Friday, March 6News That Matters

Month: November 2023

उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता

उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राम मंदिर दर्शन के लिए देवभूमि वासियों कोआमंत्रित करेगी बीजेपी , घर-घर प्रसाद बांटेंगे कार्यकर्ता अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और अगले वर्ष 22 जनवरी को गर्भगृह में रामलला के विराजने की तिथि घोषित होने के दृष्टिगत देवभूमि उत्तराखंड में भी उत्साह का वातावरण है। इसे देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चलने वाले विशेष अभियान में भाजपा भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां प्रदेशभर में घर-घर संपर्क कर अयोध्या में पूजित अक्षत को प्रसाद के रूप में पहुंचाएंगी। साथ ही प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामलला के दर्शन के लिए राज्यवार समय सारिणी तय होने पर जब भी उत्तराखंड का नंबर आएगा यहां से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। भाजपा इसके लिए राज्य क...
उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले

उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जिले में तैनाती के करीब दो महीने बाद थानास्तर पर पहला बड़ा फेरबदल किया है। कुछ प्रभारियों से चार्ज छिना तो कुछ के थाने बदल दिए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार सुबह तबादला सूची जारी करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र में डकैती के बाद कोतवाल राकेश गुसांई को यहां से हटाकर डालनवाला कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं, इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। रायवाला थाने के इंचार्ज होशियार सिंह पंखोली को डोईवाला कोतवाली, जबकि डोईवाला कोतवाल देवेंद्र चौहान को रायवाला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह पटेलनगर कोतवाली के निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी को विकासनगर को कोतवाल बनाया गया है। विकासनगर कोतवाल संजय कुमार को पटेलनगर कोतवाली, मसूरी कोतवा...
उत्तराखंड :राज्य सरकार उठाएगी श्रमिकों के परिजनों के आने-जाने एवं भोजन आवास का खर्चा

उत्तराखंड :राज्य सरकार उठाएगी श्रमिकों के परिजनों के आने-जाने एवं भोजन आवास का खर्चा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड :राज्य सरकार उठाएगी श्रमिकों के परिजनों के आने-जाने एवं भोजन आवास का खर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के ऐसे परिजन जो यहां आना चाहते हैं उनके आवागमन का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने जरूरतमंद परिजनों के मोबाइल रिचार्ज, भोजन, आवास की भी व्यवस्था करने की बात कही। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद दूसरी बार यहां पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केंद्र व राज्य सरकार रात-दिन काम कर रही है। सुरंग में फंसे श्रमिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए परिजनों से भी उनकी बात करवाई जा रही है। दूसरे राज्यों के श्रमिकों के परिजनों व इन राज्यों के अधिकारियों से संपर्क व समन्वय बनाने के लिए राज्यस्तर पर भी एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तरांचल क्राइ...
उत्तराखंड : 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मी करेंगे आंदोलन

उत्तराखंड : 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मी करेंगे आंदोलन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मी करेंगे आंदोलन उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन ने चार माह बाद भी 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इस संबंध में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की रविवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल एमराल्ड ग्रैंड में बैठक आयोजित की गई। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस ऐरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के समस्त सदस्य व घटक संघों के प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे। बैठक में कार्मिक हित में की गई वार्ता के क्रम में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने दो जुलाई को आयोजित अधिवेशन में मुख्यमंत्री को अपना 30 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया था। पर इस ...
उत्तराखंड : केंद्र से मांगी गयी टाइगर रिजर्व में निर्माण शुरू करने के लिए राय, कोर्ट के आदेश के बाद से बना संशय

उत्तराखंड : केंद्र से मांगी गयी टाइगर रिजर्व में निर्माण शुरू करने के लिए राय, कोर्ट के आदेश के बाद से बना संशय

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केंद्र से मांगी गयी टाइगर रिजर्व में निर्माण शुरू करने के लिए राय, कोर्ट के आदेश के बाद से बना संशय प्रदेश के वन महकमे ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पत्र लिखकर टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव विहार में निर्माण कार्यों पर लगी रोक के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। आठ फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद संशय की स्थिति बनी हुई है। इससे पूर्व में स्वीकृत कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं और इनके निर्माण की लागत प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तहत पाखरो टाइगर सफारी निर्माण के मामले सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टाइगर रिजर्व, वन्यजीवों के अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों के मुख्य क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी थी। कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट नहीं था कि यह रोक केवल कॉर्बेट पार्क के लिए है या इ...
उत्तराखंड : भारतीय टीम की हार से निराश हुए ‘कैप्टन कूल’, आधे मैच में ही छोड़ दी थी टीवी स्क्रीन

उत्तराखंड : भारतीय टीम की हार से निराश हुए ‘कैप्टन कूल’, आधे मैच में ही छोड़ दी थी टीवी स्क्रीन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भारतीय टीम की हार से निराश हुए 'कैप्टन कूल', आधे मैच में ही छोड़ दी थी टीवी स्क्रीन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार देर रात पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाकर रविवार को पूरा समय होटल में ही बिताया। फाइनल मैच देखने के लिए टीवी पर नजर गड़ाए रहे। बीते मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर रही टीम का कम स्कोर देख माही निराश नजर आए। धौनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाने के लिए नैनीताल आए हैं। शनिवार देर रात उन्होंने केक काटकर साक्षी को बधाई दी। रविवार सुबह देरी से उठने के बाद उन्होंने पत्नी, बेटी जीवा व दोस्तों के साथ पूरा दिन बिताया। उनके साथ नैनीताल पहुंची भाव्या दीवान व ईशा जैन दीवान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साक्षी को बधाई देते हुए आयोजन की फोटो साझा की। नैनीताल में धौनी के वीकेंड के आखिरी दिन प्रसंशक उनसे मुलाकात की उम्मीद लगाए बैठे थे। सुबह से ही उ...
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- ‘सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर’

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- ‘सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर’

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- 'सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का अपडेट लिया। पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार की ओर से सभी जरूरी उपकरण और संसाधन लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही केंद्र और राज्य की एजेंसियों के समन्वय से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। फंसे हुए मजदूरों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। सोमवार सुबह पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बचाव अभियान में शामिल सभी संबंधित विभागों (आरवीएनएल, नवयुग, ओएनजीसी, राज्य पीडब्ल्यूडी, बीआरओ और टीएचडीसी) से अपील की और उनसे मजदूरों को बचाने क...
उत्तराखंड : छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को मिला तोहफा, अब पर्याप्त पानी में दे सकेंगे अर्घ्य

उत्तराखंड : छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को मिला तोहफा, अब पर्याप्त पानी में दे सकेंगे अर्घ्य

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को मिला तोहफा, अब पर्याप्त पानी में दे सकेंगे अर्घ्य रुड़की में छठ पूजा के मौके पर अस्ताचल सूर्य एवं उदीयमान सूर्य को श्रद्धालु पर्याप्त पानी में खड़े होकर अर्घ्य दे सकेंगे। श्रद्धालुओं की चिंता को देखते हुए गंगनहर में एक हजार क्यूसेक पानी और अधिक बढ़ा दिया है। इस समय छठ पर्व शुरू हो चुका है। श्रद्धालु व्रत की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए हैं। गंगनहर के घाटों की भी विशेष साफ-सफाई की गई है। इसके अलावा लाइटिंग आदि लगाई जा रही है। श्रद्धालुओं की ओर से घाटों पर वेदी भी बना दी गई है। इसी बीच श्रद्धालुओं में गंगनहर में कम पानी आने की वजह से चिंता बनी हुई थी कि कैसे वह कम पानी में सूर्य की उपासना कर सकेंगे। इसको देखते हुए श्रद्धालुओं ने गंगनहर में पानी बढ़ाने की मांग की। उत्तरी खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि श्रद्धालुओं क...
उत्तराखंड : अब सीबीआई करेगी उद्यान विभाग घोटाले की जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर हासिल किए दस्तावेज

उत्तराखंड : अब सीबीआई करेगी उद्यान विभाग घोटाले की जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर हासिल किए दस्तावेज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब सीबीआई करेगी उद्यान विभाग घोटाले की जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर हासिल किए दस्तावेज उद्यान विभाग में घोटाले की जांच अब सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने सीबीसीआईडी से इस जांच से संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। फिलहाल इसमें पीई (प्राथमिक जांच) दर्ज कर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य मिलने के बाद सीबीआई ने इसमें वैधानिक कार्रवाई भी कर सकती है। गौरतलब है कि अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती, गोपाल उप्रेती व अन्य ने जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिकाओं में कहा गया है कि उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया है। फलदार पौध की खरीद में गड़बड़ियां की गई है। विभाग ने एक ही दिन में वर्कऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है। जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। यही नहीं जिस कंपनी से पौधे खरीदवाना दिखाया उसे लाइस...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता हल्द्वानी के छीड़ाखान-मीडार सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज-एक में दीपावली की रात स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में 12 की रात को लगी आग में तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। इनमें दो श्रमिक कृष्णा और रविंद्र रामनगर के मालधनचौड़ निवासी और रोहित पुरी ओखलकांडा ब्लाक के मोहना गांव निवासी था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। ...