Wednesday, March 18News That Matters

Month: October 2025

उत्तराखंड: स्नातक परीक्षा अनियमितता: 8 अक्टूबर को देहरादून में लोक सुनवाई

उत्तराखंड: स्नातक परीक्षा अनियमितता: 8 अक्टूबर को देहरादून में लोक सुनवाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून, 06 अक्टूबर 2025: मा0 न्यायमूर्ति श्री यू.सी. ध्यानी (से.नि.), उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल की अध्यक्षता वाले एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच के लिए लोक सुनवाई-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे से अनुसंधान एवं विकास प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआरडीटी), सर्वे चौक, देहरादून में होगा। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कथित नकल के आरोपों की जांच करना है।...
उत्तराखंड: हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए।

उत्तराखंड: हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश के खिलाड़ियों को...
उत्तराखंड: मंडुवा-48.86 रूपये प्रति किलो पर खरीद शुरू,

उत्तराखंड: मंडुवा-48.86 रूपये प्रति किलो पर खरीद शुरू,

उत्तराखण्ड
211 समितियों के माध्यम से प्रदेशभर में मंडुवा खरीद जारी सहकारिता मंत्री बोले ‘लोकल से ग्लोबल’ तक पहुंचाएंगे पहाड़ी मिलेट्स* उत्तराखंड के पहाड़ी अंचल में अब फिर से खेती की रौनक लौट रही है। कभी उपेक्षित माने जाने वाले मिलेट्स (मोटा अनाज) अब किसानों के लिए सोने से कम नहीं साबित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा मंडुवा की खरीद दर 48.86 रुपये प्रति किलो तय किए जाने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के माध्यम से प्रदेश भर में मंडुवा (फिंगर मिलेट्स) की खरीद प्रारंभ हो चुकी है। इस वर्ष 1 अक्टूबर से मंडुवा की सरकारी खरीद 48 रुपये 86 पैसे प्रति किलो की दर पर की जा रही है। राज्य भर में 211 सहकारी समितियों के माध्यम से यह खरीद जारी है। अल्मोड़ा में 43, चमोली में 22, बागेश्वर में 13, उत्तरकाशी में 13, पौड़ी में 17, पिथौरागढ़ में 24, टिहरी में 30, रुद्रप्रयाग ...
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में।

उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में।

उत्तराखण्ड, देहरादून
कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऐलान, तीन दशक से अधिक समय से कर रहे जनसेवा। बिंदुखत्ता क्षेत्र से पहली बार राष्ट्रीय पार्टी से हुई दावेदारी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर। लालकुआं/बिंदुखत्ता। जनसेवा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता की मजबूत पहचान बना चुके बिंदुखत्ता के समाजसेवी प्रमोद कालौनी अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर उन्होंने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है। तीन दशकों से अधिक समय से जनता की सेवा में जुटे प्रमोद कालौनी का राजनीतिक-सामाजिक सफर समर्पण और संघर्ष की मिसाल रहा है। 1986 में उन्होंने क्षेत्रीय भूमिहीन संगठन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालकर जनसरोकारों की अलख जगाई। इसके बाद 1990 में केंद्रीय भूमिहीन संगठन समिति के सदस्य के रूप में भूमिहीनों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। ...
उत्तराखंड: लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई,

उत्तराखंड: लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई,

उत्तराखण्ड, देहरादून
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी उमा भट्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उमा भट्ट (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश भट्ट (50) की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि प्रकाश भट्ट का आईओसी डिपो के सामने एक रेस्टोरेंट है और वे अपने हंसमुख स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार भट्ट दंपती के दो बच्चे हैं – एक पुत्र और एक पुत्री। उमा भट्ट की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।...
उत्तराखंड: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ।

उत्तराखंड: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ।

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून 06 अक्टूबर,2025 राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन होटल सन पार्क, जीएचएस रोड देहरादून में शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी एवं अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक डॉ विजय कुमार जोगदंडे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की संजीवनी स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. आरपी सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम सम्मिलित होते हुए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदि...
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब इतिहास बनने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद प्रदेश में संचालित सभी मदरसों को अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता लेनी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय राज्य में शिक्षा व्यवस्था को समान और आधुनिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र से सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम (NCF) और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि “प्रदेश का हर बच्चा — चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय का हो — समान शिक्षा और समान अवसरों के सा...
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) उत्तराखंड द्वारा पूरे राज्य में प्रतिबंधित और संदिग्ध कफ सिरप की बिक्री एवं वितरण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशों के क्रम में प्रदेशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। टीमों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों से सैंपल एकत्र कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं को भेजा जा रहा है। *एफ.डी.ए. मुख्यालय में अपर आयुक्त ताजवर सिंह जग्गी की पत्रकारवार्ता* इसी कड़ी में सोमवार को एफ.डी.ए. मुख्यालय, देहरादून में अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर (एफ.डी.ए.) एवं ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह ...
देहरादून: बादशाह व नोरा की प्रस्तुति के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

देहरादून: बादशाह व नोरा की प्रस्तुति के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

देहरादून
देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीजन 2 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नैनीताल टाइगर्स और हरिद्वार टीम आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार की Elmas टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेडियम पहुंचे और विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। फाइनल मुकाबले में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दर्शकों के लिए म्यूजिक का भी खास इंतजाम किया गया। रैपर बादशाह और सिंगर नोरा फतेही ने स्टेडियम में अपनी धूम मचा दी। दर्शक उनके गानों पर झूमते नजर आए और कार्यक्रम का आनंद उठाया। शाम करीब 9 बजे, नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस से मंच पर आग लगा दी। उन्होंने “ओ साथी साथी साथी”, “तेरी नजर लग न जाए” और “प्यार दो प्यार लो” जैसे गानों ...
उत्तराखंड: लालकुआं : आँचल दुग्ध संघ द्वारा 27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित

उत्तराखंड: लालकुआं : आँचल दुग्ध संघ द्वारा 27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित

उत्तराखण्ड
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में शनिवार को गुसाईपुर में एक भव्य सामूहिक बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हरिपुर कुवरसिंह, आनन्दपुर, करैल, छडैल, धनपुरी, चांदनी चौक एवं सागुड़ी दुग्ध समितियों के उत्पादक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. छवि कांडपाल बोरा (जिला पंचायत सदस्य), मनीष कुलयाल (सहकारी मंडल सदस्य), दीपा बिष्ट, दीपा रैकवाल, हेमा बिष्ट, उषा चौहान, गीता मेहरा, किरण धरमवाल तथा यशुराम भट्ट उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न दुग्ध समितियों के पदाधिकारियों ने संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। मु...