Monday, October 27News That Matters

Day: October 19, 2024

डीएमओ ने डेंगू से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक

डीएमओ ने डेंगू से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक

उत्तराखण्ड
  देहरादून। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के नेतृत्व मैं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की टीम ने आज चंदरनगर ,रेस्ट कैंप, रेसकोर्स , धर्मपुर ,नेहरू कॉलोनी एवं डालनवाला क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इन सभी वार्डों में डेंगू वॉलिंटियर्स अपने अपने क्षेत्र में डेंगू लार्वा सर्वे और लोगों को इसके प्रति जागरूकता का कार्य करते हुए पाए गए। भ्रमण के दौरान कुछ घरों के परिसर का निरीक्षण किया गया कुछ स्रोतों पर मच्छर के लार्वा पनप रहे थे। जिन्हें टीम द्वारा नष्ट कराया गया। उक्त क्षेत्रवासियों को डेंगू से बचाव हेतु जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी जोशी ने बताया कि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए, मच्छरों के काटने से बचना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि अचानक तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होन...
मुख्यमंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष के बीच राज्य से जुडे विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा , पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीति बनाने का सीएम ने किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष के बीच राज्य से जुडे विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा , पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीति बनाने का सीएम ने किया अनुरोध।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष  सुमन बेरी के साथ राज्य से जुड़े अहम विषयों पर बैठक की। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में पर्वतीय, मैदानी, भाबर और तराई क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग जनसंख्या बड़ी चुनौती है। दो देशों की अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे होने के कारण उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से अनुरोध किया कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण किया जाए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की आजीविका में वृद्धि के लिए विशेष नीति बनाने का अनुरोध भी किया। इससे पर्वतीय क्षेत्...
उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर शासन ने इस IAS को दी निदेशक खेल की जिम्मेदारी

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर शासन ने इस IAS को दी निदेशक खेल की जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। आईएएस अधिकारी प्रशांत आर्य को खेल निदेशक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें निदेशक युवा कल्याण भी बनाया गया है। इससे पहले ये दोनों जिम्मेदारियां IRS अधिकारी जितेन सोनकर देख रहे थे। जिनसे ये दोनों जिम्मेदारियां वापस ले ली गई है। बता दें उत्तराखंड में आने वाले 2 महीने बाद 38वें राष्ट्रीय खेलों के रूप में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तराखंड खेल विभाग पर है। खेल विभाग में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी रेखा आर्य के पास विशेष प्रमुख खेल सचिव के रूप में जिम्मेदारी अमित कुमार सिन्हा और अब तक निदेशक की जिम्मेदारी इंडियन रिवेन्यू सर्विसेज के अधिकारी जितेंद्र सोनकर के पास थी। अब खेल विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी जितेंद्र सोनकर से हटाकर तेजतर्रार और मृदुलभाषी आईएएस अधिकारी प्रशांत आर...