Tuesday, October 28News That Matters

Day: January 8, 2024

उत्तराखंड : बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं किया जाएगा सम्मानित, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

उत्तराखंड : बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं किया जाएगा सम्मानित, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं किया जाएगा सम्मानित, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस बार प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2022 और 2023 की 10वीं और 12वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, जो सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही हैं। बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में विभागीय तैयारी के निर्देश दिए। कहा, इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्र...
उत्तराखंड : प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी

उत्तराखंड : प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार परियोजना लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रस्ताव को अगली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। शनिवार को बाल विकास मंत्री ने कैंप कार्यालय में विभाग की बैठक में कहा, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को ऋण आधारित न करते हुए सब्सिडी आधारित बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। इससे एकल महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। एकल महिला में अविवाहित, निराश्रित, तलाकशुदा, एसिड अटैक या परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा, इन महिलाओं ...
उत्तराखंड : पीएफ का लाभ न देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड : पीएफ का लाभ न देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएफ का लाभ न देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रदेश भर के ईंट भट्ठों में काम करने वाले कर्मचारियों को अगर पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा तो भट्ठा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरूआत हरिद्वार जिले के मंगलौर और रुड़की से की गई है। बीते साल 26 दिसंबर की सुबह रुड़की के मंगलौर में एक ईंट भट्ठे में दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ईपीएफओ ने जांच शुरू कर दी है कि मृतक मजूदरों के अलावा ईंट भट्ठों में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को पीएफ का लाभ मिल रहा है या नहीं। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि दैनिक भत्तों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी पीएफ का लाभ देने का नियम है। जांच में कई बार सामने आया है कि कंपनी पीएफ का...
उत्तराखंड : राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए देहरादून से शुरू होगी सीधी बस सेवा

उत्तराखंड : राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए देहरादून से शुरू होगी सीधी बस सेवा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए देहरादून से शुरू होगी सीधी बस सेवा दून परिक्षेत्र के लोगों को राम जन्मभूमि के दर्शन कराने के लिए परिवहन विभाग अयोध्या की सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। देहरादून संभाग में दो बसें संचालित की जाएंगी। दोनों ही बसें वाया हरिद्वार होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। पहली बस ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार होते हुए अयोध्या जाएगी, जबकि दूसरी बस देहरादून से वाया हरिद्वार अयोध्या पहुंचेगी। ऋषिकेश और देहरादून से अयोध्या के लिए एक बस, जबकि हरिद्वार के लोगों को अयोध्या के लिए दोनों बसों का लाभ मिल सकेगा। देहरादून संभाग से अयोध्या के लिए बस सेवा संचालित करने की तैयारी परिवहन विभाग ने पूरी कर ली है। परिवहन विभाग के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि देहरादून से ग्रामीण डिपो की साधारण बस सेवा अयोध्या के लिए संचालित की जाएगी। यह पहली बस सेवा...
उत्तराखंड : अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश

उत्तराखंड : अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश अब सूबे के होमगार्ड हथियार चलाने के साथ-साथ हिमालय और माउंट एवरेस्ट की भी चढ़ाई चढ़ेंगे। कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी खुराना ने सभी जिला होमगार्ड कमांडेंट से पर्वतारोही दल में शामिल होने के इच्छुक होमगार्डों से आवेदन मांगे हैं। इसके बाद दल बनाकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद होमगार्डों की प्रदेश, देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में पहचान होगी। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार प्रदेश के होमगार्डों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब आईजी खुराना ने होमगार्डों का एक पर्वतारोही दल बनाने की पहल शुरू की है। इसी के साथ ही उत्तराखंड देश का पहला ऐसा प्रदेश होगा, जिसमें पहली बार होमगार्डों का पर्वतारोही दल बनेगा। इससे पहले किसी भी प्रदेश में यह पहल शु...
उत्तराखंड : 65 वर्ष होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु ,जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड : 65 वर्ष होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु ,जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 65 वर्ष होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु ,जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव सूबे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति की अधिवर्षता आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर भी बनेगा। जिसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाया जाएगा। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए पृथक कैडर बनाने, वेतन वृद्धि और सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विभागीय अधिकारी एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रस्तुत करेंगे। जिसे आगामी कैबिनेट में रखा जाएगा। इसके साथ ही विभाग म...
उत्तराखंड : देहरादून में इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले, दो दिन में 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या

उत्तराखंड : देहरादून में इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले, दो दिन में 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून में इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले, दो दिन में 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की कोविड और इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। रविवार को कोविड की 63 जांच हुईं। सभी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें एक बुजुर्ग और तीन वयस्क हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि रविवार को इन्फ्लुएंजा के चार मरीज मिले हैं। इसमें एक मरीज इंदिरेश अस्पताल, एक मरीज कैलाश अस्पताल और दो मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मरीजों के इन्फ्लुएंजा-ए पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मरीजों की एच-1 एन-1 रिपोर्ट पॉजिटिव के बारे में रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इन दिनों कोविड के साथ ही स्वाइन फ्लू का खतरा भी बढ़ गया है। मरीजों की रिपोर्ट पॉजिट...
उत्तराखंड : आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार

उत्तराखंड : आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार देहरादून में बीते चार नवंबर के बाद वर्षा नहीं हुई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश यही आलम रहा। लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है और शीतकाल में वर्षा न के बराबर हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद है। प्रदेश में चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला परेशानी का सबब बना हुआ है। अगले कुछ दिन पारे में भी गिरावट आने की आशंका है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले की मार से भी जनजीवन प्रभावित है। ...
उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य

उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य भाजपा ने प्रदेश की हर लोकसभा सीट पांच लाख वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी बी श्रेणी की सीटों को एक श्रेणी में लाएगी। रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में यह संकल्प लिया गया। संकल्प को पूरा करने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक को मैदान में डटने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव का अभियान प्रांतों में आ गया है। रविवार को चार सत्रों में चर्चा हुई। पहले सत्र में प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक परिदृश्य पर संगठन और सरकार की भूमिका तय की गई। दूसरा सत्र संगठनात्मक तैयारी पर हुआ। इसमें तय हुआ कि प्रदेश में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक अभियान चला...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का करेंगे शुभारंभ उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत की गई। सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे। सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब जुटा। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान,यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधान सभा के विधायक दुर्गेश लाल मौजूद। बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। सीएम ने रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही...