Thursday, March 5News That Matters

Month: September 2023

राज्य जल संरक्षण की योजना तैयार करने के लिए सीएस ने दिए ये अहम निर्देश, कही ये बात…

राज्य जल संरक्षण की योजना तैयार करने के लिए सीएस ने दिए ये अहम निर्देश, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्षाकाल में अत्यधिक वर्षा होती है, परन्तु बाकी समय पर पानी की समस्या रहती है। ऐसे में पानी की समस्या से बचने के लिए उन्होंने निर्देश दिए की रिवर एंड स्प्रिंग रिजूवनेशन के लिए बनाई जा रही अथॉरिटी अथवा एजेंसी के उद्देश्यों में अधिकतम संख्या में चेकडैम तैयार किए जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्षा जल को चेकडैम आदि के माध्यम से रोक कर जल संग्रहण किया जा सकता है, जिससे वर्षभर पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जल स्रोत से उत्तराखण्ड की सीमा तक सभी नदियों का मास्टर प्लान तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य जल संरक्षण की योजना तैयार की जाए, जिस पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल की कमी को दूर करने में यह प्रदेश की 70 प...
धामी सरकार ने किया दायित्वों का बंटवारा, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी…

धामी सरकार ने किया दायित्वों का बंटवारा, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में नेताओं का लंबे समय से चला रहा है इंतजार खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने दायित्वों का बंटवारा कर दिया है। 10 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। आइए जानते है किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से भाजपा में दायित्वों बांटे जाने की इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी। गढ़वाल और कुमाऊं के नेताओं में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि आखिरकार राज्य सरकार किसको दायित्व से नवाजेगी। इसी कड़ी में पहली लिस्ट 10 दायित्वधारियों की जारी की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े नेता और कुछ छोटे नेताओं को बड़े दायित्व दिए गए हैं। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया...
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इन भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इन भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
UKPSC UPDATE: युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक भर्ती और प्रबंधन अधिकारी के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने उम्मीदवारों को एक बार फिर मौका दिया है। जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन के लिए विंडो दुबारा खोली गई है। मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा शहरी विकास विभाग में पालिका केन्द्रीयित सेवा के अन्तर्गत अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन सं0-01/E-02 / DR/EO TR1/2023 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 18.09.2023 तक आमंत्रित किये गये थे। उक्त विज्ञापन के अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु सं0-8 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन...
अक्टूबर में लगातार त्योहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार, इतने दिन रहेंगे बंद…

अक्टूबर में लगातार त्योहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार, इतने दिन रहेंगे बंद…

उत्तराखण्ड
Bank Holiday: बैंक आम लोगों के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। ऐसे में बैंकों में लंबी अवकाश होने पर कई बार ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपको बैंक से जरूरी काम हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सितबंर का महीना खत्म होने में अब बस तीन दिन बाकी है और इन तीन दिनों में भी दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके बाद अक्टूबर में लगातार त्योहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार है। अक्टूबर में करीब 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते है कब बंद रहेंगे बैंक… जी हां भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कस्टमर को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में Eid-e-Milad की छुट्टी अलग-अलग दिन रहने वाली है। 28 सित...
वाइब्रेंट विलेज को वाइब्रेंट बनाने के लिए होंगे ये काम, मिलेगी ये सुविधाएं…

वाइब्रेंट विलेज को वाइब्रेंट बनाने के लिए होंगे ये काम, मिलेगी ये सुविधाएं…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही गांवों की तस्वीर बदलने वाली है। देहरादून सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने की। इस दौरीन उन्होंने जिलाधिकारियों को चिन्हित वाइब्रेंट विलेज को वाइब्रेंट बनाने के लिए ऐसी योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए जो व्यवहारिक और सतत हों। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं से वाइब्रेंट विलेज को संतृप्त किया जाए। साथ ही उन्होंने कई बड़े निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार सीएस ने बैठक में कहा कि वाइब्रेंट विलेज का हर गांव विशिष्ट है, उसकी अपनी क्षमताएं एवं सम्भावनाएं हैं। क्षेत्र की क्षमताओं और सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं और इन्हें सतत बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज के लिए स्वास्थ्य सुविधा...
उत्तराखंड को रेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात, जल्द होगा इस ट्रेन का संचालन…

उत्तराखंड को रेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात, जल्द होगा इस ट्रेन का संचालन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड को रेल मंत्रालय ने एक बड़ी सौगात दी है।बताया जा रहा है कि अब दिल्ली का सफर आसान होने वाला है। बीते लंबे वक्त से दिल्ली और कोटद्वार के बीच ट्रेन चलाने की मांग को स्वीकृति मिली गई है। जिसके बाद जल्द ही दिल्ली से कोटद्वार के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। ऐसे में ये ट्रेन चलने से उन्हें राहत मिल सकेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे समय से बंद पड़ी मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन की भरपाई के लिए जल्द ही नई ट्रेन चलने वाली है, जिसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय से मिल चुकी है। इसकी जानकारी खुद राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इसकी जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया है। यह कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी। जिसके संचालन से लोगों के समय और पैसे दोनों में बचत होगी। बताया जा रहा है कि कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए जल्द ट्रेन का ...
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी…

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी…

उत्तराखण्ड
Uttrakhand News: उत्तराखंड में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा अपडेट है। शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी। देखें किस दिन होगा कौन सा पेपर और क्या रहेगा समय… मिली जानकारी के अनुसार राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षा कार्यक्रम 2023-24 की डेटशीट जारी की गई है। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर क़ो पहला पेपर होगा। पहला पेपर हिंदी विषय का होगा। 20 अक्टूबर तक परीक्षा जारी रहेंगी। निर्देश दिए है कि विभिन्न विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षा / आंतरिक मूल्यांकन की तिथियां विद्यालय अपने स्तर से निर्धारित करेंगे। बताया जा रहा है कि कक्षा 6 से 8वीं तक के एग्जाम प्रथम पाली प्रातः 9:30 बजे से 12:00 तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1:00 बजे से सायं 3:30 बजे तक रहें...
विश्व पर्यटन दिवस पर टिहरी में साइकिल रैली का आयोजन, लोगों को दिया गया ये संदेश…

विश्व पर्यटन दिवस पर टिहरी में साइकिल रैली का आयोजन, लोगों को दिया गया ये संदेश…

उत्तराखण्ड
Tehri News: हर साल 27 सितंबर को विश्‍व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के दिन कई देशों में अलग-अलग गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस बार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यटन दिवस -2023 का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है की इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर की Tourism & Green Investment थीम निर्धारित की गयी है। टिहरी में भी इस अवसर पर साइकिल रैली सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस -2023 के अवसर पर आई0टी0बी0पी0 कोटी कालोनी के जवानों एवं नेहरू युवा केन्द्र नई टिहरी के साथ एम0टी0बी0 साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पर्यटक स्थल पक्षीकुंज में सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्...
सीएम धामी ने किया इन कंपनियों के साथ तीन हजार करोड़ का इन्वेस्टर MoU साइन…

सीएम धामी ने किया इन कंपनियों के साथ तीन हजार करोड़ का इन्वेस्टर MoU साइन…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रूपये का इन्वेस्टर MoU साइन किया गया। तो वहीं दूसरी ओर उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर के साथ उत्तराखण्ड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया। जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। मुख्यमंत्री ने आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लंदन क...
मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल स्कूलों की व्यवस्था करने के निर्देश…

मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल स्कूलों की व्यवस्था करने के निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए की तहसील स्तर पर अभियान चलाकर लेकर निराश्रित, बालश्रम से मुक्त बच्चों के आधार कार्ड के साथ ही राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने श्रमिकों विशेषकर खनन क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल स्कूलों की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग की मदद से कक्षा 8 के बाद स्कूल ड्रॉप आउट करने वाली बालिकाओं के आंकड़े जुटाने के निर्देश भी दिए। अपर मुख्य सचिव ने राज्य में बालश्रम रोकने व अनाथ बच्चों के कल्याण, अच्छी शिक्षा व परवरिश के लिए जिला स्तर पर विभिन्न समितियों के स्थान पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता के एक अम्ब्रेला कमेटी बनाने के निर्देश ...