Wednesday, February 25News That Matters

Month: January 2026

नगर  निगम का ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन देगा प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड को रफ्तार,दून मेयर और नगर आयुक्त ने किया ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन का उद्घाटन

नगर  निगम का ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन देगा प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड को रफ्तार,दून मेयर और नगर आयुक्त ने किया ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन का उद्घाटन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए देहरादून नगर निगम द्वारा ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की गई है। बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर के बाहर मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बोतल क्रैशर मशीन का उद्घाटन किया गया। नगर निगम देहरादून द्वारा ऑटोमेटेड बॉटल क्रशर मशीन शहर के प्रमुख जगह पर लगाई जाएगी जिसमें प्रमुख पर्यटक स्थल, रेलवे, बस स्टेशन, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन और शहर के मुख्य चौराहे शामिल है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण और प्लास्टिक वेस्ट से बने उपयोगी सामान जैसे टेबल, चेयर, फ्लावर पॉट और घर की सजावटी शोपीस वस्तुओं को बनाने पर जोर रहेगा। इस ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमि...
जन-जन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव चिल्हाड में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं,

जन-जन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव चिल्हाड में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं,

उत्तराखंड
जन-जन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव चिल्हाड में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती ग्राम चिल्हाड में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1041 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। एसडीएम ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से लोगों को शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण करने का प्रयास हो रहा है। एसडीएम ने कहा कि शिविरों में लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर निर्गत किए जा रह...
सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार ने की राज्य स्तर पर योजनाओं की सघन समीक्षा,कैरिंग कैपेसिटी असेसमेंट स्टडी के लिए तैयार ड्राफ्ट पर भी हुई चर्चा

सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार ने की राज्य स्तर पर योजनाओं की सघन समीक्षा,कैरिंग कैपेसिटी असेसमेंट स्टडी के लिए तैयार ड्राफ्ट पर भी हुई चर्चा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में आवास एवं शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में सचिव–आवास, राज्य संपत्ति तथा आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण के आयुक्त एवं मुख्य प्रशासक डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (UHUDA) से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सचिव आवास के कॉन्फ्रेंस कक्ष में सम्पन्न हुई। *UHUDA की संरचना और कार्यों का प्रस्तुतीकरण* बैठक के प्रारम्भ में कार्यक्रम प्रबंधक, UHUDA द्वारा प्राधिकरण की स्थापना, संगठनात्मक संरचना, विधिक प्रावधानों के अंतर्गत परिभाषित कार्यों, विशेष नीतियों, नियम-विनियम एवं संशोधनों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें UHUDA एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरणों के गठन, वर्ष 19...
हरिद्वार:बैरागी कैंप स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

हरिद्वार:बैरागी कैंप स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में स्थित 'प्रकाश टेंट हाउस' के गोदाम में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।फायर सेफ्टी ऑफिसर बीरबल सिंह ने बताया कि आग संभवत इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। गोदाम में टेंट का भारी सामान जैसे रजाई, गद्दे, बेड और फोम के फर्नीचर रखे थे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऑफिसर बीरबल सिंह के अनुसार:3 गाड़ियां फायर स्टेशन मायापुर से बुलाई गईं।1 गाड़ी** सिडकुल फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची।लगभग दो घंटे के ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। ऑफिसर ने पुष्टि की कि गोदाम में मौजूद सभी मजदूर और...
देहरादून सचिवालय में कैबिनेट की बेहद महत्वपूर्ण बैठक संपन्न   बैठक में राज्य के विकास, बजट और जनता को राहत देने वाले कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी

देहरादून सचिवालय में कैबिनेट की बेहद महत्वपूर्ण बैठक संपन्न बैठक में राज्य के विकास, बजट और जनता को राहत देने वाले कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। 1- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता / स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, जिन्होंने अपने मूल संवर्ग में न्यूनतम 05 वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण कर ली हो, को सम्पूर्ण सेवाकाल में एक बार म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग के आधार पर जनपद परिवर्तन करने की अनुमति प्रदान की जाएगा। जिसपर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 2 - उत्तराखण्ड राज्य में आपसी समझौते के आधार पर भू-स्वामियों से लघु/मध्यम/ वृहद् परियोजनाओं हेतु भूमि की प्राप्ति किये जाने हेतु प्रक्रिया का निर्धारण" के सम्बन्ध में कैबिनेट ने लिया निर्णय। भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013" की सुसंगत धाराओं की प्रक्रियान्तर्गत भूमि अर्जन हेतु लगने वाले अत्याधिक समय एवं सीधे भूमि कय करने की व्यवस्था को प्...
उच्च शिक्षा विभाग को मिले 10 और प्रयोगशाला सहायक,विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

उच्च शिक्षा विभाग को मिले 10 और प्रयोगशाला सहायक,विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उच्च शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों के 10 और प्रयोगशाला सहायक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन प्रयोगशाला सहायकों को विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने की उम्मीद जताई। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रयोगशाला सहायक पद पर प्रतीक्षा सूची से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिसमें भौतिक विज्ञान विषय में 01, जन्तु विज्ञान में 3, वनस्पति विज्ञान 4 तथा भूगोल में 2 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रद...
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।परेड ग्राउंड में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न अधिकारियों को किया सम्मानित।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।परेड ग्राउंड में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न अधिकारियों को किया सम्मानित।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया साथ विभिन्न अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण(उरेड़ा), वन विभाग, उद्योग विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभ...
गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया। झांकी के प्रथम भाग में गंगा मन्दिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया, जो माँ गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखण्ड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए , जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं। झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखण्ड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया , जो राज्य की औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को रेखांकित करती है। ट्रेलर के द्वितीय खंड में उत्तराखण्ड...
भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण: मुख्यमंत्री धामी ने जताया हर्ष, कहा- “समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण”

भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण: मुख्यमंत्री धामी ने जताया हर्ष, कहा- “समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उनके संपूर्ण सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और समाजहित के प्रति समर्पण का यथोचित सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  कोश्यारी  का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उत्तराखंड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  भगत सिंह कोश्यारी  का जीवन संघर्ष, मूल्यों की राजनीति और सामाजिक...
रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण,जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार सरकार की अनूठी पहल – गणेश जोशी

रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण,जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार सरकार की अनूठी पहल – गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कृषि एवं जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शिविर में आए लाभार्थियों से संवाद भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 48 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 39 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतें विकासपरक एवं योजनाओं से संबंधित थीं, जिनके समाधान हेतु समयबद्ध प्रस्ताव तैयार कर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेशभर में 45 दिनों तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अब तक ...