Friday, March 6News That Matters

Month: September 2023

उत्तराखंड : तीन विभागों में तालमेल ना होने से लटक गए 300 करोड़ रुपये, पहली किस्त 50 फीसदी खर्च नहीं

उत्तराखंड : तीन विभागों में तालमेल ना होने से लटक गए 300 करोड़ रुपये, पहली किस्त 50 फीसदी खर्च नहीं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तीन विभागों में तालमेल ना होने से लटक गए 300 करोड़ रुपये, पहली किस्त 50 फीसदी खर्च नहीं स्वास्थ्य, पंचायतीराज और शहरी विकास विभागों के बीच तालमेल न होने से राज्य सरकार के 307.72 करोड़ रुपये केंद्र में लटक गए। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत केंद्र सरकार ने गांवों, कस्बों और शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं को उच्चीकृत करने और सुधार लाने के लिए वर्ष 2020-21 में 150.12 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। 50 प्रतिशत धनराशि खर्च करने पर दूसरी किस्त जारी होनी थी, लेकिन पिछले करीब दो साल में तीनों विभाग 25 से 30 प्रतिशत ही खर्च कर पाए। नतीजा यह है कि 50 प्रतिशत खर्च का उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) न मिलने से केंद्र ने दूसरी किस्त भी जारी नहीं की। स्थानीय शहरी निकायों व पंचायती राज संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग के जरिये धनराशि खर्च होनी है, लेकिन तीनों विभागों के बीच में समन्वय नहीं बन ...
उत्तराखंड : टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन, देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी लेंगे भाग

उत्तराखंड : टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन, देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी लेंगे भाग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन, देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी लेंगे भाग टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया जाएगा। टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य से होने वाली प्रतियोगिता का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टिहरी झील में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों से राष्ट्रीय पटल पर न केवल टिहरी की पहचान बनेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। राष्ट्रीय स्तर के इ...
केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर की भर्ती के नियम बदले, अब ये हुआ अनिवार्य…

केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर की भर्ती के नियम बदले, अब ये हुआ अनिवार्य…

उत्तराखण्ड
केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी टीचर भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देर शाम केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से प्राइमरी टीचर भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। जिसका एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसके बाद बीएड डिग्री रखने वालों को प्राइमरी टीचर यानी KVS PET Teacher Recruitment से बाहर कर दिया गया है। इस लेवल के लिए डीएलएड धारकों को ही पात्र घोषित किया गया है। ऐसे में बीएड डीग्री धारको के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन के केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार बीएड डिग्री के साथ आवेदन किए उम्मीदवारों डीएलएड का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय ने इसके लिए सु...
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगी 1377 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती…

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगी 1377 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने वाली है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द 1377 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती होने वाली है। जिसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्षवार श्रेष्ठता सूची जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दिए हैं। नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय बाद 1377 नए नर्सिंग अधिकारी मिलनेवाले हैं। बताया जा रहा है कि इनकी प्रथम तैनाती पर्वतीय जनपदों के सरकारी चिकित्सालयों में की जाएगी। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के उपरांत अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेजों की जांच कर वर्षवार श्रेष्ठता सूची तैयार की गई। बताया ज...
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएस ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश…

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएस ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Dehradun News:  देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने को लेकर शासन-प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) की बैठक ली। इन दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नो पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों के अधिक से अधिक चालान करने की भी बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। हमें आम लोगों के लिए ऐसी यातायात व्यवस्था करनी होगी कि उन्हें शहर के एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने में मात्र 200 से 300 मीटर से अधिक पैदल न चलना पड़े और वाहन बदलने पर 5 से 7 मिनट से अधिक का इंतजार न करना पड़े। उन्होंने प्रवर्तन को सख्ती से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि पार्किंग सुविधा बढ़ाई जाए और नो पार्किंग ज़ोन में खड़े व...
14 दिसंबर तक करा सकते है अपना आधार निशुल्क अपडेट, जानें डिटेल्स…

14 दिसंबर तक करा सकते है अपना आधार निशुल्क अपडेट, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Aadhaar Card Update: अगर आपका आधार कार्ड बना हुआ है। और उसे दस साल हो गए है तो आपके लिए काम की खबर है। जी हां सरकार ने पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी कर दिया है। इसके लिए आधार के सहायक दस्तावेज को अपडेट कराने का अभियान जारी है, आधार को फ्री में अपडेट करने की अंतिम तारीख तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। आप 14 दिसंबर 2023 तक अपने दस्तावेज निशुल्क अपडेट करा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आधार फ्रॉड से निपटने के लिए, सरकार यूजर्स को हर दस साल में अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने के लिए कहती है। सरकार ने अब आधार कार्ड के लिए गाइडलाइंस लागू कर दी है। इसके मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड दस साल पहले बना था और अब तक अपडेट नहीं हुआ है तो अब आपको इसे अपडेट कराना होगा। ये सुविधा फिरहाल मुफ्त में मिल रही है। आपका  कार्ड फ्री में अपडेट हो जाएगा। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र, बैंक जाकर अपना आईड...
देहरादून में 40 से ज्यादा कंपनियां करेगी 1500 से ज्यादा भर्तियां, जानें डिटेल्स…

देहरादून में 40 से ज्यादा कंपनियां करेगी 1500 से ज्यादा भर्तियां, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत करीब 40 से ज्यादा कंपनियों की अलग-अलग सेक्टर में 1500 भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जिससे युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 15 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी। जिसमें EAST AFRICAN INDIA OVERCEASE, INTASH, IPCA, PHARMACEUTICALS LTD,LOTUS SURGICAL PV...
उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में जहां एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। देहरादून सहित कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। 16 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। हालांकि 16 सितंबर के बाद ही लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्ववर, नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बौछार से साथ भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुक के बारिश का क्रम जारी है। जहां दून में सुबह बुं...
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश।

उत्तराखण्ड, देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश। देहरादून, 13 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने को देहरादून स्थित गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अधिकारियों को दिन रात कार्य करने के सख़्त निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम में विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश...
राज्य में बनेंगे 141 पी.एम. विद्यालय, सीएम धामी ने किया शिलान्यास, इन योजनाओं का किया शुभारंभ…

राज्य में बनेंगे 141 पी.एम. विद्यालय, सीएम धामी ने किया शिलान्यास, इन योजनाओं का किया शुभारंभ…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण करने के साथ ही राज्य के 141 पी.एम. विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी किया। उन्होंने एन.डी.ए एवं आई.एम.ए में चयनित कैडेट को पुरस्कार की धनराशि भी प्रदान की। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विद्या समीक्षा केन्द्र के गुजरात मॉडल को लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखण्ड है। जिसमें अभी 05 हजार स्कूल जोड़े गये हैं। उन्होंने कहा कि विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से बच्चों एवं शिक्षकों की प्रतिदिन की उपस्थिति का पता चलेगा। द...