रुद्रप्रयाग: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को, जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक के दौरान, प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने बीते मानसून सत्र में हुई क्षति का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने आपदा के समय विभागों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
बहुगुणा ने प्रभावित सड़कों, सिंचाई नहरों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यकुशलता और तत्परता की प्रशंसा की।
उन्होंने सुझाव दिया कि जिन योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, उनकी स्वीकृति के लिए स्थानीय विधायकों से लगातार संपर्क कर भरसक प्रय...








