Thursday, March 5News That Matters

Month: September 2023

उत्तराखंडः वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को पार्टी ने दी एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

उत्तराखंडः वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को पार्टी ने दी एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर है। पार्टी के आलाकमान ने वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने प्रीतम सिंह क़ो केंद्रीय चुनाव समिति में जगह दी हैं। जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में एक बड़ा फेरबदल करते हुए दिग्गजों की छुट्टी करते हुए राज्य स्तर के नए नेताओं को शामिल किया है। उत्तराखंड से प्रीतम सिंह अकेले नेता हैं जिन्हे केंद्रीय चुनाव समिति में अहम जिम्मेदारी सौपी गई हैं। इस समिति में 16 नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें मध्य प्रदेश से आदिवासी नेता ओमकार सिंह मरकाम और छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव को भी जगह मिली है। खड़गे ने सीईसी 90 साल के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलाव...
सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी बैंक कॉरपोरेट सैलरी पैकेज की सुविधा, जानें इसके बारे में…

सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी बैंक कॉरपोरेट सैलरी पैकेज की सुविधा, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बैंक कॉरपोरेट सैलरी पैकेज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु के समक्ष सचिवालय में इस सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे बैंकों को चिन्हित किया जाए, जो कर्मचारियों को बेहतर पैकेज दे सकते हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी बैंकों द्वारा कॉरपोरेट सैलरी पैकेज दिए जाने के लिए बैंकों के साथ अनुबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले सामान्य बीमा योजना (GIS) के तहत दिए जाने वाले लाभों को भी वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किए जाने की आवश्यकता है।ऐसे बैंकों के साथ जल्द से जल्द अनुबंध भी किया जाए। इसमें सरकारी कर्मचारियों को जो सामान्य बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाता है, उसे अपडेट किया जाए। गौरतलब ...
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र का पहला दिन रहा ऐसा, कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना…

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र का पहला दिन रहा ऐसा, कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सीएम धामी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। तो वहीं सदन शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक मुखर दिखाई दिए। कांग्रेस के कई विधायक विधानसभा भवन के बाहर अपने हाथों में लिखी नारों की तख्तियां के साथ धरना प्रदर्शन करते नजर आए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार सुबह सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के विधायक जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह अधिकारी व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर भी प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश और विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान भी प्रदर्शन में शामिल हुए। ...
पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड हाकम सिंह व उसके साथियों को मिली जमानत…

पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड हाकम सिंह व उसके साथियों को मिली जमानत…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखण्ड के पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह को जमानत मिल गई है। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है। जिससे युवाओं में आक्रोश भी है। सोशल मीडिया पर हाकम सिंह की जमानत को लेकर कई तरह की बाते की जा रही है। साथ ही धामी सरकार को ट्रोल भी किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड हाकम सिंह के साथ ही उसके साथी विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिली है। बताया जा रहा है कि जज ए एस बोपन्ना और प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद तीनों की जमानत मंजूर की है। हाकम सिंह, विपिन बिहारी और शशिकांत तीनों एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट में बहस सुनने के बाद तीनों को जमानत मिली है। गौरतलब है कि हाकम सिंह पेपर लीक मामले में पिछले एक साल से जेल में बं...
मौसम अलर्टः उत्तराखंड में दोपहर बाद बदला मौसम, देहरादून मसूरी में बारिश से मिली राहत…

मौसम अलर्टः उत्तराखंड में दोपहर बाद बदला मौसम, देहरादून मसूरी में बारिश से मिली राहत…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हो रहा है। प्रदेश में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली है। बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून में करीब एक हफ्ते बाद झमाझम बारिश हुई। वहीं, मसूरी में भी तेज बारिश हुई। विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश रहने के आसार जताए है। इस  दौरान कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 5 सितंबर तक इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र दौर होने को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 5-6 सितंबर को देहरादून, टिहरी , बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल जनपदों में भी  भार...
राज्य में डेंगू और वायरल संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा, स्वास्थ्य सचिव ने रक्तदान कर की ये अपील…

राज्य में डेंगू और वायरल संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा, स्वास्थ्य सचिव ने रक्तदान कर की ये अपील…

उत्तराखण्ड
देहरादून: राज्य में डेंगू और वायरल संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद से ब्लड बैंकों में खून की मांग पहले के मुकाबले लगातार बढ़ने लगी है। आम दिनों के मुकाबले ब्लड बैंक में आजकल ज्यादा ब्लड डोनरों की आवश्यकता पड़ रही है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार लगातार आम जनमानस से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील कर रहे हैं । स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि डेंगू और वायरल बुखार के दौरान जिन मरीजों के प्लेटलेट्स कम हो रहे है उन्हें सबसे ज्यादा ब्लड इश्यू किया जा रहा है। इसके कारण ब्लड की मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए हर स्वस्थ्य व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने नजदीकी सरकारी ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान करे और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करे। वहीं इस सबके बीच स्वास्थ्य सचिव ने एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर एक नई मिशाल पेश की है। स्वास्थ्य सचिव द्वारा रक्तदान कर संदेश द...
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल होगा मतदान, तैयारियां पूरी…

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल होगा मतदान, तैयारियां पूरी…

उत्तराखण्ड
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। जिल में जहां जोरों शोरों से हो रहा चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम गया। वहीं पांच सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अब कल पांच प्रत्याशियों के भविष्य तय होगा। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।सभी लोग मतदान कर सकें इसके लिए मतदान तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सोमवार को सभी 188 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि पांच सितंबर तक जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। बाहर की विधानसभा के वे लोग जो यहां के वोटर नहीं हैं उन्हें जिला छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के बाहर का कोई भी व्यक्ति बागेश्वर में मौजू...
उत्तराखंडः प्रबंधन अधिकारी के 07 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंडः प्रबंधन अधिकारी के 07 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
UKPSC Jobs: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के तहत प्रबंधन अधिकारी के 07 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाकर 18 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम: प्रबंधन अधिकारी (राज्य संपत्ति विभाग) पदों की संख्या: 07 शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग और होटल प्रबंधन में डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा: 21 से 42 वर्ष. वेतनमान: रु.9300 – 34800/- (लेवल-8) चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और पद योग्यता के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे करें आवेदन इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के मा...
ऋषिकेशः गंगा में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी, जल्द होगी शुरू…

ऋषिकेशः गंगा में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी, जल्द होगी शुरू…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: तीर्थनगरी ऋषिकेश एडवेंचर प्रेमियों की पसंदीदा जगह भी है। दुनिया भर के लोग राफ्टिंग का स्वाद लेने के लिए ऋषिकेश की ओर आते हैं। पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिये पूरे उत्तर भारत में अपना नाम कमा चुका है। मानसून के कारण दो महीने से राफ्टिंग बंद है। ऐसे में ऋषिकेश में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही तीर्थनगरी में राफ्टिंग के संचालन पर लगी रोक हट जाएगी।  जिसके बाद आप एक बार फिर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते है। 15 सितंबर के बाद फिर होगा राफ्टिंग का संचालन बताया जा रहा है कि मानसून की दस्तक के बाद गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग रोक दी गई थी। अब 2 महीने बाद राफ्टिंग के शौकीनों को एक बार फिर रिवर राफ्टिंग का मौका मिलेगा। अगर आप भी रिवर राफ्टिंग के शौक...
प्रदेश में आज दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस, जानें तीव्रता…

प्रदेश में आज दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस, जानें तीव्रता…

उत्तराखण्ड
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती डोली है। प्रदेश के  जिलों में आज सुबह-सुबह भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कम होने के चलते नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भूकंप आने से क्षेत्रवासी परेशान है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। चमोली में सुबह पौने छह बजे के करीब भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 2.6 आंकी गई। इसकी गहराई 22 किलोमीटर बताई गई है। वहीं पिथौरागढ़ में भी तड़के 3.18 बजे भूकंप आया। पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी। यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है। वहीं दूसरी ओर  अफगानिस्तान में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर ...