Wednesday, February 25News That Matters

Month: January 2026

मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा, 65 मुर्गियां नष्ट

मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा, 65 मुर्गियां नष्ट

उत्तराखंड
मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा, 65 मुर्गियां नष्ट लगभग 7 बजे शहर में रूटीन निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुर्गियों से भरे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान ट्रक में जीवित मुर्गियों के साथ मृत मुर्गियां भी पाई गईं, जिससे स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन की आशंका सामने आई। ट्रक को रोकने का इशारा करने पर चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा और परेड ग्राउंड क्षेत्र में नो-एंट्री साइड से ट्रक को मोड़ते हुए भाग निकला। टीम द्वारा पीछा करने पर रायपुर रोड स्थित चुनभट्टा क्षेत्र में ट्रक को इंटरसेप्ट कर रोका गया। मौके पर ट्रक का नियमानुसार चालान किया गया तथा ट्रक में पाई गई लगभग 65 मृत मुर्गियों को हटाकर स्वास्थ्य मानकों के अनुसार डिस्पोज किया गया। इस कार्रवाई में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, स्थानीय इंस्पेक्टर भूपेन पवार एवं सुपरवाइजर तेजपाल सहित विभागीय टीम मौजूद ...
इलाज या लूट? 2 घंटे में 80 हजार का बिल, अस्पताल पर शव सौंपने से इनकार का आरोप

इलाज या लूट? 2 घंटे में 80 हजार का बिल, अस्पताल पर शव सौंपने से इनकार का आरोप

उत्तराखंड
इलाज या लूट? 2 घंटे में 80 हजार का बिल, अस्पताल पर शव सौंपने से इनकार का आरोप इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से कथित तौर पर भारी भरकम वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल ने महज दो घंटे के इलाज के नाम पर करीब 80 हजार रुपये का बिल थमा दिया। परिजनों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम चुकाने के बावजूद मरीज की जान नहीं बच सकी और इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव सौंपने से भी इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां तत्काल इलाज का आश्वासन दिया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही लगातार पैसों की मांग की जाती रही। मरीज की मौत के बाद जब परिजनों ने शव ले जाने की बात कही, तो अस्पताल प्रबंधन ने बिल भुगतान का हवाला देते हुए शव देने से मना कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर लूट और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी संबंधित प्रश...

बिग ब्रेकिंग: हाईकोर्ट की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट की सख़्त टिप्पणी, बेदखली आदेश बहाल

उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: हाईकोर्ट की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट की सख़्त टिप्पणी, बेदखली आदेश बहाल सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में दो टूक कहा कि रिविजनल अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल केवल कानूनी त्रुटियों तक सीमित होता है, न कि साक्ष्यों और तथ्यों की दोबारा समीक्षा के लिए। कोर्ट ने माना कि हाईकोर्ट ने इस सिद्धांत की अनदेखी करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर फैसला दिया। सर्वोच्च अदालत के इस निर्णय के बाद पहले से पारित बेदखली आदेश फिर से प्रभावी हो गया है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों में मार्गदर्शक साबित होगा, जहां रिविजनल अधिकार क्षेत्र की सीमाओं को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड सरकार के लिए नागरिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सतत मार्गदर्शन में राज्य की 108 आपातकालीन सेवा ने बीते पाँच वर्षों (2020-21 से 2024-25) के दौरान आपात स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सशक्त, भरोसेमंद और प्रभावी प्रणाली के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। पर्वतीय, दुर्गम और मौसम की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड जैसे राज्य में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना एक कठिन कार्य है, किंतु 108 सेवा ने प्रशासनिक प्रतिबद्धता, तकनीकी नवाचार और प्रशिक्षित मानव संसाधन के बल पर इस चुनौती को अवसर में बदला है। यह प्रेस नोट 108 आपातकालीन सेवा की पाँच-वर्षीय यात्रा, उपलब्धियों, आँकड़ों, सुधारों और भविष्य की दिशा का विस्तृत एवं तथ्यपरक विव...
मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की पेंशन किश्त की जारी

मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की पेंशन किश्त की जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के भुगतान अब डी.बी.टी. प्रणाली से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किए जा रहे हैं, जिससे समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो...
उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए प्रशासन गंभीर : तिवारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने की भेंट

उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए प्रशासन गंभीर : तिवारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने की भेंट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्य्क्ष  अजय राणा और  महामंत्री योगेश सेमवाल के नेतृत्व में शनिवार को सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान  तिवारी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव में जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया को लेकर वार्ता की। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, अध्यक्ष अजय राणा ने सूचना महानिदेशक के समक्ष पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र निवारण का आग्रह किया। इस पर सूचना महानिदेशक ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि पत्रकारों की हर प्रकार की समस्याओं का समयबद्ध...
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएमआरकेवीवार्ड) एवं कृषि उन्नति योजना की प्रगति समीक्षा बैठक में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आर.के.वी.वाई. के अंतर्गत घेरबाड़ हेतु आगामी पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रुपये 200 करोड़ का बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घेरबाड़ के लिए रुपये 90 करोड़ की राशि पर सहमति जताई और शीघ्र ही यह धनराशि विभागीय योजना के अंतर्गत राज्य को जारी करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नमामि गंगे क्लीन अभियान परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 250...
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
नए साल के जश्न पर उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ जाम छलके, वो भी कायदे-कानून के दायरे में। दरअसल, आबकारी विभाग ने जश्न की शाम के लिए वन-डे बार लाइसेंस देने की ऑनलाइन सहूलियत दी जिस पर रिकॉर्ड तोड़ 600 से अधिक आवेदन आए। पिछले साल तक जश्न के लिए 300 के लगभग वन-डे बार लाइसेंस जारी हुए थे। इस साल बार लाइसेंस की संख्या में दोगुना इजाफा होने से जाहिर है कि नए साल के स्वागत का उल्लास पिछले साल से कहीं ज्यादा रहा। कुल आवेदन में 400 के लगभग आवेदन देहरादून और नैनीताल से हुए हैं। बाकी हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर से हुए।इस साल सबसे ज्यादा आवेदन नैनीताल और देहरादून से आए। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि साल 2026 के स्वागत और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए आबकारी विभाग ने एक दिवसीय बार लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था के शीघ्र निस्तारण पर जोर रखा, परिणामस्वरूप विभाग को 600 से ...
परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश

परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर व्यापक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास सुरक्षित रखी जाएं, जिससे अभिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो। साथ ही, परिवार रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जांच का दायरा वर्ष 2003 से अब तक रखा जाएगा, ताकि पूर्व वर्षों में हुई संभावित अनियमितताओं की भी पहचान हो सके। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज कराने वालों के विरुद्ध ...
अल्मोड़ा की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, महाराष्ट्र में दमदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप के लिए हासिल किया टिकट

अल्मोड़ा की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, महाराष्ट्र में दमदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप के लिए हासिल किया टिकट

उत्तराखंड
अल्मोड़ा की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, महाराष्ट्र में दमदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप के लिए हासिल किया टिकट अल्मोड़ा जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है, जब पहाड़ की प्रतिभाशाली बेटी ने योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। महाराष्ट्र में आयोजित प्रतिष्ठित योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर इस उपलब्धि को हासिल करने वाली खिलाड़ी ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी भी प्रतिभा के रास्ते नहीं रोक सकती। पहाड़ी परिवेश में पली-बढ़ी इस योग साधिका की सफलता ने न केवल अल्मोड़ा, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ...