Thursday, March 5News That Matters

Month: September 2023

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में हुए ये बड़े फैसले, ये प्रस्ताव हुए पास…

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में हुए ये बड़े फैसले, ये प्रस्ताव हुए पास…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र से पहले शुक्रवार को कैबिनेट बैठक हुई है। राज्य सचिवालय में हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिल गई।  मानसून सत्र को लेकर इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी थ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के बिल को मंजूरी मिल गई है। विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश होगा। वहीं अप्रचलित विधेयकों को निरस्त करने के लिए विस में निरसन विधेयक लाया जाएगा। इसे भी केबिनेट ने मंजूरी दे दी है। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी  तोहफा मिला। उन्हें भी चाइल्ड केयर लीव की सुविधा मिलेगी ।    ...
उत्तराखंड : आज मानसून सत्र को लेकर बैठक लेंगी विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होगी चर्चा

उत्तराखंड : आज मानसून सत्र को लेकर बैठक लेंगी विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होगी चर्चा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज मानसून सत्र को लेकर बैठक लेंगी विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होगी चर्चा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। 5 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विस अध्यक्ष ने आज 1 सितंबर को विधानसभा भवन के सभागार में बैठक बुलाई है। इस बैठक में सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, सदन में साउंड सिस्टम, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किए जा सकते है ये प्रस्ताव…

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किए जा सकते है ये प्रस्ताव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र से पहले आज शुक्रवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक 1 सितंबर को राज्य सचिवालय में दोपहर 12:30 ,शुरू होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। मानसून सत्र को लेकर इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। लेकिन इस बैठक की ब्रीफिंग नही की जाएगी। आइए जानते हैं की मुद्दों पर लग सकती है मुहर… मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  1 सितंबर को  प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। साथ ही बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा सत्र में रखे जाने वाले अनुपूरक बजट पर भी मोहर लगेगी। वहीं बताया जा रहा है कि आयुष नीति सर्विस सेक्टर पॉलिसी श...
प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणा…

प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणा…

उत्तराखण्ड
चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया । इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेला स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि प्रत्येक जनमानस तक सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के उच्चीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में सुविधाओं के विकास, एम्बुलेंस की तैनाती व आवासीय परिसर के सुधारीकरण और नगर पंचायत पाटी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कालसन ठाठा मोटर मार्ग-बनोली सुदर्का ठाठा मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। देवीधुरा मेला बगवाल हेतु यथोचित धनराशि दी जाएगी। चौड़ाख्याली सीम...
उत्तराखंड के कई पीपीएस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, बनें आईएएस…

उत्तराखंड के कई पीपीएस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, बनें आईएएस…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के कई पीपीएस अधिकारियों को शासन ने तोहफा दिया है।  बताया जा रहा है कि शासन ने इन अधिकारियों को प्रमोट कर दिया है।  इन पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब इन्हें IAS कैडर मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार  भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से पीपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश में लिखा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(1) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के नियम 9(1) और भारतीय प्रशासनिक के नियम 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के तहत, राष्ट्रपति उक्त विनियमावली के विनियम 5(1) के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को भारती...
उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गड़बड़ी पर कंपनी ब्लैकलिस्ट, IIT रुड़की की रिपोर्ट पर कार्यवाही

उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गड़बड़ी पर कंपनी ब्लैकलिस्ट, IIT रुड़की की रिपोर्ट पर कार्यवाही

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गड़बड़ी पर कंपनी ब्लैकलिस्ट, IIT रुड़की की रिपोर्ट पर कार्यवाही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) को काली सूची में डाल दिया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट पर शासन ने यह कार्रवाई की है। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के माध्यम से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के एक हिस्से में 14 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच में खराब पाए जाने पर शासन ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने के साथ ही निर्माण कार्य के ढांचे को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। आईआईटी रुड़की की जांच में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में खामियां पाई गई थी। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्...
उत्तराखंड : आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे कैंप, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कराए थे बंद; सात तक बुकिंग फुल

उत्तराखंड : आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे कैंप, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कराए थे बंद; सात तक बुकिंग फुल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे कैंप, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कराए थे बंद; सात तक बुकिंग फुल हेंवलघाटी, शिवपुरी, क्यार्की, तपोवन और आसपास क्षेत्र में दो सप्ताह से बंद कैंपों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। सात सितंबर तक के लिए कैंपों की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। कैंपाें का संचालन दोबारा शुरू होने से कैंप व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। 12 अगस्त से यमकेश्वर ब्लॉक में हुई मूसलाधार बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आने से पौड़ी पुलिस-प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से 31 अगस्त तक कैंपों के संचालन पर रोक लगा दी थी। जिससे गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, रत्तापानी, बैरागढ़, नैल, बिजनी, घट्टूगाड़, शिवपुरी के आसपास गूलर दोगी पट्टी, तपोवन, क्यार्की, घुघतानी आदि जगहों पर संचालित कैंपों में पर्यटकों की ऑनलाइन और ऑफ लाइन बुकिंग रद्द की गई थी। दो सप्ताह तक क्षेत्र में संचा...
उत्तराखंड : सरकारी खर्च पर ताइवान गए डीजी समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस, छह माह से शासन को नहीं दी रिपोर्ट

उत्तराखंड : सरकारी खर्च पर ताइवान गए डीजी समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस, छह माह से शासन को नहीं दी रिपोर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकारी खर्च पर ताइवान गए डीजी समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस, छह माह से शासन को नहीं दी रिपोर्ट सरकारी खर्च पर एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए ताइवान गए स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ताइवान से लौटाने के छह माह बाद भी ट्रेनिंग प्रोग्राम के अनुभवों को लेकर शासन को कोई रिपोर्ट तक नहीं दी। लाखों रुपये खर्च उत्तराखंड को ट्रेनिंग प्रोग्राम का लाभ नहीं मिल पाया है। नेशनल यूनिवर्सिटी ताइवान में 5 से 11 फरवरी 2023 तक एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया था। उसमें स्वास्थ्य विभाग के 11 अधिकारी सरकारी खर्च पर ताइवान गए थे। ट्रेनिंग प्रोग्राम के छह माह बाद भी इन अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अनुभवों और सूचनाओं की रिपोर्ट शासन को नहीं दी। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने ताइवान दौरा करने वाले अधिकारियों...
उत्तराखंड : रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को दी बधाई

उत्तराखंड : रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को दी बधाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को दी बधाई पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। इन आंकड़ों के साथ उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी। सीएम धामी ने बताया कि हाल में जारी फॉर्मल रोजगार सृजन के आंकड़ों में उत्तराखंड की ग्रोथ दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में जनवरी से जून के बीच 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। 33 प्रतिशत ग्रोथ के साथ असम पहले, उत्तराखंड दूसरे, बिहार तीसरे, झारखंड चौथे और हिमाचल पांचवें नंबर पर है। इस उपलब्धि पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार 21वीं सदी...
उत्तराखंड : महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर

उत्तराखंड : महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर प्रदेश की धामी सरकार संविदा और आउटसोर्स पर तैनात हजारों महिला कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह 15 दिन का बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) देगी। महिला संविदा कर्मियों को भी छह महीने का मातृत्व अवकाश मिलेगा। संविदा और आउटसोर्स पुरुष कर्मचारियों को बाल दत्तक ग्रहण अवकाश की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इन सभी प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन दे दिया है। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव चर्चा के लिए लाया जाएगा। वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक, राज...