बारात की खुशियां बनी हादसा: नशे में स्टंट कर रही कार ने बच्चे को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया हंगामा
बारात की खुशियां बनी हादसा: नशे में स्टंट कर रही कार ने बच्चे को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया हंगामा
शादी की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं जब बारात के दौरान नशे में स्टंट कर रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा कप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारात के दौरान कुछ युवक कार से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद एक बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग तुरंत बच्चे को संभालने के लिए दौड़ पड़े।
घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।...