
वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्त विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए
मंगलवार को विधानसभा में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम बजट की ओर से बजट अधिकारी मनमोहन मनाली द्वारा वर्ष 2023-24 की उपलब्धियां बताई गई। साथ ही नए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
समीक्षा बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा बताया कि वर्ष 2022-23 में कुल व्यय 56 हजार करोड रुपए रहा, जबकि वर्ष 2023-24 में यह व्यय बढ़कर 60 हजार करोड रुपए हो गया। इस प्रकार वर्ष 22-23 की तुलना में लगभग 4000 करोड़ का अधिक व्यय हुआ है।
बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पूंजीगत परिव्यय 10982 करोड़ का हुआ। जो 2022-23 में 8195 करोड रुपए था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक रेवेन्यू सरप्लस की स्थिति है। जीएसटी में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
उच्च अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में बजट के अनुमान का अभी तक लगभग 11 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति हो चुकी है यह वृद्धि मुख्यतः एसजीएसटी, वैट, स्...