Wednesday, October 29News That Matters

Day: November 3, 2023

उत्तराखंड : अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण, सीएम धामी हुए सख्त , अब चला बुलडोजर

उत्तराखंड : अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण, सीएम धामी हुए सख्त , अब चला बुलडोजर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण, सीएम धामी हुए सख्त , अब चला बुलडोजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्ती का असर नैनीताल में दिखा। जिला प्रशासन ने ज्योलीकोट के वीरभट्टी स्थित अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में करीब छह घंटे में मस्जिद की आड़ में 266.05 वर्ग मीटर भूमि पर बना मदरसा ध्वस्त कर दिया गया। मदरसे में रह रहे बच्चों के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के आरोप में संचालक पिता-पुत्र पर प्राथमिकी भी दर्ज है। मुख्यमंत्री ने इस मदरसे में बच्चों के उत्पीड़न के बाद पूरे प्रदेश में मदरसों की जांच के आदेश गृह विभाग को दिए थे। जिलाधिकारी वंदना को वीरभट्टी क्षेत्र में अंजुमन इकरा नाम से 2010 से संचालित हो रहे मदरसे में बच्चों उत्पीड़न की शिकायत मिली थी। इस पर आठ अक्टूबर को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा...
उत्तराखंड : हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह

उत्तराखंड : हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की न्यायधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाये गए थे। अब रितु बाहरी जल्द ही पदभार संभाल सकती हैं। जस्टिस जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रही हैं। वह उत्तराखंड हाईकोर्ट की दूसरी न्यायाधीश होंगी। उन्होंने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का 14 अक्टूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पं...
उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम के बजाए अब परेड ग्राउंड में लगेगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। पहले दरबार महाराणा प्रताप स्टेडियम में लगाने की योजना थी, लेकिन आगुंतकों व अनुयायियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना के चलते कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। महाराणा प्रताप स्टेडियम में जगह कम पड़ने के चलते अचानक कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। ऐसे में पुलिस के सामने व्यवस्था बनाने में दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। परेड ग्राउंड के आसपास इतनी अधिक संख्या में वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पुलिस इन वाहनों को कहां पार्क करेगी यह सबसे बड़ी चुनौती है...
उत्तराखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ दर्शन करने आएंगी , हो रही ये खास तैयारियां

उत्तराखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ दर्शन करने आएंगी , हो रही ये खास तैयारियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ दर्शन करने आएंगी , हो रही ये खास तैयारियां उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए लगातार आम जनता से लेकर प्रमुख चेहरे पहुंच रहे हैं। उद्योगपति से लेकर फिल्मी हस्तियां और राजनीति के अहम चेहरे अब तक दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसी कड़ी में अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बद्रीनाथ के दौरे पर आ रही हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवम्बर 2023 को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ में आवागमन रूट एवं मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएं। हेलीपैड से...
उत्तराखंड : अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार

उत्तराखंड : अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक 94 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर करार किया है। जल्द ही मुंबई में भी रोड शो कर निवेशकों के साथ राज्य में निवेश के लिए एमओयू किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लौटने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा, निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई, अबूधाबी के साथ चेन्नई, बंगलुरू, अहमदाबाद में रोड शो कर उद्योग समूहों के साथ बैठक की गई। आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुके हैं। इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और आतिथ्य क्षेत्र में निवेशकों से करार किए ...