Thursday, March 5News That Matters

Month: September 2023

उत्तराखंड: मैदान में उतरते ही मैली हो रही यमुना, विकासनगर में पीने लायक नहीं जल, केवल नहाने योग्य

उत्तराखंड: मैदान में उतरते ही मैली हो रही यमुना, विकासनगर में पीने लायक नहीं जल, केवल नहाने योग्य

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: मैदान में उतरते ही मैली हो रही यमुना, विकासनगर में पीने लायक नहीं जल, केवल नहाने योग्य यमुना नदी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मैदानी क्षेत्र विकासनगर में प्रवेश करने के साथ मैली होने लगती है। कालसी (जौनसार) के हरिपुर में यमुना का जल गुणवत्ता के पैमाने पर इतना स्वच्छ है कि आप उसका आचमन कर सकते हैं, पर जैसे ही यमुना विकासनगर में प्रवेश करती है, तो नदी का जल केवल स्नान योग्य ही रह जाता है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्गम स्थल यमुनोत्री से लेकर कालसी के हरिपुर घाट तक यमुना नदी का जल ए श्रेणी (पीने योग्य) का है। वहीं, विकासनगर से यमुना के जल की गुणवत्ता बी श्रेणी (स्नान योग्य) की रह जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि विकासनगर में कई गंदे नाले सीधे यमुना में गिरते हैं। नमामि गंगे के तहत कालसी क्षेत्र के हरिपुर में यमुना तट के निर्माण की तैयारी...
छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर, जल्द करें ये काम…

छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर, जल्द करें ये काम…

उत्तराखण्ड
पीएफ (PPF), सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपने अपने बैंक खाते और छोटी बचत योजनाओं को आधार से अभी तक लिंक नहीं करवाया है तो ये काम जल्द से जल्द कर लें। वरना आपका खाता फ्रीज हो जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पीपीएफ, एनएससी और दूसरी सेविंग्स प्लान्स के लिए आधार और पैन अनिवार्य बना दिया है। मौजूदा इन्वेस्टर्स के लिए आधार अनिवार्य बनाया गया है। मिनिस्ट्री ने इस बारे में 31 मार्च, 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके मुताबिक अगर किसी का अकाउंट चल रहा है और उसने अकाउंट्स ऑफिस में आधार नंबर जमा नहीं कराया है तो उसे छह महीने के भीतर ऐसा करना होगा। छह महीने की अवधि 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। बताया जा रहा है कि स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स को डाकघर योजना भी कहत...
टिहरी में खाई में गिरी मिली दो दिन से लापता कार, दो लोग थे सवार…

टिहरी में खाई में गिरी मिली दो दिन से लापता कार, दो लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां  नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे परएक कार खाई में मिली है। कार बीते दो दिन से लापता थी। जिसमें दो लोग सवार थे। जिनकी मौत हो गई है। वहीं सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कोई वाहन मरोड़ बैंड नैनबाग से लगभग दो-तीन किलोमीटर आगे जमुना नदी में नीचे खाई में गिरा हुआ है। मौके पर पाया कि वाहन के टूटे हुए शीशे लाइट आदि दिखाई दिये। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि वाहन संख्या uk08 दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा मिला, जिसमें दो व्यक्ति मृत अवस्था में मिले हैं। इस संबंध में जनपद देहरादून से गुमशुदा होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। वाहन संख्या यूके 08 Ay 1973 kiya सोनेट की जानकारी प्राप्त हुई जो मौके प...
राज्य कर्मचारियों के साथ ही इन कर्मियों के लिए बड़ा आदेश जारी…

राज्य कर्मचारियों के साथ ही इन कर्मियों के लिए बड़ा आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कर्मियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों के साथ ही संविदा और तदर्थ पर काम करने वाले कर्मियों को लेकर विशेष अवकाश से जुड़ा आदेश जारी हुआ है। इस आदेश में लिखा है किसे और कैसे अवकाश मिल सकेगा। आइए जानते है शासन के नए नियम… मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि पितृत्व अवकाश के लिए पुरुष कर्मचारियों को जिनके दो से कम बच्चे हो उनको उनकी पत्नी के प्रसव काल के दौरान बच्चा पैदा होने की संभावित तिथि से 15 दिन पहले या पैदा होने की तिथि से 6 महीने तक 15 दिन की अवधि का पितृत्व अवकाश विभिन्न शर्तों के साथ दिया जाएगा। इसमें जो शर्तें लिखी गई हैं उसके तहत अवकाश पर जाने से ठीक पहले उक्त कर्मचारियों को 15 दिनों के बराबर अवकाश वेतन दिया जाएगा.। वहीं बताया जा रहा है कि इस अवकाश को किसी दू...
उत्तराखंड: संविदा महिला व एकल पुरुष कर्मचारियों को तोहफा ,मिलेगा बाल्य देखभाल और बाल दत्तक ग्रहण अवकाश

उत्तराखंड: संविदा महिला व एकल पुरुष कर्मचारियों को तोहफा ,मिलेगा बाल्य देखभाल और बाल दत्तक ग्रहण अवकाश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: संविदा महिला व एकल पुरुष कर्मचारियों को तोहफा ,मिलेगा बाल्य देखभाल और बाल दत्तक ग्रहण अवकाश उत्तराखंड की धामी सरकार ने विभागों और आउटसोर्स माध्यम से संविदा, तदर्थ और नियत वेतन पर तैनात महिला और एकल पुरुष (अविवाहित, विधुर या तलाकशुदा) कर्मचारियों को 15 दिन की बाल्य देखभाल और 120 दिनों की सीमा में बाल दत्तक ग्रहण अवकाश का तोहफा दिया है। साथ ही ऐसे सभी एकल पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा, जिनके दो से कम जीवित बच्चे हैं। पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ये निर्णय लिए गए थे। सोमवार को सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी किए। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरकार के इस निर्णय से 40-45 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। राज्य सरकार की नियमित महिला और एकल पुरुष कर्मचारियों को यह छुटिट्यां पहले से मिल रही हैं। अस्थायी कर्मचारियों को पहली बार...
उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों की बढ़ी नाराज़गी , कल से चक्का जाम का एलान, परिवहन निगम ने आज बुलाई बैठक

उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों की बढ़ी नाराज़गी , कल से चक्का जाम का एलान, परिवहन निगम ने आज बुलाई बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों की बढ़ी नाराज़गी , कल से चक्का जाम का एलान, परिवहन निगम ने आज बुलाई बैठक विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 27 की रात 11 बजे से चक्काजाम की चेतावनी दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक बुलाई है। मोर्चा का कहना है कि पूर्व की लगातार सहमति के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मोर्चा ने 11 सितंबर को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आंदोलन का नोटिस दिया था। मोर्चा संयोजक अशोक चौधरी, दिनेश पंत, रविनंदन कुमार, राम किशुन राम ने आरोप लगाया गया है कि छह अप्रैल को आंदोलन नोटिस पर 25 अप्रैल को शासन और निगम स्तर पर वार्ता सकारात्मक हुई थी। जिसके बाद आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ। जुलाई में दोबारा द्विपक्षीय वार्ता के बाद आश्वासन मिले लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को बैठक में चक्काजाम ...
उत्तराखंड : मरोड़ बैंड के पास खाई में गिरी कार, दो रिश्तेदारों की मौत, दो दिन से थे लापता

उत्तराखंड : मरोड़ बैंड के पास खाई में गिरी कार, दो रिश्तेदारों की मौत, दो दिन से थे लापता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मरोड़ बैंड के पास खाई में गिरी कार, दो रिश्तेदारों की मौत, दो दिन से थे लापता उत्तराखंड के टिहरी में नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी मिली। जिसमें सवार दो लोगों के शव मिले हैं। कार सवार शनिवार रात से गायब थे। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया। नैनबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया सोमवार शाम करीब पौने छह बजे सूचना मिली थी कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार यमुना नदी के किनारे गिरी है। अत्यधिक गहरी खाई और नदी के कारण उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से एसडीआरफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया। एसडीआरफ, पुलिस, तहसील की टीम ने कार दुर्घटना में मृतक विजय वालिया (53) पुत्र रामचंद्र वालिया निवासी सेवला कालां थाना पेटलनगर देहरादून और...
उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे,सीएम धामी का उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे,सीएम धामी का उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे,सीएम धामी का उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो मंगलवार को होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च अधिकारियों के साथ लंदन पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी लंदन में निवेशकों से संवा...
उत्तराखंड : जोशीमठ में क्षमता से ज्यादा भार, अब न हों भारी निर्माण, 20% भवन रहने योग्य नहीं

उत्तराखंड : जोशीमठ में क्षमता से ज्यादा भार, अब न हों भारी निर्माण, 20% भवन रहने योग्य नहीं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जोशीमठ में क्षमता से ज्यादा भार, अब न हों भारी निर्माण, 20% भवन रहने योग्य नहीं चमोली जिले के जोशीमठ में भूधंसाव पर सामने आई वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट में कहा गया है कि जोशीमठ पहले ही अपनी क्षमता से अधिक भार उठा रहा है। ऐसे में यहां नए भारी निर्माण न किए जाएं। रिपोर्ट में पूरे जोशीमठ के धंसने की आशंका को नगण्य करार दिया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी और विस्तृत भूवैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जोशीमठ क्षेत्र को नो-न्यू कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया जाना चाहिए। पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, जोशीमठ की जनसंख्या 16,709 थी, जिसका घनत्व 1,454 प्रति वर्ग किमी था। जिला प्रशासन के अनुसार, इस...
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बहा मध्य प्रदेश का यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बहा मध्य प्रदेश का यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बहा मध्य प्रदेश का यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ गंगोत्री धाम में स्नान करते समय एक मध्य प्रदेश का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम यात्री की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार, यात्री राम शंकर(37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। राम शंकर ने पांच वर्ष पहले संन्यास ले लिया था। स्नान घाट पर मौजूद यात्रियों ने बताया गया कि वह स्नान कर रहे थे, तभी नदी की तेज में ओझल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। यात्री की तलाश जारी है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...