Monday, October 27News That Matters

Day: October 17, 2024

चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

उत्तराखण्ड
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए पूरे विधि विधान के साथ आज ब्रह्म मुहूर्त में बंद हो गए है। अब भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होगी। करीब 11,808 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में पहुंचने के लिए कठिन बुग्यालों की चढ़ाई पार कर 19 किलोमीटर की चढ़ाई चढनी पड़ती है। कपाट बंद होने से पूर्व राजा सगर की आराध्य देवी मां चंडिका ने अपने निशान सहित देवरा बारीदारों के साथ श्री रुद्रनाथ भगवान के मंदिर में देव भेंट की। जिसके बाद मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा भी रुद्रनाथ जी के कपाट बंद होने पर चल विग्रह डोली के साथ लौट आई। बृहस्पतिवार 17 अक्टूबर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ जी का प्रातः कालीन अभिषेक, पूजाएं संपन्न होने के बाद पुजारी वेदप्रकाश भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ जी के कपाट बंद किए। भगवान की उत्सव डोली गोपेश्वर स्थित गोपी...
केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

उत्तराखण्ड
DA Hike केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत है। सरकार का फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू हो सकता है। पिछले साल 24 मार्च को केंद्रीय सरकार ने 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने चार प्रतिशत डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी सुना सकती है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों का तीन फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जाएगा। फिलहाल महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से डीए और डीआर बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगा, जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा। सरकार का फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। पिछले साल 24 मार्च को केंद्रीय सरकार ने 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय कर्मचार...