Wednesday, February 25News That Matters

Month: January 2026

देहरादून: लंबित राजस्व वादों पर डीएम सविन बंसल सख्त, अधिकारियों की जवाबदेही तय

देहरादून: लंबित राजस्व वादों पर डीएम सविन बंसल सख्त, अधिकारियों की जवाबदेही तय

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को राजस्व अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधीनस्थ न्यायालयों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और बड़े बकायेदारों से वसूली तेज करने के सख्त निर्देश जारी किए। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि तहसील स्तर पर धारा-34, 143, 33/39 और धारा-41 के अंतर्गत लंबित मामलों को अब और नहीं टाला जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि: ​एक वर्ष से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। ​धारा-34 (दाखिल-खारिज) के अविवादित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। ​कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक) से संबंधित फाइलों को अनावश्यक न रोका जाए। ​सुस्त कार्यप्रणाली पर अधिकारियों को फटकार ​बैठक में सदर, विकासनगर और डोईवाला तहसीलों में अंश निर्धारण और पड़ताल के कार्यों की धीमी प...
भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान-गृह मंत्री ,गायत्री परिवार आध्यात्मिक जागरण का कर रहा है कार्य-मुख्यमंत्री

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान-गृह मंत्री ,गायत्री परिवार आध्यात्मिक जागरण का कर रहा है कार्य-मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने गुरूवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना की तथा आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है। गृह मंत्री ने कहा कि श्रीराम शर्मा आचार्य ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर कर आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा तथा समानता, संस्कृति, एकता और अखंडता के मूल्यों को सुदृढ़ किया। उन्होंने “व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण” के विचार को व्यवहार में उतारने का मार्ग प्रशस्त किया।  शाह ने आचार्य के संदेश “हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” को मानव कल्याण का मूल मंत्र बताते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। गृह मंत्री ने कहा...

रुद्रप्रयाग: स्कूल में कार्य के दौरान शिक्षक को आया ब्रेन स्ट्रोक, जिलाधिकारी की तत्परता से एयर लिफ्ट कर पहुँचाया एम्स

रुद्रप्रयाग: स्कूल में कार्य के दौरान शिक्षक को आया ब्रेन स्ट्रोक, जिलाधिकारी की तत्परता से एयर लिफ्ट कर पहुँचाया एम्स

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ जिला प्रशासन और राज्य सरकार की सजगता के चलते एक शिक्षक को समय पर उपचार दिलाने के लिए एयर लिफ्ट किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल को स्कूल में कार्य के दौरान अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एम्स ऋषिकेश भेजा गया। ​​प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल आज सुबह विद्यालय में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक महसूस हुआ और उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा। विद्यालय प्रशासन और सहकर्मियों ने बिना देरी किए उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुँचाया। ​जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो शुरू किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता और ब्रेन स्ट्रोक की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर करने की सला...
23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट सचिव आपदा प्रबंधन ने जनपदों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट सचिव आपदा प्रबंधन ने जनपदों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने बुधवार को सभी संबंधित जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित बारिश, बर्फबारी, पाला, शीतलहर एवं उससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के मद्देनजर जनपदों की तैयारियों की विस...
टिहरी में ‘जन-जन की सरकार’ शिविरों की प्रगति पर प्रशासन सख्त, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराज़गी

टिहरी में ‘जन-जन की सरकार’ शिविरों की प्रगति पर प्रशासन सख्त, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराज़गी

उत्तराखंड
टिहरी में ‘जन-जन की सरकार’ शिविरों की प्रगति पर प्रशासन सख्त, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराज़गी टिहरी जिले में आयोजित ‘जन-जन की सरकार’ शिविरों की प्रभावशीलता को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिविरों में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना रहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिविरों का मूल मकसद आम जनता को राहत पहुंचाना है, न कि केवल औपचारिकता निभाना। उन्होंने कई विभागों में लंबित मामलों पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन मामलों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां जवाबदेही तय करने क...
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के बजट का 30% महिलाओं के लिए आरक्षित करने का सुझाव दिया है। इस बारे में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में लगभग दो दशक से जेंडर बजटिंग की व्यवस्था लागू है, लेकिन शुरू में इसमें बजट का कम हिस्सा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में हर बार जेंडर बजट को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सही अर्थों में सशक्त बनाने और आर्थिक-सामाजिक रूप से उनके हाथ मजबूत करने के लिए ज्यादा धन की आवश्यकता है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आगामी बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 30% धन आरक्षित किया जाना चाहिए और हर विभाग में इस नीति का अनुपालन भी निश्चित किया जाए। गौरतलब है कि उत्तराखंड में जेंडर बजटिंग पि...

यूसीसी का एक साल,एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध यूसीसी सेवाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सेवाएं, अंग्रेजी के अलावा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। साथ ही आवेदक एआई की सहायता से भी यूसीसी की प्रक्रिया को समझने के साथ ही अपना पंजीकरण करवा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने से पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि, यूसीसी के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा जाए, साथ ही वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली रखा जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं ही अपना पंजीकरण करवा सके। इसी क्रम में आईटीडीए ने यूसीसी की वेबसाइट को आठवीं अनुसूची में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं — असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, उर्दू, सिंधी, बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली और मणिपुरी के साथ अंग्रेजी ...
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय
बागेश्वर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए स्पेशल फोर्सेज के जांबाज हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक जनपद बागेश्वर में आज गम और गर्व का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां 'भारत माता की जय' और 'गजेंद्र सिंह अमर रहें' के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। ​शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज विशेष सैन्य हेलीकॉप्टर के माध्यम से कपकोट लाया गया। जैसे ही पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतरा, वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। पीजी कॉलेज ग्राउंड में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ​​शहीद का अंतिम संस्कार सरयू और खीरगंगा के पवित्र संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना की...
शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,संयुक्त निदेशक पद पर 5 तो उप निदेशक पद पर 4 अधिकारी पदोन्नत

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,संयुक्त निदेशक पद पर 5 तो उप निदेशक पद पर 4 अधिकारी पदोन्नत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
विद्यालयी शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नति के उपरांत संयुक्त निदेशक पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार खण्ड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को उप निदेशक पद पर नई तैनाती दी गई है। जबकि विभन्न जनपदों में तैनात संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न रिक्त पदों के सापेक्ष अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस संबंध में शासन के तैनाती प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने संस्तुति दे दी है। शिक्षा विभाग में पिछले दिनों उप निदेशक स्तर के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को डीपीसी के उपंरात पदोन्नति दी गई थी। जिनमें अत्रेश सयाना, आशुतोष भण्डरी, नागेन्द्र बत्र्वाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली शामिल थे। पदोन्नति के बाद शासन ने सभी को नई तैनाती दे दी है। जिसमें अत्रेय सयाना को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी, अशुतोष भण्डारी व नागेन्द...