Friday, January 9News That Matters

Day: January 2, 2026

अब एक क्लिक पर मिलेगी, मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट

अब एक क्लिक पर मिलेगी, मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदेश में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक बीएलओ आउटरीच अभियान सम्पादित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी से मिलान कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के कई मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अपने वर्ष 2003 के बूथों की सही जानकारी नहीं हैं। मतदाताओं की इसी परेशानी को देखते हुए सीईओ उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची को और सरल विकल्प के साथ सर्च करने की ...
मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ,मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे

मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ,मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे। मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में इस बार ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं। जिनमें लेक पर्पल तथा बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही परिसर में मशरूम उत्पादन, मौनपालन सहित बागवानी से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी भी ली।...
जोशी खोला और थपलिया में तेंदुए का बढ़ता आतंक, प्रशासनिक उदासीनता से लोगों में गुस्सा

जोशी खोला और थपलिया में तेंदुए का बढ़ता आतंक, प्रशासनिक उदासीनता से लोगों में गुस्सा

उत्तराखंड
जोशी खोला और थपलिया में तेंदुए का बढ़ता आतंक, प्रशासनिक उदासीनता से लोगों में गुस्सा अल्मोड़ा नगर के जोशी खोला और थपलिया क्षेत्र इन दिनों भय के साए में जीने को मजबूर हैं। आज फिर जोशी खोला में तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। बीते कई दिनों से तेंदुए की लगातार सक्रियता देखी जा रही है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों भी इन्हीं इलाकों में तेंदुए की सक्रियता सामने आई थी, लेकिन उस समय वन विभाग ने केवल एक–दो दिन औपचारिक गश्त कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। नतीजा यह है कि आज एक बार फिर लोग अपने ही घरों और गलियों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी द्वारा सूचना दिए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने तत्काल वन व...
अंकिता मामले ने झकझोरा ज़मीर, भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

अंकिता मामले ने झकझोरा ज़मीर, भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड
अंकिता मामले ने झकझोरा ज़मीर, भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जनता में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री ने इस मामले से व्यथित होकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की असंवेदनशीलता को दर्शाती हैं और जनप्रतिनिधि होने के नाते चुप रहना संभव नहीं है। इस्तीफे को राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश माना जा रहा है, वहीं लोग इसे पीड़िता के लिए न्याय की मांग को मजबूती देने वाला कदम बता रहे हैं।...