Monday, April 20News That Matters

Month: December 2025

उत्तराखंड में नक्शा पास प्रक्रिया आसान, कम-जोखिम भवनों को आर्किटेक्ट देंगे मंजूरी

उत्तराखंड में नक्शा पास प्रक्रिया आसान, कम-जोखिम भवनों को आर्किटेक्ट देंगे मंजूरी

उत्तराखंड
उत्तराखंड में नक्शा पास प्रक्रिया आसान, कम-जोखिम भवनों को आर्किटेक्ट देंगे मंजूरी   उत्तराखंड सरकार ने भवन नक्शा पास करने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य में कम जोखिम वाले भवनों के नक्शे को मंजूरी देने का अधिकार मान्यता प्राप्त आर्किटेक्ट को भी दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया पूरी तरह प्राधिकरण और सरकारी दफ्तरों के माध्यम से होती थी, जिसके कारण आम नागरिकों और बिल्डरों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे और फाइलें लंबित रहती थीं। नए प्रावधान के तहत आर्किटेक्टएससी-1 या एससी-2 फॉर्म भरकर भवन योजना को प्रमाणित करेंगे और इसकी सूचना प्राधिकरण को भेज दी जाएगी। यदि 15 दिनों के भीतर कोई आपत्ति नहीं आती, तो निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि इस पहल से “Ease of Doing Business” को बढ़ावा मिलेगा, समय और खर्च की बचत होगी ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर छात्र – छात्राओं के दल को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” पर रवाना किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर छात्र – छात्राओं के दल को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” पर रवाना किया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा – 2025 में हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर 240 छात्र – छात्राओं के दल को "भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण" के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त छात्र- छात्राएं अलग- अलग दलों में विभिन्न राज्यों का भ्रमण करेंगे। एससीईआरटी ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम" के जरिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भारत की प्रगति, विज्ञान, तकनीक, इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने-समझने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने छात्र -छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वो अपनी डायरी में यात्रा अनुभव लिखने के साथ उत्तराखंड में पहली बार हुए नवाचारों और उपलब्धियों को भी दर्ज करें। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड ने देश में पहली बार यूसीसी लागू कर अन...
सहसपुर: ड्राइवर की लापरवाही से 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, छात्रों ने कूदकर बचाई जान

सहसपुर: ड्राइवर की लापरवाही से 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, छात्रों ने कूदकर बचाई जान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम ढलानी में बिना ड्राइवर के 100 मीटर खाई में स्कूल बस जा गिरी,इस दौरान छात्रों ने बामुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई। आपको बता दें सुबह सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धलानी में संस्कार स्कूल की बस बच्चों को उतारते समय लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ड्राइवर की लापरवाही हादसे का कारण बन गया। स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार, हादसा ड्राइवर की घोर लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर बच्चों को उतारने के दौरान बस को खड़ी अवस्था में छोड़कर कहीं चला गया। इस दौरान, बस ढलान पर अचानक अपने आप चलने लगी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई की ओर बढ़ने लगी। बस के खाई की ओर बढ़ते देख, बस में सवार छात्रों ने असाधारण साहस का परिचय दिया। छात्रों ने बिना समय गंवाए चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर चोटों से बच गए। छात्रों की इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण एक बड़ा ...
गोवा क्लब हादसा: भीषण आग में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत, परिवारों में मातम

गोवा क्लब हादसा: भीषण आग में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत, परिवारों में मातम

उत्तराखंड
गोवा क्लब हादसा: भीषण आग में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत, परिवारों में मातम गोवा के अरपोरा स्थित एक लोकप्रिय नाइट क्लब में रविवार देर रात लगी आग ने कहर बरपा दिया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में उत्तराखंड के पाँच युवक भी शामिल हैं, जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह के रूप में हुई है। ये सभी क्लब में स्टाफ के रूप में कार्यरत थे और आग लगते ही धुआँ और लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है और उत्तराखंड से लेकर गोवा तक प्रशासन पर सुरक्षा लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की प्र...
बड़ी खबर: देहरादून के भूठ गांव में कमरे में मिले तीन मजदूरों के शव, गैस लीकेज से मौत की आशंका

बड़ी खबर: देहरादून के भूठ गांव में कमरे में मिले तीन मजदूरों के शव, गैस लीकेज से मौत की आशंका

देहरादून
बड़ी खबर: देहरादून के भूठ गांव में कमरे में मिले तीन मजदूरों के शव, गैस लीकेज से मौत की आशंका देहरादून के भूठ गांव में रविवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक कमरे में तीन मजदूरों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रकाश, उसका भाई संजय और संदीप नाम के तीनों मजदूर राजकीय हाई स्कूल परिसर में निर्माण कार्य कर रहे थे और वहीं एक कमरे में रहते थे। सुबह दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने शंका के आधार पर दरवाजा तोड़ा, जहां भीतर से तेज गैस की गंध महसूस हुई और तीनों को मृत अवस्था में पाया गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने गैस सिलिंडर को खाली पाया, जिस आधार पर प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज से दम घुटने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। घटना से स्थानीय लोगों में गहरी चिंता है और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े ...
मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर में सरयू नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और सरकार की योजनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री बागेश्वर भ्रमण के दौरान बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री  धाम...
मुख्यमंत्री ने दिए सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश,वन्य जीवों के खतरे से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

मुख्यमंत्री ने दिए सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश,वन्य जीवों के खतरे से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद में वन्य जीवों के हमलों में स्थानीय लोगों के मारे जाने या घायल होने की दु:खद घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी जनपद में कैम्प करते हुए, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वन्य जीवों से आम लोगों के बचाव की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में, हाल के दिनों में प्रदेश के भीतर वन्य जीवों के हमले में आम लोगों के मारे जाने या घायल होने की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने विशेषकर पौड़ी जनपद की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव राजस्व और सचिव मुख्यमंत्री एसएन पांडेय को पौड़ी पहुंच दो दिन तक कैम्प करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव राजस्व को निर्देश दिए कि, जिला प्रशासन, वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ विचार- विमर्श कर, वन्य जीवों के हमलों से ...
धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर

धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में FDA आम जनता को स्वास्थ्य वर्धक व सुरक्षित भोजन मुहैया कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है। फूड डिलीवरी एप्स और रेडी-टू-ईट संस्कृति के इस दौर में घर में बना ताज़ा भोजन एक विकल्प से अधिक आदत और जिम्मेदारी दोनों है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के चलते बड़ी आबादी बाजार के खाने पर निर्भर होती जा रही है। खासकर युवा पीढ़ी में बाहर के खाने का चलन तेज़ी से बढ़ा है, जिसका दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में एक बार इस्तेमाल हो चुके खाद्य तेल को पुनः पकाने में उपयोग करने की प्रवृत्ति आम होती जा रही है। शोध बताते हैं कि बार-बार गर्म किए गए तेल में हानिकारक रसायन बनते हैं, जो हृदय रोग, कैंसर और उच्च ट्रांस फैट जैसी स्थितियों का खतरा कई गुना बढ़ाते हैं। इस ...

हरिद्वार: जिला अस्पताल की मोर्चरी में चूहे ने कुतरा शव, परिजनों का हंगामा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे एक शव को चूहों के कुतर दिया। जिससे गुस्साए परिजनों से अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस घटना ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी उम्र 36 वर्ष का बीते रोज शाम के समय ह्दयगति रूकने से निधन हो गया था। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। शनिवार की सुबह शव के चेहरे और आंख पर चोट जैसे निशान दिखने पर परिजन आगबबूला हो गए और अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों और अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई है। शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मोर्चरी के बाहर स्वास्थ्य विभ...
पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में इन दिनों ऑडियोमैट्री कक्ष का निर्माण तेज़ी से जारी है। यह महत्वपूर्ण कदम सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के अथक और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में इन दिनों ऑडियोमैट्री कक्ष का निर्माण तेज़ी से जारी है। यह महत्वपूर्ण कदम सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के अथक और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

उत्तराखंड
पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में इन दिनों ऑडियोमैट्री कक्ष का निर्माण तेज़ी से जारी है। यह महत्वपूर्ण कदम सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के अथक और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संजय पाण्डे ने न केवल नया कक्ष बनवाने की पहल की, बल्कि सालों से बंद पड़े ऑडियोमैट्री विभाग को पुनर्जीवित कर फिर से सक्रिय किया, जिससे सैकड़ों मरीजों को राहत मिलने लगी है। अस्पताल की सेवाओं को मज़बूत करने में उनका योगदान यहीं तक सीमित नहीं है। उनके प्रयासों से आज अल्मोड़ा जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सफल शुरुआत हो चुकी है, जहाँ हर सप्ताह लगभग छह ऑपरेशन नियमित रूप से किए जाते हैं। इससे मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता काफी कम हुई है। नाक, कान और गले (ENT) के एंडोस्कोपिक ऑपरेशन भी अब अल्मोड़ा में शुरू हो चुके हैं—जो पहले कभी संभव नहीं थे। इसके साथ ही, कान के पर्दे अब आधुनिक एंडोस्को...