Thursday, March 5News That Matters

Month: November 2023

उत्तराखंड : प्रदेश में चल रहे हैं अवैध मदरसे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा सीएम धामी सख्त

उत्तराखंड : प्रदेश में चल रहे हैं अवैध मदरसे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा सीएम धामी सख्त

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में चल रहे हैं अवैध मदरसे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा सीएम धामी सख्त जिला मुख्यालय के समीपवर्ती वीरभट्ट मे अवैध तरीके से संचालित मदरसे में बच्चों के उत्पीड़न व शोषण के बाद प्रदेश में मदरसों के सर्वेक्षण की चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में साफ है कि नैनीताल जिले में मदरसा सिराजुल उलूम नूरिया मोहम्मद गुलर घट्टी रामनगर ही एक मात्र उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद देहरादून से पंजीकृत हैं। अन्य नैनीताल, हल्द्वानी में संचालित मदरसे शिक्षा परिषद से संबद्ध नहीं हैं, साफ है कि अवैध रूप से चल रहे हैं। यह भी तथ्य आया है कि मदरसों में पूरे प्रदेश में करीब आठ सौ गैर मुस्लिम बच्चे पढ़ रहे हैं। दावा है कि गैर मुस्लिम बच्चे अभिभावकों की इच्छा से पढ़ रहे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में मदरसों का सर्वेक्षण कराया गया था। मदरसा शिक्षा परिषद की रिपोर्ट के अनुसा...
उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर

उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर दीपावली में बस चंद दिन बचे हैं। हिंदुओं के इस पवित्र त्यौहार के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। ये तो सब जानते हैं कि दीपावली के दिन पटाखों से जलने आदि के काफी मामले आते हैं। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन ने आपात सेवाएं दुरुस्त रखने का दावा किया है। राजकीय मेला अस्पताल में बर्न वार्ड तो नहीं है, लेकिन पटाखों से मामूली जले मरीजों को इमरजेंसी में हरसंभव उपचार दिलाया जाएगा। इतना ही नहीं आन काल विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपस्थित होंगे। प्रकाश पर्व दीपावली पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी होती है। हर साल सरकारी और निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में पटाखों से जले काफी मरीज पहुंचते हैं। सरकारी अस्पतालों में बर्न वार्ड न होने के चलते गंभीर मरीज रेफर किए जाते हैं। मामूली जले मरीजों को अस्पताल...
उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया देहरादून के डीएवी कॉलेज में फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों में जमकर लात घूसे चले। हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद छात्र मुख्य गेट पर एकत्र होकर कॉलेज में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस केवल वोटरों को ही प्रवेश दे रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कुछ फर्जी आईकार्ड पकड़े हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल में इन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज करने की बात कही है। डीएवी पीजी कॉलेज में आठ बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कॉलेज के 4709 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य वीसी पांडेय ने बताया, कॉलेज में छह बूथ बनाए गए हैं। 1708 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। एमकेपी की ...
उत्तराखंड : मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योगा

उत्तराखंड : मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योगा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। आज मंगलवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने बीच किनारे योगा और सूर्य नमस्कार किया। वहीं, वहां वॉक के लिए आए लोगों से मुलाकात भी की। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विजन को साकार करने के लिए सभी को नियमित दिनचर्या में योगा को शामिल करना चाहिए। वहीं, उन्होंने मुंबईवासियों को प्रदेश के पर्यटन को लेकर जानकारी और उन्हें भ्रमण का सुझाव दिया। बता दें कि सीएम धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रोड शो के लिए गए हैं। सोमवार को हुए रोड शो में 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए। अब तक देश दुनिया में हुए रोड शो में 1,24,200 करोड़ से अधिक के निवेश के करार हो चुके ...
उत्तराखंड : केदारनाथ में वरुण गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, वापसी के लिए हुए रवाना

उत्तराखंड : केदारनाथ में वरुण गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, वापसी के लिए हुए रवाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केदारनाथ में वरुण गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, वापसी के लिए हुए रवाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम में मत्था टेका। सुबह-सुबह राहुल गांधी केदारनाथ धाम पहुंचे और मत्था टेक कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। बाबा केदार के दरबार में मत्था टेकने के साथ ही सांसद राहुल गांधी का तीन दिवसीय केदारनाथ दौरा आज समाप्त हो गया है। खास बात ये है कि केदारनाथ धाम में मत्था टेकने से पहले राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई और भाजपा नेता वरुण गांधी से मुलाकात की। दरअसल, भाजपा नेता वरुण गांधी भी इन दिनों केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे भी मुलाकात की। राहुल गांधी अब केदारनाथ से निकल गए हैं। केदारनाथ से देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी रवाना हो गए हैं। तीन दिन के दौरे पर केदारनाथ आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ...
उत्तराखंड : आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

उत्तराखंड : आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। वह बदरीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को वह राजभवन देहरादून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। वह राजभवन में ही रात्रि विश्...
उत्तराखंड : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल

उत्तराखंड : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल राजपुर रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले में कर अधीक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कर अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि नगर निगम कर एवं राजस्व निरीक्षक ने फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार की थी। इस पर शनिवार को टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। पुलिस बल के साथ मिलकर टीम ने वहां से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दिनेश गुप्ता और अंजलि गुप्ता ने टीम पर हमला कर दिया। उनके साथियों ने उपद्रव शुरू कर दिया। हमले में कर्मचारी विष्णु कुमार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कर अधीक्षक...
उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल

उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में उत्पादित सेब का व्यापार असम की मंडियों में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने असम कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ सेब का व्यापार करने के लिए विस्तार से चर्चा की। गुवाहाटी दौरे पर रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंच बढ़ाने के लिए मंडी विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, उत्तरकाशी के हर्षिल का सेब कोलकाता तक पहुंचता है। इसे असम की मंडियों में पहुंचाया जा सकता है। यदि असम उत्तराखंड के साथ सेब का व्यापार करता है, तो इसके लिए प्रदेश सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज बरुआ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल से असम की फल...
उत्तराखंड : बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने किए बाबा केदार-बदरी के दर्शन, निहारते रहे केदारपुरी की सुंदरता

उत्तराखंड : बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने किए बाबा केदार-बदरी के दर्शन, निहारते रहे केदारपुरी की सुंदरता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने किए बाबा केदार-बदरी के दर्शन, निहारते रहे केदारपुरी की सुंदरता बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों धाम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की और इसका श्रेय मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को दिया। केदारनाथ धाम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी दिव्य एवं भव्य नजर आ रही है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री, संत चिदानंद सरस्वती आदि संत रविवार को केदारधान पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शास्त्री काफी देर तक केदारपुरी की सुंदरता को निहारते रहे। मंदिर समिति की व्यवस्थाओं से भी वे काफी प्रभावित...
उत्तराखंड : भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड : भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव बदरीनाथ धाम पहुंचीं। डिंपल यादव रविवार को यहां पहुंची थीं। सोमवार सुबह उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन पूजा-अर्चना की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कुछ दिन पहले की परिवार संग केदारनाथ धाम के भी दर्शन के लिए पहुंची थी। रविवार को वह बदरीनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल हुई। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...