Sunday, March 8News That Matters

Month: September 2023

एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट के लिए अप्लाई इस दस्तावेज की होगी जरूरत…

एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट के लिए अप्लाई इस दस्तावेज की होगी जरूरत…

उत्तराखण्ड
New Rules: अगर आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाने है तो आपके लिए काम की खबर है। एजुकेशन इंस्टिट्यूट में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना हो या फिर मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना हो आपको एक दस्तावेज की जरूरत होगी। जी हां एक अक्टूबर से नियम बदलने वाले है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने एकल दस्तावेज के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग की अनुमति दी गई है। इसके लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 2023 पर एक अधिसूचना जारी की थी। मिली जानकारी के अनुसार  बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन (संशोधन) अधिनियम, 2023  का प्रावधान एक अक्टूबर, 2023 से लागू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि जिसके बाद किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, मतदाता सूची तैयार करने, आधार संख्या, विवाह के पंजीकरण और सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए एकल दस्तावेज के तौर पर जन्म प्र...
उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं

उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अगल से सेवा नियमावली बननी है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने डेढ़ साल पहले दावा किया था कि अगले दो महीने के भीतर नियमावली वजूद में आ जाएगी, लेकिन अब जाकर इसका प्रस्ताव तैयार हुआ है। ऐसे में इन विद्यालयों के लिए शिक्षकों की सीधी भर्ती कब शुरू होगी, पता नहीं। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के पद सृजित हैं, लेकिन इन पदों पर सीधी भर्ती से स्थायी शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। नवोदय विद्यालय कैडर के अनुसार, हर स्कूल में 20 से 22 शिक्षकों के पद हैं। इसके अलावा हर स्कूल में तीन मिनिस्टीरियल संवर्ग, दो वार्डन, प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य का एक-एक पद हैं, जबकि अन्य आउटसोर्स के पद हैं। वर्ष 2014-15 में इ...
उत्तराखंड : दून समेत पांच जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें कबसे है मौसम साफ होने के आसार

उत्तराखंड : दून समेत पांच जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें कबसे है मौसम साफ होने के आसार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दून समेत पांच जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें कबसे है मौसम साफ होने के आसार प्रदेश के पांच जिलों के अधिकतर इलाकों में आज (सोमवार) कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 26 सितंबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। कुछ एक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री चित्राशी रावत ने बताई इच्छा- बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हूं तीलू रौतेली का किरदार

उत्तराखंड : चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री चित्राशी रावत ने बताई इच्छा- बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हूं तीलू रौतेली का किरदार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री चित्राशी रावत ने बताई इच्छा- बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हूं तीलू रौतेली का किरदार चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री चित्राशी रावत गढ़वाल की लक्ष्मीबाई तीलू रौतेली के जीवन पर बनने वाली फिल्म में हीरोइन बनना चाहती हैं। दून में चल रहे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आईं चित्राशी ने यह इच्छा जताई। मूल रूप से देहरादून की रहने वालीं चित्राशी ने कहा, तीलू रौतेली शायद दुनिया की एकमात्र महिला योद्धा हैं, जिन्होंने 15 से 20 साल की उम्र के दौरान सात युद्ध लड़े। तीलू रौतेली पर उनके पिता टीएस रावत ने पुस्तक भी लिखी है। फैशन, लक, ये दूरियां जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकीं चित्राशी ने कहा, अभी भी कई किरदार बाकी हैं, जिन्हें वह बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हैं। उन सबमें से पहला और सबसे महत्वपूर्ण तीलू रौतेली का किरदार है। कहा, छोटे से शहर से निकल भारतीय सिनेमा मे...
उत्तराखंड : निवेश हासिल करने के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन से बनी बात, आज से लंदन दौरा

उत्तराखंड : निवेश हासिल करने के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन से बनी बात, आज से लंदन दौरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : निवेश हासिल करने के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन से बनी बात, आज से लंदन दौरा वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम की अगुवाई में 25 सितंबर को लंदन के लिए रवाना होगा। वहां 26, 27 व 28 सितंबर तक रोड शो और बैठकें होंगी और निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण दिया जाएगा। लंदन दौरे से पहले सीएम की फ्रांस और स्पेन की दो नामी कंपनियों से पर्यटन सेक्टर में निवेश के लिए मुलाकात होगी। उनके रिस्पांस से राज्य सरकार उत्साहित है। मुख्यमंत्री के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, फ्रांसीसी पोमा ग्रुप रोपवे के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। कंपनी के साथ 26 सितंबर को लंदन में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी पर चर्चा होगी। इसी दिन अन्य उद्योग घरानों के साथ भी बैठक होगी। 2...
उत्तराखंड : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने सार्वजनिक की जोशीमठ भूधंसाव वैज्ञानिकों की रिपोर्ट, आज कोर्ट में चर्चा

उत्तराखंड : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने सार्वजनिक की जोशीमठ भूधंसाव वैज्ञानिकों की रिपोर्ट, आज कोर्ट में चर्चा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने सार्वजनिक की जोशीमठ भूधंसाव वैज्ञानिकों की रिपोर्ट, आज कोर्ट में चर्चा जोशीमठ मे भूधंसाव की जो आपदा आई उस पर वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आ गई है और उसे सार्वजनिक भी कर दिया गया है। नैनीताल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार सरकार को जोशीमठ भूधंसाव पर वैज्ञानिक संस्थाओं की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना पड़ा। आठ वैज्ञानिक संस्थानों की यह रिपोर्ट सैकड़ों वैज्ञानिकों ने कई महीनों की मेहनत के बाद करीब 718 पन्नों में तैयार की है। इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने भी अपनी 139 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की थी, इसे भी अब सार्वजनिक कर दिया गया है। रिपोर्ट में जोशीमठ में भू-धंसाव के कई कारणों और भविष्य की टाउन प्लानिंग का विस्तृत ब्योरा दिया गया है। चमोली जिले के जोशीमठ में इस साल की शुरुआत में ही भू-धंसाव शुरू हो गया था। इस प...
उत्तराखंड : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता, मोरी ब्लॉक रहा केंद्र

उत्तराखंड : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता, मोरी ब्लॉक रहा केंद्र

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता, मोरी ब्लॉक रहा केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हिमाचल राज्य से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था। बता दें वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक जनपद में 70 से अधिक भूकंप के झटके आ चुके हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भूकंप के पुष्टि की गई। इससे पहले भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। बीते 29 अगस्त को भी यहां 2.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। तब भूकंप का केंद्र बड़कोट स्याल...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बनाई फाइनल में जगह, पूजा ने की शानदार गेंदबाजी…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बनाई फाइनल में जगह, पूजा ने की शानदार गेंदबाजी…

उत्तराखण्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है। भारत की जीत की हीरो तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकर  की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 17.5 ओवर में 51 रन पर ही ऑलआउट कर दिया, भारत ने 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, मैच की पहली ही गेंद पर पूजा ने भारत को विकेट दिला दिया। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भी पूजा को विकेट मिला, इसके बाद बांग्लादेश की पारी संभल ही नहीं पाई और पावरप्ले खत्म होने तक बांग्लादेश ने 21 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए, बांग्लादेशी कप्तान निगर ही इकलौती बैटर रही जिन्होंने दहाई का आंकड़ां पार किया निगर भी इस पारी को ज्यादा नहीं बढ़ा पाई और उन्होंने 12 रन ही बनाए। नदीहा ...
प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वाराकिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना दी और विधायक देवप्रयाग  विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि  भारत-दर्शन से छात्रों में विशेष अनुभूति जागृत होगी। वे भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को जान सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा नई शिक्षा नीति में छात्रों...
इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Navy Jobs: अगर आप इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती की जा रही है।  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है । इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने के वाले उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये...