Thursday, June 4News That Matters

Day: November 11, 2023

उत्तराखंड : सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं, एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजेंगे विभाग

उत्तराखंड : सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं, एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजेंगे विभाग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं, एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजेंगे विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और हित में प्रदेश सरकार के कई विभागों से संचालित हो रहीं सभी 181 प्रत्यक्ष लाभ अंतरण सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए इन्हें सेवा के अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया जाएगा। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी शैलेश बगौली ने सभी विभागों से इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। कई विभागों ने एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस संबंध में निर्देश दे चुके हैं। सीएम के निर्देश के बाद सचिव ने सभी विभागों की समीक्षा की। इस बैठक के जारी कार्यवृत्त के मुताबिक, प्रदेश सरकार के अपणि सरकार पोर्टल में विभिन्न विभागों की 181 स...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत है, तो इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। राज्य में जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक र...
उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब तक हमारे आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर तैनात हैं, तब तक भारत की एक इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। देश की 130 करोड़ जनता पूरे दिल से वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का सम्मान करती है। उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 62वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शाह ने कहा, देशवासी जब दीपावली के अवसर पर अपने घर में दिया जलाते हैं, तब वे एक दिया सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के लिए भी जलाते हैं। देश की जनता चैन की नींद सोती है, क्योंकि हमारे वीर जवान अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित करते हैं। सीमांत गांव खाली हो गए तो सरहदों की रक्षा करना हो जाएग...
उत्तराखंड : केदारनाथ ,बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

उत्तराखंड : केदारनाथ ,बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केदारनाथ ,बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बीच ही श्रद्धालु धामों में दर्शन कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में भी आज सुबह से बर्फबारी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली पर प्रदेशभर में ठंड सता सकती है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम...