Monday, October 20News That Matters

Day: April 5, 2025

मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर श्रीमती राधा रतूड़ी की नियुक्ति

मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर श्रीमती राधा रतूड़ी की नियुक्ति

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड शासन ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(3) के अंतर्गत बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति की है। राज्यपाल के आदेशानुसार श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति, अधिनियम की धारा 15(8) के तहत श्रीमती रतूड़ी के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। इसके साथ ही यह कार्यकाल अधिनियम की धारा 16(1) एवं भारत सरकार, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की दिनांक 24 अक्टूबर, 2019 की अधिसूचना के अनुसार कार्यभार ग्रहण की तिथि से तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) मान्य रहेगा। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में उन्हें केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार वेतन, भत्ते एवं सेवा शर्तें प्राप्त होंगी। श्रीमती रतूड़ी का प्रशासनिक सेवा में लंबा और समर्पित कार्यकाल रहा है, और उनकी नियुक्ति से राज्य में पारदर्शिता एवं जवाब...
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा 2025 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विशेष रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों का विस्तृत सर्वे कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट में चिन्हित छोटी-छोटी कमियों को दूर करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें PWD, BRO और NHAI जैसी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री की ओर जाने वाले सक्रिय मार्ग – विकासनगर से यमुना ब्रिज होते हुए – पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह एकतरफा मार्ग होने के बावजूद लोकल वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से होती है, जिससे सुरक्षा चुनौती बनती है। इसे ध्यान में रखते हु...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश हित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इन दायित्वों के सौंपे जाने से न केवल राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी, बल्कि उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी सहूलियत मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को विभागीय दायित्व प्रदान किए गए हैं: बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद गीताराम गौड – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद डा. जयपाल...