Sunday, March 8News That Matters

Month: September 2023

प्रदेश के कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी, यहां हो सकती है बारिश…

प्रदेश के कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी, यहां हो सकती है बारिश…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड से जहां मानसून रुखसत हो रहा है। तो वहीं ये जाता हुआ मानसून भी परेशान कर सकता है। कई जिलों में जहां बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी वर्षा गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना जताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी ,देहरादून तथा पौड़ी जनपदों के लिए आने वाले दो दिनों तक येलो अलर्ट के रूप में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार में शनिवार के दिन येलो अलर्ट में रखा गया है। वहीं उध...
भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और भर्ती से जुड़ी जानकारी…

भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और भर्ती से जुड़ी जानकारी…

उत्तराखण्ड
Navy Jobs: अगर आप इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती की जा रही है।  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है । इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने के वाले उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये...
सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएम ने दिलाई शपथ…

सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएम ने दिलाई शपथ…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षाएं रहती हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सरकार के अंग हैं तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है और संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी कल्याण कोष के गठन हेतु ₹30 लाख की धनराशि प्रदान करने तथा सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चाइल्ड केयर लीव की पूर्ववत व्यवस्था बनाये रखने आदि की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की, कि...
टिहरी डीएम ने अधिकारियों को दिए इन कार्यों को करने के निर्देश, जनता को मिल सकेगी बेहतर सुविधा…

टिहरी डीएम ने अधिकारियों को दिए इन कार्यों को करने के निर्देश, जनता को मिल सकेगी बेहतर सुविधा…

उत्तराखण्ड
Tehri News: जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत प्रस्तावित/स्वीकृत कार्याें, बजट आदि को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। जिससे जिले के हालत में बदलाव आने और बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने अधिकारियों को खनन प्रभावित क्षेत्रों में जिन स्कूलों में शौचालय नहीं है, वहां शौचालय बनाने, जहां अधिक आवाजाही हो वहां एक हाईटेक चिकित्सा केंद्र बनाने, छोटी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत व्यवस्था हेतु सोलर पैनल लगाने, हर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्रों में एक एक स्मार्ट विलेज में कंप्यूटर सुविधा के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, चिकित्सा केंद्र के अन्य प्रस्ताव यदि हों, तो उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने कहा कि...
शहर में कितना पानी रोजाना हो रहा सप्लाई, कहां हो रही लीकेज, ऐसे मिलेगी जानकारी…

शहर में कितना पानी रोजाना हो रहा सप्लाई, कहां हो रही लीकेज, ऐसे मिलेगी जानकारी…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: देहरादून में अब बूंद-बूंद पानी का हिसाब हो सकेगा। इसके लिए हाइटेक उपकरण का उपयोग होगा जिसका ट्रायल सुरू हो गया है। बताया जा  रहा है कि स्मार्ट सिटी की स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्यूजीशन) परियोजना एक ऑटोमेशन संबंधित एकीकृत स्वचालित प्रणाली है जिसमें सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपकरणों का संचालन किया जाता है। इसके जरिये उत्तराखंड जल संस्थान को एक ही स्थान से पानी सप्लाई की पूरी जानकारी मिल रही है जैसे किस क्षेत्र में कितना पानी सप्लाई हुआ, बूस्टरों में कितना पानी है, किस इलाके में कितना पानी जा रहा है। वहीं, लीकेज आदि की जानकारी भी दाब नियंत्रण उपकरणों के माध्यम से सॉफ्टवेयर में प्रदर्शित होती है जिससे नियंत्रण कक्ष में आसानी से उपलब्ध हो रही है। शहर में कितना पानी रोजाना हो रहा सप्लाई? बताया जा रहा है कि वाटर स्काडा सिस्टम का मूल उद्देश्य बिजली की बचत के साथ -साथ पेयजल ...
उत्तराखडं: संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, जियो जारी…

उत्तराखडं: संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, जियो जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखडं के संविदा खेल प्रशिक्षकों के लिए खुशखबरी है। धामी सरकार ने संविदा खेल प्रशिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि इन संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। ये बढोतरी 45 हजार रुपये तक की गई है। इन संशोधित दरों को एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा। जिसका जियो भी जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड खेल विभाग में संविदा पर तैनात खेल प्रशिक्षक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन ने इनकी मांग पूरी करते हुए मानदेय को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि मानदेय बढ़ोतरी का  विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने जियो जारी कर दिया है। जिसके तहत खेल प्रशिक्षकोंं की छह श्रेणियां तय की गई हैं। इन छह श्रेणियों में प्रशिक्षकों को 12 हजार से लेकर 45 हजार रुपये तक मानदेय दिया जाएगा। जानें किस श्रेणी में कितना बढ़ा मानदेय अर्जुन/द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता खिलाड...
उत्तराखंडः एक लाख शिक्षकों और कर्मियों को वित्त विभाग ने दिया बड़ा झटका, लगी इस आदेश पर रोक…

उत्तराखंडः एक लाख शिक्षकों और कर्मियों को वित्त विभाग ने दिया बड़ा झटका, लगी इस आदेश पर रोक…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने  करीब एक लाख शिक्षकों और कर्मियों को बड़ा झटका दिया है। शासन ने इन कर्मियों साल में एक बार यात्रा अवकाश की सुविधा नहीं  देने का फैसला लिया है। वित्त विभाग ने इस आदेश पर रोक लगा दी है। जिससे एक बार फिर इन कर्मियों और शिक्षकों को मायुसी हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार वित्त सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में कहा गया कि यात्रा अवधि अवकाश की व्यवस्था 18 सितंबर 2020 को समाप्त की जा चुकी है। ऐसे में शिक्षा महानिदेशक के यात्रा अवकाश मंजूर करने संबंधी आदेश को लौटाया जाए। जिस पर एक्शन लेते हुए आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में कहा गया कि राज्य सरकार के कर्मियों के वेतन भत्ते आदि के साथ ही अवकाश आदि को मंजूर करने का अधिकार शासन के वित्त विभा...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर उपनल कर्मियों का धरना प्रदर्शन…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर उपनल कर्मियों का धरना प्रदर्शन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां उपनलकर्मी हर विभाग और क्षेत्र में कड़ी मेहनत करते हैं वहीं इन कर्मियों की सुनवाई न होने पर ये कर्मी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए है। शुक्रवार को उपनल कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने जहां अपनी मांगों को पूरी करने की मांग की तो वहीं सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। मिली जानकारी के अनुसार उपनल कर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर पर बार-बार अनुरोध किया जाता रहा है किन्तु उपनल कर्मचारियों की समस्यायें ज्यों कि त्यों बनी हुई है और वर्तमान में कतिपय विभागों द्वारा 10-15 वर्ष से कार्य कर रहे उपनल कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया तथा कतिपय विभागों में हटाने की प्रक्रिया चल रही है साथ ही कई विभागों द्वारा पर्याप्त बजट होने के बाद भी उपनल कर्मचारियों को वेतन ...
आढ़त बाजार जल्द होगा शिफ्ट, सीएस ने दिए बाजार निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश…

आढ़त बाजार जल्द होगा शिफ्ट, सीएस ने दिए बाजार निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल्द ही जाम के झाम से निजात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक में वर्षों से सबसे बड़ी बाधा बने आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। रिपोर्टस की माने तो जल्द ही नया आढ़त बाजार पटेलनगर में बसाया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आढ़त बाजार के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए से कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण होने की समयसारिणी की भी मांग की। डिया रिपोर्टस के अनुसार वर्तमान में शहर का सबसे बड़ा बॉटल नेक आढ़त बाजार क्षेत्र में है। सड़क के इस चोक हिस्से को खोलने के लिए एक दशक से भी अधिक समय से कवायद चल रही है, मगर कोई भी योजना आज तक परवान नहीं चढ़ पाई। ऐसे में एक बार फिर एमडीडीए आढत बाजार शिफ्ट करने की बड़ी यो...
‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ को लेकर सीएम धामी ने कही ये बात, दी ये जानकारी…

‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ को लेकर सीएम धामी ने कही ये बात, दी ये जानकारी…

उत्तराखण्ड
 Sarkari Yojana: शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा का गुणवत्तायुक्त माहौल बनाने या नयी तकनीकों के अनुपयोग करने के लिए शोध की भूमिका अहम है। इसी कड़ी में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब शोध करने वाले छात्र छात्राओं ,शिक्षकों को अधिकतम 15 से 18 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इस योजना को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि शोधकर्ताओं को सशक्त बनाना हमारी जिम्मेदारी है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में हाल ही में ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत शोधार्थियों को 15 से 18 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक उत्थान में शोध कार्यों का विशेष महत्व है, जिसके लिए शोधकर्ताओं को सशक्त बनाना हमारी जिम्मेदारी है। बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट की मुख्यमं...