Thursday, June 4News That Matters

Day: May 5, 2024

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज

उत्तराखण्ड
  भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35-ए समाप्त करने और 500 साल पुराने अयोध्या विवाद को सुलझा कर वहां भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करवाने के अलावा राजनीतिक, कूटनीतिक मामलों में दुनिया को भारत का लोहा मनवा कर एक शक्तिशाली लीडर होने का एहसास करवाया है। आज प्रत्येक भारतवासी को इस बात का गर्व है कि उनका लीडर नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर लीडरों में से एक हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित विदिशा लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में विदिशा शहर में रविवार को आयोजित विशाल रोड शो के पश्चात आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर मौकों पर अपनी छवि को बदलकर नई पहचान स्थापित करने वाले बड़े ...
सीएम धामी ने केदारनाथ डोली यात्रा की 300 सेवादारों की टीम को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने केदारनाथ डोली यात्रा की 300 सेवादारों की टीम को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ‘भंडारा कार्यक्रम’ के 300 सेवादारों की टीम को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊखीमठ से केदारनाथ धाम तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा में अनेक भक्तगण शामिल होते हैं, उनके लिए आयोजित किया जा रहा यह भंडारा एक सराहनीय कदम है। समस्त सेवादारों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ।...
पीआरएसआई चैप्टर के नए अध्यक्ष रवि बिजारनिया (उपनिदेशक सूचना विभाग) बने डॉ.ए.एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट बने कोषाध्यक्ष

पीआरएसआई चैप्टर के नए अध्यक्ष रवि बिजारनिया (उपनिदेशक सूचना विभाग) बने डॉ.ए.एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट बने कोषाध्यक्ष

उत्तराखण्ड
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की आमसभा में रवि बिजारनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है बिजारनिया वर्तमान में सूचना विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। इसी प्रकार अनिल सती को सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट को कोषाध्यक्ष के साथ ही डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राकेश डोभाल संयुक्त मंत्री के पद पर फिर से चुना गया है इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई संगठन सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करेगा। इसके लिए सूचना तकनीक और सोशल मीडिया का विशेष रूप से उपयोग किया जायेगा। लोकहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, व्यंजन, को पीआरएसआई के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जायेगा। बिजारनिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त...
Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलो में चारों तरह धधकती आग, 86 हेक्टेयर जल गए जंगल

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलो में चारों तरह धधकती आग, 86 हेक्टेयर जल गए जंगल

उत्तराखण्ड
Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल इन दिनों धू-धू कर जल रहे हैं चारों तरह आग ही आग दिख रही है। बढ़ती आग ने लाखों की वन संपदा के साथ ही वन्यजीवों को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। लगातार बढ़ रही आग ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है वही जंगलों में आग लगने से दो लोगों ने अपनी जान भी गवां चुके हैं । वही बढ़ती आग कुमाऊं क्षेत्र से गढ़वाल के क्षेत्र की ओर पहुंच गई है। उत्तराखंड धधकती आग से देवाल में शुक्रवार को आग बुझाने के दौरान एक महिला वनकर्मी पहाड़ी के गिरे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गई। उधर, अल्मोड़ा के ताकुला में गुरुवार को जंगल की आग से जले दो और श्रमिकों की शुक्रवार को मौत हो गई। इसी घटना में घायल एक अन्य महिला श्रमिक को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। 90 फीसदी जल चुकी महिला श्रमिक की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा, रानीखेत में वलना ग्रामसभा के सैकुड़ा तोक में दो बंद मकानों को चपे...