Wednesday, March 18News That Matters

Month: October 2025

राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री,सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण के लिए नवाचार केन्द्र बनेंगे- मुख्यमंत्री,गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री,सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण के लिए नवाचार केन्द्र बनेंगे- मुख्यमंत्री,गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीमांत क्षेत्रों में सुविधाओं और सेवाओं के विस्तार हेतु राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत जनपदों में अब ऐसे नवाचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहाँ आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के राज्य स्तरीय आयोजन का दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होेंने विभिन्न जनपदों से आए बाल वैज्ञानिकों के साथ जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा...
प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग योजना की गुणवत्ता बेहतर हो, प्रतियोगियों का चयन स्क्रीनिंग के माध्यम से हो तथा प्रतियोगियों की सुविधा के अनुरूप तैयारी का टाइम का प्रबंध किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग में किसी भी तरह की खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए तथा इसका आउटकम जरुर निकलना चाहिए। उन्होंने इसके लिए शीघ्रता से सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के उन्होंने निर्देश दिए। इस दौरान निदेशक शिक्षा मुकुल कुमार सती ने अवगत कराया कि इस वर्ष 10 हजार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निःशुल्क कोचिंग दी जानी है। कक्षा 11 में अध्ययनरत प्रतियोगियों को 2 वर्ष की कोचिंग दी जाएगी जबक...
“देहरादून नगर निगम: सेंधमारी का सच छुपाया, मीडिया को फोटो और बाइट की इजाज़त नहीं”

“देहरादून नगर निगम: सेंधमारी का सच छुपाया, मीडिया को फोटो और बाइट की इजाज़त नहीं”

उत्तराखंड, देहरादून
“देहरादून नगर निगम: सेंधमारी का सच छुपाया, मीडिया को फोटो और बाइट की इजाज़त नहीं” आज, बुधवार को मीडिया टीम देहरादून नगर निगम परिसर पहुँची ताकि हाल ही में हुई सेंधमारी के बारे में बाइट और जानकारी ली जा सके। लेकिन निगम प्रशासन और SNA अधिकारियों ने बाइट देने से इंकार कर दिया और मीडिया को परिसर में फोटो लेने की अनुमति भी नहीं दी। घटना रूम नंबर 23 में हुई, जहाँ से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री चोरी हो गई थी। मीडिया टीम ने वहां जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन SNA ने सभी सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि निगम जैसी संवेदनशील जगह पर यह कदम सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमज़ोरी दिखाता है। नगर निगम ने फिलहाल यह वादा किया है कि मामले की जांच की जाएगी और चोरी हुए दस्तावेजों/सामान की रिकवरी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।...
दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: उत्तराखंड कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस और DA में वृद्धि

दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: उत्तराखंड कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस और DA में वृद्धि

उत्तराखंड
दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: उत्तराखंड कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस और DA में वृद्धि दीपावली के त्योहार से पहले उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस (Ad-hoc Bonus) और Dearness Allowance (DA) में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह कदम कर्मचारियों की आमदनी में बढ़ोतरी के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, तदर्थ बोनस और DA की नई दरें नवंबर माह के वेतन में लागू होंगी। इससे राज्य के कर्मचारियों को त्योहारों के सीजन में वित्तीय सहारा मिलेगा और उनके खर्चों में आसानी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के लिए राहतकारी है, बल्कि राज्य की कार्यकुशलता और कर्मचारियों की संतुष्टि को भी बढ़ाएगा। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इस बढ़ोतरी से किसी भी विभागीय ...
भूकंप से हिली देवभूमि: उत्तरकाशी में 3.6 तीव्रता का झटका, लोगों में दहशत

भूकंप से हिली देवभूमि: उत्तरकाशी में 3.6 तीव्रता का झटका, लोगों में दहशत

उत्तराखंड
भूकंप से हिली देवभूमि: उत्तरकाशी में 3.6 तीव्रता का झटका, लोगों में दहशत बुधवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी क्षेत्र में था और यह झटका धरातल से कुछ किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उत्तराखंड भूकंप संवेदनशील जोन में आता है, जहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किए जाते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।...
गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया: ‘सड़क कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया: ‘सड़क कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों से सम्बंधित विकास कार्यो की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग, मोटीधार-मरसाना, गढ़- बुरांशखंडा, चालाँग नागल हटनाला, छमरौली-सरोना, बार्लोगंज-चामासारी, सहस्त्रधारा-खैरीमान सिंह, देहरादून-किमाड़ी तथा छमरौली-डोमकोट मोटर मार्ग जैसे प्रमुख सड़कों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मोटर मार्ग निर्माण में...
1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र,1347 सहायक अध्यापकों तथा 109 समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों को मिली नियुक्ति,राज्य में चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र,1347 सहायक अध्यापकों तथा 109 समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों को मिली नियुक्ति,राज्य में चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसमें लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एल.टी.) शामिल हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर नियुक्ति अभ्यर्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, साथ ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना के साथ करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की शासन व्यवस्था का...
सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द,वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश

सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द,वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायतराज अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार करने हेतु मकानों पर नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। मुख्यमंत्री ने उक्त प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के संकल्प के अनुरूप सभी योजनाएँ और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू होने आवश्यक हैं। सभी ...
उत्तराखंड के IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने इस्तीफा दिया, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में होंगे शामिल

उत्तराखंड के IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने इस्तीफा दिया, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में होंगे शामिल

उत्तराखंड
उत्तराखंड के IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने इस्तीफा दिया, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में होंगे शामिल देहरादून, अक्टूबर 2025 — उत्तराखंड पुलिस के चर्चित और काबिल अधिकारी आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर तैनात थे। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है, जिसके कारण उन्होंने राज्य सरकार को अपने पद से मुक्त होने का आवेदन भेजा। 2014 बैच के अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने उत्तराखंड पुलिस में 11 वर्षों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अपनी भूमिका निभाई। उनका कार्यकाल जनसंपर्क और पुलिसिंग की आधुनिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भी याद किया जाएगा। उनके...
धामी कैबिनेट: कर्मियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण,UCC में नेपाल भूटान के लोगों को राहत,

धामी कैबिनेट: कर्मियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण,UCC में नेपाल भूटान के लोगों को राहत,

राष्ट्रीय
धामी कैबिनेट: कर्मियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण,UCC में नेपाल भूटान के लोगों को राहत उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्यहित से जुड़े आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का सीधा असर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, निर्माण नियमों और नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र में बदला जाएगा। इस निर्णय से महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कैबिनेट ने सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन कर यह तय किया है कि इन पदों का 50 प्रतिशत हिस्सा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भरा जाएगा। इससे उन्हें पदोन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे और लंबे समय से सेवा दे रहीं कार्यकत्रियों को आगे बढ़ने का ...