
Chardham Yatra: यात्रा के लिए विभाग सख्त, इन आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी, ये रहेगी रोक
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यात्रा के लिए परिवहन विभाग भी अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि परिवहन आयुक्त ने यात्रा को लेकर आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें स्पष्ट किया गया कि कैब, मैक्सी में म्यूजिक सिस्टम प्रतिबंधित है। साथ ही कहा गया है कि अगर कोई भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली लाएगा तो उसे सीज कर दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार परिवहन आयुक्त द्वारा यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि चारधाम यात्रा में वाहनों में आगजनी की घटनाओं को न्यून करने के लिए बड़ी बैटरी या एलपीजी सिलिंडर ले जाने पर रोक लगाई गई है। मोटर कैब, मैक्सी में म्यूजिक सिस्टम अनुमन्य नहीं है। टूरिस्ट बस में केवल कंडक्टर के नियंत्रण में ही म्यूजिक सिस्टम लगाया जा सकता ह...