Monday, October 27News That Matters

Day: October 28, 2024

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान  गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, एश्व...
केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व MLA मनोज रावत को दिया टिकट, BJP ने आशा नौटियाल को बनाया उम्‍मीदवार

केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व MLA मनोज रावत को दिया टिकट, BJP ने आशा नौटियाल को बनाया उम्‍मीदवार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने जहां पूर्व विधायक मनोज रावत पर भरोसा जताया है. वहीं भाजपा ने भी पूर्व विधायक आशा नौटियाल को उम्‍मीदवार बनाया है. दोनों ही पूर्व विधायक रह चुके हैं. उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. केदारनाथ उपचुनाव में 29 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है. आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुकी हैं और पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं. इसके अलावा नौटियाल बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश सहसंयोजक भी हैं. केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस में कई दावेदार थे, जिसमें पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान, लक्ष्मण रावत जैसे नामों के साथ ही अन्‍य कई नाम शामिल हैं. हालांकि इन सब को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस ने पूर्व विधाय...