Tuesday, June 16News That Matters

Day: October 10, 2025

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की 125वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बोर्ड में सचिव वित्त को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक्निकल पृष्ठभूमि के व्यक्ति को भी बोर्ड में शामिल किए जाने की बात कही। *अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी-मार्च तक हो जाए बोर्ड से स्वीकृतः मुख्य सचिव* मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट्स की लागत को कम किए जाने के लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स के लिए लिया जाना वाला ऋण जितना सस्ता हो, उतना अच्छा। इसके लिए वित्त उपलब्ध कराने वाली एजेन्सियों से लगातार सम्पर्क किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले वित्त वर्ष के बजट के लिए फरवरी-मार्च तक बोर्ड से संस्तुति अनिवार्य रूप से ले ली जाए। *तीनों कार्पोरेशन में विजिलेंस मैकेनिज्म तैयार किए ज...
हरिद्वार कुंभ 2027:तीर्थयात्रियों को मिलेगी डिजिटल आईडी,

हरिद्वार कुंभ 2027:तीर्थयात्रियों को मिलेगी डिजिटल आईडी,

उत्तराखंड, हरिद्धार
हरिद्वार कुंभ 2027:तीर्थयात्रियों को मिलेगी डिजिटल आईडी, उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में 2027 के कुंभ मेले में तकनीक का नया दौर शुरू होगा। इस बार तीर्थयात्रियों को डिजिटल आईडी प्रदान की जाएगी और खोया-पाया की शिकायतों के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल भी बनाया जाएगा। आईटी विभाग (ITDA) ने इस डिजिटल कुंभ के लिए 45 करोड़ रुपये का व्यापक प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना के तहत कुंभ को छह प्रमुख डिजिटल श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी है डिजिटल प्लेटफॉर्म और नागरिक सेवा, जिसमें एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, कुंभ 2027 की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप शामिल होंगे। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों के सवालों के जवाब देने के लिए एक एआई चैटबॉट भी होगा। खोया-पाया की शिकायतों के लिए डिजिटल पोर्टल, सभी के लिए ई-पास और डिजिटल आईडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सफाई, टेंट मॉनिट...
IND vs WI 2nd Test: पहले सेशन खत्म, भारत 1 विकेट पर 94 रन

IND vs WI 2nd Test: पहले सेशन खत्म, भारत 1 विकेट पर 94 रन

खेल
  पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने मजबूत शुरुआत करते हुए 1 विकेट पर 94 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाया, जिससे टीम का स्कोर अच्छी गति से बढ़ रहा है। पहले विकेट का गिरना भारतीय टीम के लिए थोड़ा झटका रहा, लेकिन शुरुआत सकारात्मक रही। कप्तान और दूसरे बल्लेबाज ने मैदान पर धैर्य और तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीम और चौकों की मदद से रन जोड़े। विंडीज गेंदबाजों के लिए विकेट लेना चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज अच्छी तरह से स्ट्राइक संभालते रहे। दूसरे सेशन में टीम इंडिया का लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना और पारी को मजबूत आधार देना है। विंडीज टीम को जल्द ही विकेट चाहिए होगा, जिससे मैच में रोमांच और बढ़ सके। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब अगले सेशन पर टिकी हैं।...
“उत्तराखंड में फिर बच्चों को निशाना बना ‘टोमेटो फ्लू’! लक्षण दिखते ही अपनाएँ ये बचाव के उपाय”

“उत्तराखंड में फिर बच्चों को निशाना बना ‘टोमेटो फ्लू’! लक्षण दिखते ही अपनाएँ ये बचाव के उपाय”

उत्तराखंड, देहरादून
  बच्चों में हैंड फुट एंड माउथ डिजीज यानी टोमेटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा की ओर से सभी सरकारी-निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैबों को अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि बच्चों में एचएफएमडी के केस देखे जाने के बाद भारत सरकार ने भी रोकथाम के लिए पूर्व में एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ के निर्देशों के मुताबिक,चिकित्सा अधीक्षक रोजाना ओपीडी में चकत्तों के साथ बुखार के मरीजों की निगरानी करेंगे। टोमेटो फ्लू के संदिग्ध को तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। वहीं,आरबीएसके टीम,सीएचओ,एएनएम और आशाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कराया जाएगा। अस्पताल एवं लैब से तत्काल सीएमओ कार्यालय में डॉ.पीयूष अगस्टीन और मोहिनी चौहान को इसकी जानकारी देनी होगी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार और डॉ. विशाल कौशिक ने बताया कि एचएफएमडी का मुख्य कारण एंटरो वायरस होते हैं। इस रोग में ब...
उत्तराखंड : बिना वीजा उत्तराखंड में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार। बॉर्डर पार छोड़ने की तैयारी

उत्तराखंड : बिना वीजा उत्तराखंड में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार। बॉर्डर पार छोड़ने की तैयारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
  उत्तराखंड पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रह रहे होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले कई वर्षों से बिना वीजा और पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बावजूद भारत में रह रही थी। पुलिस अब उसके खिलाफ डिपोर्टेशन (Deportation) की प्रक्रिया पूरी कर रही है और आने वाले दिनों में उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान रजिया बेगम, पुत्री अब्दुल माजिद मियां, निवासी ग्राम पन्जोरा, थाना कालीगंज, जिला गाजीपुर (बांग्लादेश) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 में रजिया बेगम ने फेसबुक के माध्यम से उत्तराखंड के नाजिम कुरेशी (पुत्र कय्यूम कुरेशी, निवासी इस्लामनगर, गदरपुर) से संपर्क किया था।...