उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली
श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज बुधवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया, वृश्चिक राशि, ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ अवसर पर प्रात: ठीक साढ़े आठ बजे विधि- विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये। अब आने वाले छह महीना तक बाबा केदार के कपाट शीतकालीन गद्य स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भक्ति कर सकेंगे।
कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था और ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद थे। इस दौरान सेना के भक्तिमय धुनों के साथ जय श्री केदार तथा ऊँ नमः शिवाय के उद्घोष से केदारनाथ गूंज उठा।
कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हजारों तीर्थयात्रियों के साथ सेना के बैंड बाजों के साथ पैदल प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गई है। कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अ...








