Friday, March 6News That Matters

Month: November 2023

उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री

उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री देहरादून शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने, आमजन को सुविधाजनक और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने शहर में दौड़ रही डीजल सिटी बसों को बाहर करने की तैयारी कर ली है। डीजल बसों के स्थान पर शहर में केवन सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (सीटीसी) का गठन किया जाएगा, जो उत्तराखंड परिवहन निगम के अधीन रहेगा। वर्तमान में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संचालित हो रही 30 इलेक्ट्रिक बसें भी सीटीसी के अधीन ही संचालित होंगी। नई सीएनजी या इलेक्ट्रिक बस लाने पर ट्रांसपोर्टर को सब्सिडी देने की तैयारी चल रही है। शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा में सुधार के लिए गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु की अध्यक्षता में यूनीफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए...
उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय

उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्यदेव व छठी मैया की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। कल खरना, रविवार को संध्या अर्घ्य, जबकि 20 को प्रात:अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाटों की सफाई की गई। वहीं, बाजार में पूजा सामग्री के लिए देर शाम तक भीड़ उमड़ी रही। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में इस पूजा का काफी महत्व है। देहरादून की बात करें तो यहां बिहार के लोग इस पर्व को खासा उल्लास के साथ मनाते हैं। चार दिवसीय पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, प्रेमनगर में महिलाएं दऊरा (बांस की टोकरी), बांस का सूप, डाला, कच्ची हल्दी, अदरक, जंगली बेर, सिंघाड़ा, चकोतरा, गन...
उत्तराखंड : नई ऑगर मशीन से रेस्क्यू शुरू, मलबे में 18 मीटर तक डाले पाइप

उत्तराखंड : नई ऑगर मशीन से रेस्क्यू शुरू, मलबे में 18 मीटर तक डाले पाइप

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नई ऑगर मशीन से रेस्क्यू शुरू, मलबे में 18 मीटर तक डाले पाइप सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से बृहस्पतिवार सुबह ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है। रात तक 18 मीटर पाइप मलबे में डाले जा चुके हैं। यह मशीन एक घंटे मे पांच से छह मीटर तक ड्रिलिंग कर रही है पर डेढ़ घंटे में सिर्फ तीन मीटर ही पाइप मलबे में जा पा रहा है। पाइप वेल्डिंग और एलाइनमेंट सही करने में ज्यादा समय लग रहा है। इसी गति से कार्य चलता रहा तो मजदूरों को बाहर निकालने में कम से कम 48 घंटे का समय और लग सकता है।सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए मंगलवार को देहरादून से ऑगर मशीन मंगवाई गई थी, लेकिन क्षमता कम होने के चलते उसी दिन देर रात इसे हटा दिया गया था। इसके बाद दिल्ली से 25 टन वजनी नई अत्याधुनिक अमेरिकी ऑगर मशीन मंगवाई गई। जिसकी खेप बुधवार को ...
उत्तराखंड : अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक

उत्तराखंड : अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव अभी नहीं होंगे। एक दिसंबर को निकायों का कार्यकाल समाप्त होते ही सरकार इनमें प्रशासक तैनात कर देगी। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में करीब 84 नगर निकाय के बोर्ड का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो जाएगा। कायदे से नए बोर्ड के चुनाव के लिए अभी तक प्रक्रिया आरंभ हो जानी चाहिए थी। लेकिन अभी निकायों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित एकल आयोग भी अपना सर्वे पूरा नहीं कर पाया है। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने भी निकायों के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया है। बकौल अग्रवाल, इन दोनों प्रक्रियाओं के गतिमान होने की वजह से तय समय पर चुनाव कराना मुमकिन नहीं है। जानकारों का मानना है कि अब निकाय चुनाव अगले व...
उत्तराखंड : सेटेलाइट से दिखा भूधंसाव, हो सकता है बड़ा हादसा

उत्तराखंड : सेटेलाइट से दिखा भूधंसाव, हो सकता है बड़ा हादसा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सेटेलाइट से दिखा भूधंसाव, हो सकता है बड़ा हादसा उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के मामले में एक बड़ा अपडेट आता दिख रहा है। एक प्रमुख वैज्ञानिक एजेंसी के विज्ञानी ने सेटेलाइट के विश्लेषण से यह बात कही है कि सिलक्यारा क्षेत्र में भूधंसाव नजर आ रहा है। हालांकि, उन्होंने इस दिशा में विस्तृत अध्ययन कराने की बात भी कही है। तभी आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकता है। सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन की घटना को लेकर यह बात तो साफ हो चुकी है कि इस क्षेत्र की चट्टानें कमजोर प्रकृति की हैं। साथ ही भूस्खलन वाली पहाड़ी पर पानी के रीचार्ज जोन होने की बात भी सामने आई है। इन तमाम कारणों से ही भूस्खलन हुआ है। वहीं, एक वरिष्ठ विज्ञानी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सेटेलाइट में सिलक्यारा क्षेत्र में भूधंसाव नजर आना असमान्य है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सेटे...
उत्तराखंड : वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट , सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड : वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट , सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट , सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 40 जिंदगियां पिछले पांच दिन से सुरंग में फंसी हैं। सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 40 श्रमिकों को आज 5 दिन हो गए हैं। श्रमिकों को सकुशल बाहर निकलने का खोज बचाओ अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। सुरक्षा कर्मियों ने सुरंग के 200 मीटर क्षेत्र को आम लोगों और मीडिया की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दूसरे राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों की टीमों से भी मदद ली जा रही है। वहीं, इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। गुरुवार को सीएम धामी ने एक बार फिर से अधिकारियों से अपडेट लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री प...
उत्तराखंड : जोशीमठ से औली तक सड़को का होगा चौड़ीकरण, तैयार हो रहा है डीपीआर

उत्तराखंड : जोशीमठ से औली तक सड़को का होगा चौड़ीकरण, तैयार हो रहा है डीपीआर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जोशीमठ से औली तक सड़को का होगा चौड़ीकरण, तैयार हो रहा है डीपीआर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन(बीआरओ) से विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली के लिए जोशीमठ से औली तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मांगा है। बीआरओ की ओर से भी जोशीमठ से औली तक 14 किमी क्षेत्र में डबल लेन के बजाय डेढ़ लेन हाईवे को चौड़ीकरण के लिए उपयुक्त मानते हुए सर्वे कार्य किया है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली जाने के लिए जोशीमठ से 14 किमी सिंगल लेन सड़क मार्ग है, जिससे पर्यटन सीजन में इस मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। शीतकाल में औली में बर्फबारी के बाद तो स्थितियां चिंताजनक होती हैं। एक तरफ से संकरी सड़क व दूसरी ओर बर्फ। ऐसे में पर्यटकों को इस खूबसूरत प...
उत्तराखंड : नैनीताल पहुंची  बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

उत्तराखंड : नैनीताल पहुंची  बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नैनीताल पहुंची  बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर बॉलीवुड की हिट फिल्म मैंने प्यार किया की नायिका भाग्यश्री वेब सीरीज काफल में नजर आएंगी। शूटिंग के लिए दो दिन दौरे पर पहुंची भाग्यश्री को नैनीताल की सुंदरता बेहद भा गई। शूटिंग के बाद सैर सपाटे के साथ ही वह प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाती दिखीं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि पोखरियाल काफल वेब सीरीज बना रहीं हैं। नैनीताल और रानीखेत में 40 दिनों के शूटिंग कार्यक्रम के बीच अक्टूबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल पहुंचकर फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट का शुभारंभ किया था। फिल्म में अभिनेता दिव्येंदु, हेमंत पांडे, इश्तियाक खान, मुक्ति मोहन समेत तमाम अभिनेता काम कर रहे है। कुछ दिनों तक रानीखेत में शूट करने के बाद अब दोबारा नैनीताल में शूटिंग शुरू हो गई है। शूटिंग के लिए भाग्य...
उत्तराखंड : पत्नी साक्षी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड : पत्नी साक्षी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पत्नी साक्षी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 20 साल बाद बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। पत्नी साक्षी संग उन्होंने गांव के मंदिरों में ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की और वनडे विश्वकप में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। साथ ही बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए युवाओं व बच्चों को क्रिकेट के टिप्स देते हुए करीब ढाई घंटे गांव में बिताए। अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत जैती तहसील का ल्वाली महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव है। मंगलवार को नैनीताल पहुंच चुके माही बुधवार पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे पत्नी साक्षी के साथ पैतृक गांव पहुंचे तो खुशी में लोग झूम उठे। उन्होंने यहां गंगनाथ मंदिर, गोलू देवता, देवी माता और नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की। भैया दूज पर गांव पहुंचे माही ने पर्व की खुशियां दोग...
उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर

उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग की टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के अभियान जुटी केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह से सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से विषम हालात से निपटा जा सकता है। इंदौर चुनाव प्रचार में गए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए। उनके बुधवार रात को ही देहरादून लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राहत एवं बचाव कार्य की अब तक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव अभियान में जितने विभाग शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा जाए। उन्होंने एजेंसियों के साथ समन्वय बनाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों व सह कर्मचारियों की ...