जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत सुवाखोली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को बेबी किट तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विगत 12 जनवरी को गढ़ बुरांसखड़ा में आयोजित शिविर में दिए गए निर्देशों के क्रम में मात्र दो दिनों के भीतर गढ़ बुरांसखड़ा मोटर मार्ग के एलाइनमेंट का कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट ...








