ड्ग्स के खिलाफ जिला प्रशासन सख्तः ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में की गई सैकड़ों छात्रों की टेस्टिंग
ड्रग्स पॉजिटिव मिला तो कार्रवाई तयः संस्थान के डीन और स्वामी पर भी होगा कानूनी एक्शनअब चलेगा लगातार ड्रग टेस्टिंग ड्राइव सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू हुआ बड़ा अभिया ड्रग टेस्टिंग ड्राइव का लक्ष्य छात्रों को नशे से बचाना- डीएमसमस्या का समाधान अब बस एक कॉल दूरः मानस-1933 और डीडीएसी हेल्पलाइन 9625777399 नंबर जारीमा0 मुख्यमंत्री के नशा मुक्त राज्य के विजन को धरातल पर उतारने को जिला प्रशासन ने कसी कमर।देहरादून 01 दिसंबर,2025 (सू.वि),
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नशा संभावित क्षेत्रों, उच्च शिक्षण संस्थानों, निजी एवं शासकीय विद्यालयों के आसपास वृहद स्तर पर ड्रग्स चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम हरिगिर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की ड्रग्स टेस्टिंग टीम ने सोमवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में...








