Thursday, January 29News That Matters

Month: September 2025

आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए – मुख्यमंत्री बरसात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और चारधाम यात्रा को सुचारु कराने पर जोर

आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए – मुख्यमंत्री बरसात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और चारधाम यात्रा को सुचारु कराने पर जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों हेतु प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत रहे। वर्षा काल तक राहत सामग्री एवं ड्राई राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपदा प्रभावितों के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। फसलों, पेयजल लाइन एवं सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। नदी-नालों के पास निर्माण की अनुमत...
हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर भूस्खलन, कई ट्रेनें प्रभावित

हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर भूस्खलन, कई ट्रेनें प्रभावित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में हरिद्वार और मोतीचूर के बीच रेल मार्ग पर आज सुबह करीब 6:40 बजे भूस्खलन हो गया। पहाड़ के भारी टुकड़े और पेड़ गिरने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) को नुकसान पहुंचा है, जिससे यह मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते हरिद्वार से आगे देहरादून, योगनगरी ऋषिकेश और ऋषिकेश जाने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ​रेलवे की टीमें घटनास्थल पर तेजी से काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द रेल यातायात को बहाल किया जा सके। इस घटना के कारण कई ट्रेनों को रद्द, पुनर्निर्धारित (rescheduled) और शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है। ​आज रद्द की गई ट्रेनें ​22458 देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस ​54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ​54482 ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर ​54483 हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर ​पुनर्निर्धारित ट्रेन ​18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस आज 17:00 बजे यो...
उत्तराखंड में जोरों पर ऑपरेशन कालनेमि, 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तराखंड में जोरों पर ऑपरेशन कालनेमि, 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है. अब तक पुलिस प्रदेशभर में अभियान के तहत 5,500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है. जिसमें से 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं, 14 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है. बता दें कि ऑपरेशन कालनेमि अभियान का मुख्य उद्देश्य और सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं. साथ ही इसकी आड़ में ठगी, धोखाधड़ी और धर्मांतरण अपराधों को अंजाम देते हैं. हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 2,704 लोगों का सत्यापन किया गया. जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें छद्म वेशभूषा में 1, विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी में 1,औषधि चमत्कारिक इलाज के संबंध में भ्रामक जानकारी देने पर 1 आरोपी की गिरफ्तारी की गई ...
किसानों के साथ खड़ी है सरकार, हर्षिल में हरसंभव मदद का वादा: कृषि मंत्री गणेश जोशी

किसानों के साथ खड़ी है सरकार, हर्षिल में हरसंभव मदद का वादा: कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन लेकर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने हर्षिल घाटी के सेब उत्पादक किसानों की समस्याओं को रखते हुए सरकार से 2013 के तर्ज पर सेब की खरीद शीघ्र आरंभ करने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल दूरभाष पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी से वार्ता की और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और शीघ्र ही सीमांत क्षेत्रों के सेब काश्तकारों की फसल की खरीद को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थाना डालनवाला, देहरादून परिसर में स्थापित किए गए 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का विधिवत लोकार्पण किया। यह पहल राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा संभावित राज्य है, जहां समय रहते सतर्कता और सूचना प्रसारण अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दृष्टि से ये अत्याधुनिक सायरन प्रणाली अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, और तकनीक के माध्यम से पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में आपदाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं हमारे र...

धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां,सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नहीं हुआ एक भी भर्ती परीक्षा पेपरलीक

धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां,सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नहीं हुआ एक भी भर्ती परीक्षा पेपरलीक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। इस दौरान रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन सरकारी सेवा में हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। इस दौरान लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में स्थायी रोजगार प्रदान किया जा चुका है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के स्तर पर अभी कई विभागों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। कुछ मामलों में जल्द ही अंतिम चयन संस्तुति की जाने वाली है, इस कारण कुल स्थायी नौकरियों का यह...
सरकार जनजाति समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री धामी

सरकार जनजाति समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा शिक्षक नई पीढ़ी के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। ...
देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं 6ः00 बजे डालनवाला थाने से आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का उद्घाटन करेंगे। वहीं सांय 6ः30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर सौंदर्यीकरण और देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04 आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण भी करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देहरादून जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को डालनवाला थाना और घंटाघर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। ...
राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को किया सम्मानित।

राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को किया सम्मानित।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष-2024 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वर्ष-2024 में चयनित 09 प्रारम्भिक शिक्षक, 05 माध्यमिक शिक्षक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक एवं 01 संस्कृत शिक्षक को यह सम्मान प्रदान किया गया है। (सूची संलग्न) राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे शिक्षक समाज की मेहनत और तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले ही नहीं, बल्कि चरित्र, नैतिकता और जीवन मूल्यों के निर्माता होते हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार तक सीमित नहीं ह...