उत्तराखंड : दीपावली की रात दर्दनाक हादसा टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन कर्मचारी
उत्तराखंड : दीपावली की रात दर्दनाक हादसा टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन कर्मचारी
दीपावली की रात हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हो गया। नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को अधिकांश कर्मचारी दीपावली मनाने के लिए घर गए थे जबकि छह कर्मचारी यहीं रह गए थे। इसमें से रामनगर के मालधनचौड़ निवासी रविन्द्र, कृष्ण कुमार और धारी निवासी रोहित पुरी टेंट हाउस के अंदर ही सो गए थे। बाकी तीन बाहर सोए हुए थे। रात 12 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई।
आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं और स...




