍ली और देहरादून को कनेक्‍ट करने वाला नया एक्‍सप्रेसवे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर से भी होकर जाएगा। इसका निर्माण तीन चरण में किया जा रहा है। सड़क राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाले एशिया के सबसे लंब...
आरआईएमसी में कक्षा आठवीं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, जानें डिटेल्स…

आरआईएमसी में कक्षा आठवीं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
देहरादूनः अगर आप अपने बच्चे को सेना में जाबांज अफसर देखना चाहते है तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) देहरादून में एडमिशन प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए http://www.rimc.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आरआईएमसी में कक्षा आठवीं में प्रवेश के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इसका एंट्रेस टेस्ट  दो दिसंबर को होगा। अब आप सोच रहें होंगे आवेदन कैसे करें तो हम आपको बता दें कि RIMC देहरादून में एडमिशन के लिए लड़के और लड़कियां, दोनों अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहस्त्रधारा रोड, मयूर विहार देहरादून में पोस्ट के माध्यम से भेजने होंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून उत्तराखण्ड में प्रवेश हेतु केवल वे ही छात्र आवेदन करने के पात्र है, जिनके माता पिता सामान्य रूप से उत्तराखण्ड राज्य में निवास कर रहे हो...
उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी…

उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। लंबे समय से उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई वन दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने 615 अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख परीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। ऐसे करें चेक.. मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के अन्तर्गत वन दरोगा की शारीरिक नाप-जोख दक्षता परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के उपरान्त श्रेष्ठताक्रम में विभाग को प्रेषित किए जाने हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत ओ०बी०सी० प्रमाण पत्रों में कमियाँ परिलक्षित होने के कारण उक्त अभ्यर्थियों के ओ०बी०सी० श्रेणी के प्रमाण पत्रों के सत्यापन होने तक अन्य पिछड़ा वर्ग के उक्त अभ्यर्थियों को छोडते हुए अर्ह अभ्यर्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों की सूची जारी...