अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
Uttarakhand News: राजकीय भूमि से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए। परन्तु वन भूमि में लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में नदियों के किनार...








