थराली में नाबालिक से दुष्कर्म किया और फिर वीडियो वायरल किया पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार
थराली में नाई का काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ने नाबालिक हिंदू लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की उसके बाद दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल कर दिया .जिस पर लगातार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी , आरोपी युवक दिलवर खान को बुधवार को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया है।
हिंदू लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म के मामले में व्यापारियों ने विरोध में अपने अपने प्रतिष्ठान बंद किये वहीं लगातार क्षेत्र में तनाव बना हुआ है , पुलिस के द्वारा सुबह फ्लैग मार्च भी यहां पर निकाला गया है जिससे की थराली का माहौल खराब ना हो ,
सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम संगठन धरना प्रदर्शन दुकान बंद करने की बात कर रहे थे , सुबह से ही विरोध के चलते सभी दुकानें बन्द रही , क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं तमाम संगठन के लोगों ने आरोपी को पड़कर फांसी की सजा दिलाने की म...

