Friday, March 6News That Matters

Month: September 2023

दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन पूरी कर चमोली के हितेश ने रचा इतिहास, दें बधाई…

दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन पूरी कर चमोली के हितेश ने रचा इतिहास, दें बधाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। इसी कड़ी में चमोली निवासी हितेश कुनियाल का नाम जुड़ गया है। हितेश ने खारदुंगला चैलेंज’ पार कर देश और दुनिया में अपना लोहा  मनवाया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन रेस खारदुंगला 10 घंटे 40 मिनट में पूरी कर  इतिहास रचा दिया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवाल के देवस्थली गांव के हितेश ने कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लगातार दूसरे साल भी दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन रेस खारदुंगला को 10 घंटे 40 मिनट में पूरा कर लिया है।  बताया जा रहा हैं कि खारदुंगला चैलेंज 72 किमी दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन है। यह दौड़ उन धावकों के लिए सबसे कठिन और अंतिम चुनौतीपूर्ण दौड़ में से एक...
उत्तराखंड : हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास

उत्तराखंड : हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास लैंसडौन चौक पर बनी दून स्मार्ट लाइब्रेरी अब देहरादून में हिंदी साहित्य प्रेमियों का नया ठिकाना है। परेड ग्राउंड के एक कोने पर अंग्रेज सैनिकों के बैरकनुमा तीन कमरों में शुरू किया गया यह पुस्तकालय स्मार्ट लाइब्रेरी में तब्दील हुआ तो पाठकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ। यहां सुबह से शाम तक पाठकों की भीड़ रहती है। हिंदी भाषा में यहां साहित्य से लेकर धर्म आध्यात्म, इतिहास और तमाम विषयों पर हजारों की संख्या में किताबें उपलब्ध हैं, जिनकी पाठकों में बेहद मांग है। दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की शुरूआत 2006 में हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने इसका शुभारंभ किया था। दून लाइब्रेरी में वर्तमान में पांच हजार से अधिक सदस्य हैं, 32 हजार से अधिक किताबें यहां पर हैं। हिंदी में शोध और अ...
टिहरी झील में चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन…

टिहरी झील में चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन…

उत्तराखण्ड
Water Sports Cup: टिहरी झील में आज से 17 सितंबर तक चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया जा रहा है। टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य से होने वाली प्रतियोगिता का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टिहरी झील में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों से राष्ट्रीय पटल पर न केवल टिहरी की पहचान बनेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस खेल का आयोजन करना उत्तराखंड राज्य एवं टीएचडीसी के लिए गौरव का विषय है।...
उत्तराखंडः कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दून सहित तीन जिलों के एसएसपी बदले…

उत्तराखंडः कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दून सहित तीन जिलों के एसएसपी बदले…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबदलों का दौर जारी है। शासन ने पुलिस विभाग में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बताया जा रहा है दून सहित तीन जिलों के एसएसपी बदले गए हैं। आइए जानते हैं किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी/ डीआईजी दिलीप सिंह कुंवर को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना का प्रभार दिया गया। उनके स्थान पर जनपद हरिद्वार के पुलिस कप्तान अजय सिंह को राजधानी देहरादून की कमान सौपीं गयी है। वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र को पुलिस महानिदेशक पी एंड एम दिया गया। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र बनाया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी प्रहलाद सिंह मीणा को एसएसपी नैनीताल बनाया गया। जबकि एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट को सेनानायक 46वी वाहिनी पीएससी रुद्रपुर भेजा गया। वहीं एसपी चमोली प्रमेन्द्र सिंह डोबाल स...
ऋषिकेश में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को अभी और करना होगा इंतजार…

ऋषिकेश में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को अभी और करना होगा इंतजार…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: तीर्थनगरी ऋषिकेश एडवेंचर प्रेमियों की पसंदीदा जगह भी है। दुनिया भर के लोग राफ्टिंग का स्वाद लेने के लिए ऋषिकेश की ओर आते हैं। पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिये पूरे उत्तर भारत में अपना नाम कमा चुका है। मानसून के कारण दो महीने से ज्यादा समय से राफ्टिंग बंद है। ऐसे में ऋषिकेश में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लेकिन उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 15 सिंतबर से राफ्टिंग नहीं शुरू हो पा रही है। बताया जा रहा है कि मानसून की दस्तक के बाद गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग रोक दी गई थी।  2 महीने गुजरने के बाद भी राफ्टिंग के शौकीनों को मायूसी हाथ लगी है। इस सीजन में राफ्टिंग का लुफ्त उठा नहीं पाए तो थोड़ा इंतजार कीजिए, गंगा का जल स्तर कम होते ही फिर राफ्टिंग शुरू हो जाएगी । माना जा र...
कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित।

कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित।

उत्तराखण्ड, देहरादून
कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित। देहरादून, 14 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद नैनीताल के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है, कि ग्रेटर नोएडा में जैविक इंडिया एवार्ड के 4th एवार्ड कार्यक्रम में नैनीताल के ग्राम सुनकिया, ब्लॉक- धारी के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जैविक इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए और लोगो को भी प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक कैसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक जैविक श्री अंजनी कुमार उपाध्याय ,संयुक्त कृषि निदेशक नियोजन श्री दिनेश कुमार, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ,कृषि एवं...
उत्तराखंड: पहाड़ में युवा-महिलाएं संभालेंगी गोवंश सुरक्षा की जिम्मेदारी, यहां देखे क्या है पूरी योजना

उत्तराखंड: पहाड़ में युवा-महिलाएं संभालेंगी गोवंश सुरक्षा की जिम्मेदारी, यहां देखे क्या है पूरी योजना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: पहाड़ में युवा-महिलाएं संभालेंगी गोवंश सुरक्षा की जिम्मेदारी, यहां देखे क्या है पूरी योजना पर्वतीय क्षेत्रों में गोवंश की सुरक्षा की जिम्मेदारी युवा-महिलाएं संभालेंगी। निराश्रित गोवंश के लिए गोशाला, कांजी हाउस बनाने और संचालन को लेकर लोक निर्माण, पंचायती राज, शहरी विकास व पशुपालन विभाग की संयुक्त बैठक में यह निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि नए एनजीओ का सत्यापन होने के बाद ही उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में गोसदनों की स्थापना व संचालन की अनुमति दी जाएगी। जिसमें महिला एवं युवा स्वयं सहायता समूहों का शामिल होना सुनिश्चित किया जाएगा। पहले से चल रहे गोसदनों में स्थान होने पर पशुपालन, शहरी विकास, पंचायती राज विभाग आपसी समन्वय से अभियान चलाकर एक माह में सभी निराश्रित गोवंश को यहां पहुंचाएंगे। खटिमा में संचालित गोसदन में इसकी कार्रवाई सबसे पहले की जाएगी। निराश्रित गोवंश के लिए वनों ...
हिंदी दिवस २०२३ : पुलिस के कोर्स में शामिल हुई हिंदी में लिखी कानून की किताबें, पिछलों दिनों हुए कई बदलाव

हिंदी दिवस २०२३ : पुलिस के कोर्स में शामिल हुई हिंदी में लिखी कानून की किताबें, पिछलों दिनों हुए कई बदलाव

उत्तराखण्ड
हिंदी दिवस २०२३ : पुलिस के कोर्स में शामिल हुई हिंदी में लिखी कानून की किताबें, पिछलों दिनों हुए कई बदलाव पुलिस ट्रेनिंग में अब 150 साल पुराने उर्दू के शब्दों को हटा दिया गया है। कानून की किताबों में इन उर्दू शब्दों का स्थान वर्तमान में चलने वाली आसान हिंदी के शब्दों ने लिया है। आईजी ट्रेनिंग के निर्देश पर अब नई किताबों को छपवा दिया गया है। इसके बाद अब इन्हें पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में लागू भी कर दिया गया है। नए प्रशिक्षु अब हिंदी में ही इन किताबों का अध्ययन करने के बाद पुलिस फोर्स का हिस्सा बनेंगे। भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम आदि की किताबें करीब 150 साल पहले लिखी गई थीं। अंग्रेजी शासन के वक्त लिखी गई इन कानून की किताबों में उस वक्त प्रचलन में रही उर्दू का इस्तेमाल होता था। वर्तमान में भी पुलिस अपनी ज्यादातर कार्रवाई में इन्हीं उर्दू शब्दों का प्रयोग...
उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान |

उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान |

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान | परमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी होंगे। आईपीएस रेखा यादव को चमोली भेजा गया है। वहीं, प्रहलाद सिंह मीना नैनीताल के एसएसपी बने। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने राजधानी समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है, उनकी जगह हरिद्वार में चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून क...
उत्तराखंड : आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत छह जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड : आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत छह जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत छह जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...